14/02/2023
आज बोधगया नगर परिषद के सभागार मे पीएम् स्वनिधि योजना से जुड़े स्ट्रीट वेंडर्स (सड़क विक्रेता) के सशक्तिकरण, डिजिटल पेमेंट, उद्योग -आधार,एवं गूगल बिजनेस के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोधगया कार्यपालक- पदाधिकारी ,जिला नगर प्रबंधक, एलडीएम, एसडीआरसी बोधगया के असिस्टेंट प्रोजेक्ट प्रभारी एवं बैंक के कई कर्मी उपस्थित रहे!
इसी संदर्भ में आज के कार्यशाला में नए सड़क फुटपाथ विक्रेताओं को हो रही समस्याओं एवं बैंक से जुड़े सवालों का निष्पादन किया गया। साथ ही आगे होने वाली समस्याओं का सही समय पर हल किया जा सके उसको लेकर भी चर्चा की गई!
एसडीआरसी बोधगया के प्रोजेक्ट प्रभारी, श्री विवेक कुमार ने फुटपाथ सड़क विक्रेताओं के बीच बताया कि भारत सरकार की बोधगया उद्यमिता विकास परियोजना का क्रियान्वन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एंट्रेप्रेन्योरशिप (आई.आई.इ/IIE) द्वारा किया जा रहा है। सिद्ध डेवलपमेंट रिसर्च ऐंड कंसल्टेंसी (SDRC) स्थानीय क्रियान्वन संस्था है। बोधगया की पवित्र नगरी में सूक्ष्म और छोटे व्यवसायों को मार्गदर्शन देना और प्रोत्साहित करना इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है। इस परियोजना के माध्यम से उद्यमियों को न केवल नया व्यवसाय शुरू करने के लिए, बल्कि उनके स्थापित व्यवसाय को और बेहतर बनाने एवं विस्तृत करने के लिए भी मार्गदर्शन एवं समर्थन प्रदान किया जा रहा है!
इस दो दिवसीय शिविर में भाग लेने वाले उद्यमियों के सशक्तिकरण हेतु व्यापर से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।
मुख्य रूप से इस कार्यशाला में दी जाने वाली जानकारियों में निम्नलिखित शामिल हैं:
पी एम् स्वनिधि योजना एवं स्ट्रीट वेंडर्स से जुड़े विभिन्न कानून की जानकारी.
आधार -उद्योग रजिस्ट्रेशन/ जीएसटी.
डिजिटल लेन देन- क्यों करें और क्यों नहीं एवं ऑनलाइन पेमेंट ऐप्प्स, क्यू आर कोड स्कैनर.
व्यवसाय की योजना और प्रबंधन- बहीखाता, व्यावसायिक जोखिम आदि । कार्यशाला में एसडीआरसी कर्मी के द्वारा नए सड़क फुटपाथ विक्रेताओं का आधार उद्योग एवं गूगल बिजनेस अकाउंट भी बनाया गया!