21/12/2016
तैमूर नाम रखने पर हंगामा क्यों बरपा है? तैमूर अपने समय का महान विजेता था। हम उसे गलत नहीं ठहरा सकते। सिकंदर को महान कहते हैं। वो तलवार के दम पर बना था। तैमूर ने तलवार की नोक पर लाखों जिंदगियां बर्बाद की। तैमूर ने सिर्फ भारत की जमीन पे तबाही नहीं मचाई, बल्कि ईरान, अफगानिस्तान समेत जहां भी गया, मार काट करता रहा। वो उस समय की मांग थी। उससे बाहर निकलो...
वैसे तैमूर का मतलब फौलाद होता है। इस हिसाब से सैफ फौलाद के बाप बने हैं। एक बात और बताएं? तैमूर का जो उत्तराधिकारी था, उसका नाम शाहरुख़ था। जो उसका सबसे छोटा बेटा था। इसके मायने ये निकाल सकते हैं कि सैफ शाहरुख़ के बाप के बाप बने हैं ;)
ये करेक्शन ऐड करना था।
और हॉ एक बात और कि तैमूर को लंग नहीं दिव्यांग कहा जाए ऐसा उत्तर प्रदेश सरकार का आदेश है !