02/02/2021
*SAI STEEL SERVICE*
*ज्यादा मांग की उम्मीद में घरेलू निकेल मजबूत, कॉपर में नरमी बरकरार, विदेश में भी सुस्ती*
नई दिल्ली (कमोडिटीज कंट्रोल) इंडस्ट्रियल मेटल्स में आज ग्लोबल स्तर पर गिरावट का रुख बना रहा। अमेरिका के वित्तीय राहत पैकेज को लेकर चिंताओं और डॉलर में मजबूती के अलावा चीन में ब्याज दर बढ़ने से ग्लोबल मेटल मार्केट में सुस्ती रही। दूसरी ओर घरेलू बाजारों में बजट के बाद बाजार भाव अपनी दिशा लेने लगे हैं। कॉपर में गिरावट रही जबकि निकेल में तेजी देखी गई। बजट में कॉपर स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है जबकि स्टील के उत्पादों में ड्यूटी बदलाव से उसके उत्पादन को बढ़ावा मिलने की संभावना है। इससे निकेल की खपत बढ़ेगी।
अमेरिका में बाइडे प्रशासन के अधिकारियों को 1.9 ट्रिलियन डॉलर के पैकेज के लिए चिंता नकदी की है। उन्हें चिंता है कि अगर इतनी बड़ी मात्रा में कैश वितरित की जाती है तो प्रशासन के प्राथमिकता वाले मुद्दों के लिए फंड की कमी हो सकती है। उधर, विदेशी करेंसियों के मुकाबले डॉलर इंडेक्स और मजबूती पाकर 91 पर पहुंच गया। इसके अलावा चीन से खबर है कि उसने कर्ज की ब्याज दर बढ़ाई है। इसके कारण लंदन मेटल एक्सचेंज में जिंक को छोड़कर सभी मेटल्स में गिरावट रही। कॉपर और एल्यूमीनियम में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट रही।
शंघाई में सभी मेटल्स में गिरावट रही। सबसे ज्यादा एक फीसदी गिरावट लेड और एल्यूमीनियम में रही। चीन में लेड की मांग कमजोर चल रही है। लेड बैटरी और इसके सैकेंडरी लेड का इस्तेमाल करने वाले उद्योंगों में नए साल की छुट्टियों के कारण नरमी का रुख बना रहा। इसी तरह जिंक की खपत भी कमजोर चल रही है। आगामी छुट्टियों के कारण गिरावट का मौजूदा रुख बना रह सकता है। चीन के पीएमआई आंकड़ों से संकेत मिलते हैं कि निकेल का इस्तेमाल करने वाले उद्योगों का इंडेक्स दिसंबर के मुकाबले जनवरी में और घटकर 50.61 पर आ गया। 50 के करीब पहुंचना खपत में गिरावट का संकेद दे रहा है।