03/06/2023
*माता-पिता:*
आमतौर पर माता-पिता ही अपने बच्चों की वित्तीय सहायता के एकमात्र स्त्रोत होते हैं. बच्चों की जरूरते स्कूल की फीस एवं रहने के खर्च से लेकर विश्वविद्यालय की मोटी फीस तक, समय-समय पर बढ़ती जाती है. माता-पिता के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना उनके भविष्य को खतरे में डाल सकती है और बच्चे अपनी खुशियों से वंछित रह सकते हैं. टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदकर माता-पिता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बच्चों को यह ना देखना पड़े. माता-पिता के साथ ऐसी किसी घटना घटने पर, यह पॉलिसी उनके बच्चों के खर्चों को पूरा करने के लिए एकमुश्त में और/या आय का भुगतान करेगी.
*नवविवाहित जोड़ा:*
उपहार में गुलाब, चॉकलेट और मूवी टिकट देना बहुत अच्छा है, लेकिन यहाँ आपके जीवनसाथी के लिए लंबे समय तक चलने वाला उपहार है-टर्म इंश्योरेंस. यह उपहार आपके जीवनसाथी को पलभर की खुशी देंगे, लेकिन टर्म इंश्योरेंस उनके भविष्य को सुरक्षित करेगा. टर्म इंश्योरेंस बीमित व्यक्ति के साथ दुर्घटना की स्थिति में जीवनसाथी को वित्तीय सहायता देने का आश्वासन देता है और इसे जल्द से जल्द विवाहित जोड़ों द्वारा खरीदा जाना चाहिए.
*कामकाजी महिलाएं:*
आज की महिलाएं पुरुषों के बराबर हैं, चाहे वह अपने वित्तीय सुरक्षा का इंतजाम करना हो या अपने परिवार का भरण-पोषण करना हो. आज, एक परिवार महिला की आय पर उतना ही निर्भर रहता है जितना कि वह पुरुष की आय पर निर्भर करता है. यह निर्भरता स्वयं के साथ आपके साथ जुड़े आपके प्रियजनों को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने की आवश्यकता लेकर आती है. एक टर्म इंश्योरेंस प्लान यह सुनिश्चित करता है कि आपकी अनुपस्थिति में भी आपके माता-पिता/पति/पत्नी/बच्चे आर्थिक रूप से सुरक्षित हैं और साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित करता है कि आपके परिवार को अपनी जीवनशैली से समझौता ना करना पड़े एवं आपके द्वारा उनके लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा कर सकें. टर्म इंश्योरेंस कवर राशि किसी भी बकाया देनदारियों जैसे होम लोन, ऑटो लोन, एजुकेशन लोन, और बहुत कुछ को पूरा करने में मदद करती है.
*युवा पेशेवर:*
युवा पेशेवर अभी अपना करियर शुरू कर रहे हैं. उनमें से कई लोगों की अभी तक शादी भी नहीं हुई है और उन पर कोई आर्थिक रूप से आश्रित नहीं है. हालांकि, भविष्य में यह बदलने की संभावना है जैसे कि वे शादी कर लेते हैं या अपने माता-पिता/रिश्तेदारों की जिम्मेदारी उठाते हैं. ऐसे व्यक्तियों को इंतजार करने की बजाय अभी टर्म इंश्योरेंस खरीदें.ऐसा इसलिए है क्योंकि एक बार पॉलिसी खरीदने के बाद, प्रीमियम आजीवन एक सामान रहता है. दूसरी ओर भविष्य में टर्म इंश्योरेंस खरीदने पर ग्राहक को अधिक प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है क्योंकि टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम उम्र के साथ बढ़ता जाता है.