17/04/2018
Aaj Ka Rashifal - 17 April 2018 -
मेष :- आज अपने प्रत्येक कार्य को सोच समझ कर करें। अन्यथा मान सम्मान की हानि हो सकती है। घर परिवार में मांगलिक कार्य का आयोंजन हो सकता है। आज मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा । आप आपका शुभ रंग नारंगी होगा।
वृष :- आप आपके स्वभाव के अंदर गुस्सा और चिडचिडापन देखने को मिलेगा जिसके कारण किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ को लेकर सचेत रहे , पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं । आज किसी के साथ मिलकर साझेदारी का काम न करे।
मिथुन :- कार्य क्षेत्र में शुभ समाचारों की अधिकता बनी रहेगी। स्वास्थ में उतार चढाव बने रहेगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यातीत होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ लेकर परेशानी आ सकती है। आप आपका शुभ रंग पीला होगा ।
कर्क :- आज परिवार में किसी एक सदस्य की वजह से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है। घर परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने है अपने स्वभाव पर खास ध्यान रखने की जरूरत अन्यवा पूरा दिन खराब हो सकता है।
सिंह :- आज के दिन जो भी कार्य आप प्रारंभ करेगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। नौकरी करने वालो के लिए आज का दिन काफी अच्छा है या फिर जो लोग नौकरी की तलाष में उनको आज नौकरी मिल सकती है। आज आपका शुभ रंग नारंगी होगा।
कन्या :- विद्यार्थियों के लिए पढाई करने का अच्छा दिन है प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। मन धार्मिक कार्यो की तरफ बढेगा। स्वास्थ के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता है। आज किसी प्रकार से आप मान सम्मान को ठेस पहुच सकती है।
तुला :- परिवार के अंदर ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में काम को पूरा करने में आर्चने आएगी। घर के बडे बुजुर्गो को स्वास्थ संबंधी परेशानियां झेलने को मिल सकती हैं। आज आपका शुभ रंग नारंगी होगा।
वृष्चिक :- आज आप स्वास्थ को लेकर चिंतित रह सकते है। विद्यार्थियों के परिक्षा में निराशा जनक परिणाम मिलेगे। आज किसी की बातों में आकर किसी भी दस्ताबेज पर बिना पढे लिखे हस्ताक्षर न करें। आज कुत्तों की सेवा करना शुभ फल दायक होगा।
धनु :- आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए बिलकुल सही है। शरीर में एक नया उत्साह देखने को मिलेगा। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखे अन्यथा पुरा दिन खराब हो सकता है। आज किसी का झुठा न खाये।
मकर :- आज पिता से अच्छा सहयोग देखने को मिलेगा, पढाई लिखाई मे भी आशातीत परिणाम प्राप्त होगे। आज अपनी संगति का खास ध्यान रखे, अन्यथा नुकसान उठाना पड सकता है। घर के बडे बुजुर्गो के पैर छू कर उनका आशीर्वाद ले।
कुम्भ :- आज आपके स्वभाव के अंदर चिडचिडापन बना रहेगा जिसके ऊपर नियंत्रण रखने की आपको जरूरत है। अपने दिमाग का प्रयोग करते हुये अपने कार्य को आसानी से पूरा करेगे। धन खर्च के योग बने हुये है।
मीन :- आज के दिन जितना बडो की सेवा करोगे उतना ही आपके लिए शुभ फल दायक होगा, परिवार के ऊपर धन खर्च होने के योग बने हुये है। कार्य क्षेत्र में धन लाभ होगा। आज आपका शुभ रंग पीला होगा।