Advise Astro

Advise Astro Get personalized free Vedic Astrology Advise based on daily planetary movements in various categories, i.e. Business, Job, Finance, Relation, Health.

Vedic Astrology is an ancient Indian science which explains planetary motions and positions with respect to time and their effect on humans and other entities on earth. Vedic astrology can be traced thousands of years back. Early Vedic astrology was only based on the movement of planets with respect to stars, but later on it started including zodiac signs as well. According to Vedic astrology ther

e are 27 constellations made up of 12 zodiac signs, 9 planets and 12 houses with each house and planet representing some aspect of human life.

ज्योतिष क्या है? |ज्योतिष केवल अखबार या मैगज़ीन में पढ़ा जाने वाला राशिफल नहीं है — यह हजारों साल पुराना एक विज्ञान और क...
06/04/2025

ज्योतिष क्या है? |
ज्योतिष केवल अखबार या मैगज़ीन में पढ़ा जाने वाला राशिफल नहीं है — यह हजारों साल पुराना एक विज्ञान और कला है, जो ग्रहों और तारों की गति को हमारे जीवन की घटनाओं से जोड़कर देखता है। अगर आप नए हैं और यह जानना चाहते हैं कि ज्योतिष आखिर है क्या, तो यह लेख आपके लिए है।

🌠 ज्योतिष क्या होता है?
ज्योतिष (Astrology) एक ऐसा अध्ययन है जिसमें यह समझा जाता है कि हमारे जन्म के समय आकाश में ग्रहों, नक्षत्रों और तारों की स्थिति हमारे स्वभाव, जीवन के अनुभवों और संभावनाओं को कैसे प्रभावित करती है।

यह मान्यता है कि ब्रह्मांड में हर चीज़ जुड़ी हुई है — और जिस समय और जगह पर आप जन्म लेते हैं, वहां मौजूद ग्रहों की स्थिति आपके जीवन की “ब्लूप्रिंट” बनाती है।

🗺️ जन्म कुंडली: आपका कॉस्मिक ब्लूप्रिंट
आपकी जन्म तारीख से जो राशि निकलती है (जैसे मेष, वृषभ, आदि), वह केवल सूर्य राशि होती है। असली और गहरी जानकारी के लिए ज़रूरी है आपकी जन्म कुंडली।

इसमें शामिल होते हैं:

सूर्य (Sun) राशि – आपका मूल स्वभाव और पहचान

चंद्र (Moon) राशि – आपकी भावनाएं और आंतरिक दुनिया

लग्न (Rising/Ascendant) – दुनिया आपको कैसे देखती है

साथ ही, अन्य ग्रहों जैसे बुध (बोलने का तरीका), शुक्र (प्यार), मंगल (उर्जा), आदि की स्थिति

♈ 12 राशियाँ और उनका सारांश
हर राशि एक विशेष गुण और ऊर्जा को दर्शाती है:

मेष (Aries) – निडर, जोशीले, पहल करने वाले

वृषभ (Ta**us) – स्थिर, व्यावहारिक, आराम पसंद

मिथुन (Gemini) – जिज्ञासु, बातचीत में माहिर

कर्क (Cancer) – भावुक, सहानुभूतिपूर्ण, घर से जुड़े

सिंह (Leo) – आत्मविश्वासी, रचनात्मक, लीडर

कन्या (Virgo) – विश्लेषणात्मक, सटीक, सेवा भाव वाले

तुला (Libra) – संतुलनप्रिय, कूटनीतिज्ञ, सौंदर्य प्रेमी

वृश्चिक (Scorpio) – गहरे, रहस्यमयी, वफादार

धनु (Sagittarius) – आज़ाद सोच, घुमक्कड़, दार्शनिक

मकर (Capricorn) – महत्वाकांक्षी, ज़िम्मेदार, मेहनती

कुंभ (Aquarius) – इनोवेटिव, अलग सोच, मानवतावादी

मीन (Pisces) – कलात्मक, भावुक, सहृदय

🧭 क्या ज्योतिष भविष्य बताता है?
ज्योतिष भविष्यवाणी नहीं करता, बल्कि यह संभावनाओं और ऊर्जा की दिशा दिखाता है। यह एक मार्गदर्शक की तरह काम करता है — जैसे मौसम की रिपोर्ट आपको तैयारी करने में मदद करती है, वैसे ही ज्योतिष आपको आत्म-जागरूक बनाने में सहायक होता है।

राशिफल -7 जनवरी 2025 -मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल): आपके लिए कल का दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा और आय के नए स...
06/01/2025

राशिफल -7 जनवरी 2025 -

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल): आपके लिए कल का दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। किसी से बहस में न पड़ें और प्रॉपर्टी संबंधी विवादों में सफलता मिल सकती है।

वृषभ (20 अप्रैल – 20 मई): आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन (21 मई – 20 जून): आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएं और सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। कारोबार में विस्तार हो सकता है।

कर्क (21 जून – 22 जुलाई): स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त): आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

