18/07/2025
आज एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक पल साकार हुआ, जब फ़िल्म 'विश्वगुरु' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर भव्य रूप से लॉन्च हुआ।
कार्यक्रम में संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज ने पधारकर इस शुभ अवसर को अपने दिव्य आशीर्वाद से अभिसिंचित किया।
संत प्रवर जी ने कहा —
अपनी महान संस्कृति के कारण ही भारत विश्व का गुरु था, है और रहेगा। विश्व की आदि संस्कृति हमारी भारतीय संस्कृति ही है। भारत मे रहकर हम भारत से अलग नहीं हो सकते। कश्मीर से कन्याकुमारी तक कोई जमीन का टुकड़ा नहीं है भारत, यह भूमि मात्र नहीं है अपितु यह हमारी मातृभूमि है।
इस अवसर पर फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे वरिष्ठ अभिनेता मुकेश खन्ना मंच पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से- श्रीमान पंकज मोदी जी, गोरधन भाई झड़पिया जी।
फ़िल्म के निर्माता श्री सतीश पटेल एवं Sukrit Productions की टीम ने फ़िल्म की पृष्ठभूमि, उद्देश्य और संकल्प को साझा किया।
🌟 यह सिर्फ एक फ़िल्म नहीं, एक विचार है —
संस्कारों से परिपूर्ण, भारत के नवजागरण की ओर एक सशक्त कदम।
Vishwaguru - Official Trailer.વિશ્વગુરુ બનવું છે...તો પહેલું યુદ્ધ – અંદરના અંધકાર સામે જીતવું પડશે! 🔥In Cinemas 1st August 2025.Sukrit Production PresentsI...