GST Paathshala

GST Paathshala Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from GST Paathshala, Business service, Shastri Enclave, Haridwar Road near Rispana Pull, Dehra Dun.

20/10/2019

GST REGISTRATION PROCESS

STEP- 1

https://www.gst.gov.in/ पर क्लिक करते ही आपके सामने जो Page खुलता है, उस पर देखें कि क्या GST New registration की प्रक्रिया चालू है कि नहीं। प्रक्रिया नहीं चालू होगी तो उसकी आगे शुरू होने की तारीख लिखी होगी। प्रक्रिया चालू हो तो Form GST REG-01 को सेलेक्ट कर लीजिए।

STEP-2

Form GST REG-01 में सबसे पहले Part-A भरा जाएगा, ​जिसमें आपकी व्यक्तिगत Identity से जुडी कुछ जानकारियां भरने को कहा जाएगा। जैसे कि PAN, mobile number, E-mail ID आदि। इनको भरकर Submit कर दीजिए।

STEP-3

GST REG-01 का Part-A सबमिट होते ही GST Portal की ओर से सबसे पहले आपके PAN नंबर का वेरिफिकेशन होगा। इसके लिए जो Mobile number और E-mail ID दिया है, उस पर एक OTP नंबर (one-time password) भेजा जाएगा। इसको portal में निर्देशित की गई जगह पर भरकर अपनी पहचान का Confirmation कर दीजिए।

Note: GST Portalसे आपका Mobile Number और Email Address का सत्यापन करते वक्त दोनों चीजों के लिए OTPनंबर अलग-अलग भेजे जाएंगे। ध्यान दें कि किसी एक का OTPदूसरे में न डालें वरना सत्यापन Fail हो जाएगा।

STEP- 4

Confirmation होते ही पोर्टल की ओर से आपको एक आवेदन संदर्भ नंबर (Application Reference Number-ARN) आपके Mobile Number और Email ID पर भेजा जाएगा। इस नंबर को नोट कर लें। इसी इस नंबर को फार्म के अगले भाग यानी Part-B मे भरा जाना है।

STEP-5

अब आपके सामने GST REG-01 का के Part-B आता है। इसमें आपकी पहचान और आपके ​Business से संबंधित जरूरी Documents की Copy जमा करने को कहा जाएगा। सभी Documents की कॉपियां Online ही जमा होनी हैं। सारे Documents लग जाने के बाद अपना ARN नंबर डालें और फॉर्म का Part-B सबमिट कर दें।

NOTE: Documents कौन—कौन से लगने हैं इसकी जानकारी भी हम यहां दे रहे हैं। बेहतर होगा कि Registration की प्रक्रिया शुरू करने से पहले ही ये Documents अपने पास रख लें।

फोटोग्राफ| Photographs
इसमें आपको संबंधित बिजनेस के मालिक (Proprietor), भागीदारों Partners), प्रबंध ट्रस्टी (Managing Trustee) समिति (Committee) आदि के नवीनतम फोटोग्राफ लगाने हैं। साथ ही अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता (Authorized Signatory) का फोटोग्राफ भी लगाना है।
करदाता के संविधान| Constitution of taxpayer
पार्टनरशिप डीड (Partnership deed), पंजीकरण प्रमाणपत्र (Registration Certificate) या संविधान के अन्य सबूत (Other Proof of Constitution)।
व्यापार के प्रमुख परिसर/ अतिरिक्त जगह का सबूत Proof Of Principal/Additional place of business
स्वयं के परिसर के लिए (For Own Premises): परिसर के मालिकाना हक दिखाने वाला कोई डाक्यूमेंट जैसे कि नवीनतम संपत्ति कर रसीद (Latest Property Tax Receipt), नगर खाता कॉपी (Municipal Khata Copy) या बिजली के बिल (Electricity Bill) की कॉपी।
किराए पर या पट्टे पर परिसर के लिए(For Rental Premises): किराए / लीज़ समझौते के साथ मकान मालिक के दस्तावेजों जैसे नवीनतम Property Tax रसीद या नगर खाता नकल या Electricity Bill की Copy।
बैंक खाते से संबंधित सबूत|Bank Account Related Proof
बैंक Passbook के पहले Page की Scanned copy और bank statement।
प्राधिकरण फॉर्म्स|Authorization forms
प्रत्येक Authorized Signatory के लिए, Authority की Copy या निर्धारित Format में Committee या निदेशक मंडल के प्रस्ताव की एक Copy अपलोड करें।
उपर बताई गई सारी जानकारियों से संबंधित Documents लगाकर आप GST REG-01 के पार्ट बी की प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं।

Note: जीएसटी आरईजी के Part-B को भरते वक्त जो Documents आप Online Submit करेंगे, उनको एकत्र करते वक्त उनके Format और Size का भी ध्यान रखें।

सभी डाक्यूमेंटस PDF या JPEG फॉर्मेट में होने चा​​हिए।
डाक्यूमेंट का Size 1 MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए। फोटो की Size 100 KB से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
STEP 6

आपने जितनी Informations दे दी हैं इनके अलावा अगर कोई अतिरिक्त जानकारी आवश्यक हुई तो उनको मांगने के लिए पोर्टल पर आपके लिए फॉर्म GST REG-03 जारी किया जाएगा।

STEP 7

फॉर्म GST REG-03 प्राप्त होने की तारीख से 7 Working Days के अंदर आपको अतिरिक्त जानकारियां फॉर्म GST REG-04 में भरकर Submit करनी होंगी।

STEP 8

यदि आपने फॉर्म GST REG-01 या फॉर्म GST REG-04 में सारी अपेक्षित जानकारियां दे दी हैं तो फॉर्म GST REG-01 या फॉर्म GST REG-04 की प्राप्ति की तारीख से 3 दिनों के अंदर फॉर्म GST REG-06 में registration certificate जारी किया जाएगा।

STEP 9

यदि दिए गए Details संतोषजनक नहीं हैं, तो फॉर्म GST REG-05 के माध्यम से registration application reject कर दिया जाएगा।

Address

Shastri Enclave, Haridwar Road Near Rispana Pull
Dehra Dun
248001

Opening Hours

Monday 8am - 9pm
Tuesday 8am - 9pm
Wednesday 8am - 9pm
Thursday 8am - 9pm
Friday 8am - 9pm
Saturday 8am - 9pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GST Paathshala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share