कन्या (23 अगस्त – 22 सितंबर): कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में बदलाव के इच्छुक हैं तो आवेदन कर सकते हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखें। अचानक यात्रा संभव है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे।

तुला (23 सितंबर – 22 अक्टूबर): सुख-साधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। मित्रों के साथ समय बिताएंगे। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): मिश्रित परिणाम मिलेंगे। शीघ्रता और भावुकता में निर्णय न लें। मान-सम्मान बढ़ेगा। मनोरंजन के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालने से बचें।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसंबर): धैर्य और साहस से काम लें। जल्दबाजी में गलतियां हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक विषयों पर पिताजी से चर्चा करें। संतान की नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी): लाभदायक दिन रहेगा। कई काम एक साथ हाथ में आने से व्यस्तता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित लंबित डील फाइनल हो सकती है। ऑनलाइन व्यवसाय में सतर्क रहें, धोखाधड़ी से बचें।
कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी): सुखद परिणाम मिलेंगे। योजनाओं से लाभ होगा। बकाया धन प्राप्त हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है। मनोकामना पूर्ण होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग की योजना बना सकते हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें।
मीन (19 फरवरी – 20 मार्च): आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। कारोबार में विस्तार हो सकता है।

कृपया ध्यान दें कि यह सामान्य राशिफल है। अधिक सटीक और व्यक्तिगत भविष्यवाणी के लिए किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से परामर्श लें।

06/01/2021

सन् 2021 में तुला राशि का वैदिक राशिफल
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
तुला LIBRA
(र, री, रु, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

शुभरंग👉 सफेद,
शुभ अंक👉 7
शुभधातु👉 चाँदी,
शुभरत्न👉 हीरा व ओपल,
शुभदिन👉 शुक्रवार,
इंष्ट👉 सन्तोषीमाता (अथवा कुलदेवी जो भी हो) का व्रत व पूजन करे,
शुभमास👉 चैत्र व ज्येष्ठ,
मध्यममास👉 आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, पौष, माघ व फाल्गुन, अशुभमास👉 वैशाख, कार्तिक व मार्गशीर्ष ।

विगत वर्ष की अपेक्षा यह वर्ष नवीन ऊर्जा का परिचायक रहेगा उत्साह बढ़ेगा। मानसिकता में बदलाव आएगा। यह वर्ष सुखद परिणामकारक है। कुल मिलाकर वर्षारम्भ से ही ग्रहयोग काफी सहयोगात्मक रहेंगे अब स्थितियां ऐसी रहेंगी कि भाग्य तो समय पर प्रभाव असर डालेगा, लेकिन कर्म, परिश्रम, भागदौड़, मेहनत, विश्वास तो स्वभाव से करना होगा इसलिए वैचारिकता मानसिकता काफी रखना होगी। उत्साह व आत्मविश्वास बढ़ाना होगा, तो ही कामकाज, योजनाओं पर अमल कर पाएंगे। संभावनाओं को अधिक महत्व दें। पारिवारिक दृष्टि से उत्तम। परिवार में सुखद, लाभप्रद खबरें आएंगी। संतान पक्ष के लिए अनुकूल। जातिगत सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावहारिक तनाव, परेशानी कम होगी पुरानी इछा, आकांक्षाओं से लाभ होगा। प्रभाव बढ़ेगा। संबंधों में सुधार, मनमुटाव में कमी आएगी। नौकरी, रायपक्ष में सुखद परिणाम आएंगे। बढ़ती बदली उचित स्थान, पद अधिकार व से लाभान्वित होंगे। कार्यकुशलता बढ़ेगी। फिर भी ग्रहों के कुछ योग तकलीफ, कष्ट निर्णयों से काफी परेशानी भी बढ़ाएंगे। नौकरी में लोभ-लालच, अति उत्साह में परिवर्तन न करें।

स्थायित्व को देखना होगा बाद में पश्चाताप होगा हो सकता है कोई अवसर कार्य ही नहीं मिले, इसलिए सचेत रहें। किसी भी स्थिति को सहनशीलता, शांति से देखें। चैलेंज नहीं करें। व्यावसायिक स्थितियां अच्छी रहेंगी। कामकाज काफी बढ़ेगा। अवसर भी मिलेंगे। सहयोग, मार्गदर्शन, योग्यता, अनुभव, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा स्वभाव की शालीनता, गुणात्मक व्यवहार प्रगति के लिए सहायक रहेंगे। सरकारी मामले फिर भी उलझनें बढ़ाएंगे। कोर्ट-कचहरी, आर्थिक अनियमितता का मामला संभव है। विश्वास, भरोसा, आलस्यता, लापरवाही नहीं रखें। व्यावसायिक गुप्तता रखना होगी। आर्थिक योग वर्ष में अनुकूल रहेंगे स्थाई आर्थिक कार्य होंगे। प्रॉपर्टी-मकान, दुकान में निवेश होगा। किसी कार्य स्थान का विस्तार कर पाएंगे प्रतिस्पद्धा से लाभ होगा। बचत से भी निवेश व आमदनी बढ़ेगी। रुका पैसा, कानूनी विवादों से अटका धन मिलेगा। भागीदारी में उलझी प्रक्रियाओं से राहत, आमदनी बढ़ेगी। सौदे-करार पक्षधर होंगे। स विषयों में एकाग्रता, सही निर्णय, मार्गदर्शन से मानसिक उत्साह रहेगा संभावनाओं, नया ज्ञान, विज्ञान रूपी को महत्व दें। श्री देवीजी की आराधना करें। इष्ट-कुल देवता का जाप-पूजन उत्तम रहेगा। जलचर प्राणी, जीवों को संतुष्ट रखें। तीर्थ, नदी प्रवाह स्थान पर पुण्य कार्य करें।

जनवरी माह👉 यह माह कुल मिलाकर अनुकूल है। आशातीत सफलता मिलेगी। सुखद वातावरण रहेगा। कामकाज ठीक से होंगे मानसिक संतोष रहेगा हिम्मत, साहस बढ़ा पाएंगे पुराने रुके कार्य, महत्त्व के निर्णय सोच में परिवर्तन दिखेगा। तात्कालिक मामलों पर ध्यान दें। व्यावसायिक अवसर मिलेंगे। अनायास किन्हीं मामलों में प्रभाव रह पाएगा, स्थायित्व की बात बनेगी।

माह की 4, 5, 6, 8, 13, 14, 15, 17 व 22 तारीख शुभ है।

फरवरी👉 माह में विशेष स्थितियाँ रहेंगी जो प्रगति के लिए आवश्यक बनेंगी कामकाज में नियमितता रखें। परिश्रम, सोच धारणा को महत्व दें। आशा अनुरूप कार्य कर पाएगे। जातिगत, सामाजिक उत्साह रहेगा। प्रभावी कामकाज योजना बनेगी। प्रतिष्ठित लोगों में रह पाएंगे। व्यावसायिक विस्तार कर पाएंगे। अपनी पुरानी योजना साकार कर पाएंगे। आर्थिक योग उत्तम। आमदनी बढ़ेगी।

माह की 6, 8, 13, 14, 15, 17, 22, 23 व 26तारीख शुभ है।

मार्च👉 माह में तर्क-वितर्कता बढ़ेगी, जिस कारण अनिश्चितता रहेगी। कामकाज में मन नहीं लगेगा। उत्साह, आत्मविश्वास में कमी रहेगी। चिड़चिड़ाहट, क्रोध के कारण संबंधों, सहयोग में अंतर आएगा। पारिवारिक दृष्टि से ठीक। नियमितता रखें आलस्यता, लापरवाही से बचें। आमदनी, लेन-देन, खर्च की चिंता रहेगी व्यापारिक सौदे, करार सामान्य होंगे। आर्थिक योग मध्यम।

माह की 4, 5, 6, 8, 13, 17 व 23 तारीख शुभ है।

अप्रैल माह👉 कामकाज का विस्तार कर पाएंगे। नया विचार, सहयोग मिलेगा आपसी बातचीत में ही नई बात बनेगी। अनिश्चितता कम होगी व्यावहारिक मामलों को समय पर सुलझाना होंगे। किन्हीं स्थिति, कार्यों में परिणामों का ध्यान रखें अधिकतर विश्वास में धोखा स्वयं के परिश्रम, मेहनत का लाभ मिलेगा नौकरी में अधिकार, पद, सहयोग मिलेगा। संतोष समाधान रहेगा।

माह की 5, 8, 14, 15, 17 21, 22 व 26 तारीख शुभ है।

मई माह👉 स्वयं के निर्णय, बात, साहस की चर्चा होगी कामकाज से समाधान, संतोष रहेगा। उत्साहवर्द्धक नतीजे आएंगे। परिश्रम में कोताही न रखें। स्वयं की प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा जिससे कामकाज, अवसरों में ध्यान रहेगा छोटी-बड़ी बात, कार्य को महत्व दें। आपसी विवादों से राहत रहेगी। नौकरी में अधिकार, पद मिलेगा। फिर भी दबाव रहेगा।

माह की 4, 5, 13, 15, 17 व 23 तारीख शुभ है।

जून माह👉 इस माह में सुखद, लाभप्रद परिणाम आएंगे। कामकाज में मन लगेगा। उत्साह, आत्मविश्वास बना रहेगा। सहयोग से आश्वस्त होंगे। स्थायी कार्यों की चर्चा होगी व्यापारिक साहस बढ़ा पाएंगे। स्थान, स्थिति में परिवर्तन होगा अपनी पुरानी इच्छा, कामना सुखद रहेगी। पारिवारिक निर्णय भी पक्षधर होंगे। अनसुने कार्य, सहयोग, शांति, प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आर्थिक योग उत्तम।

माह की 4, 8, 13, 14, 15 व 26तारीख शुभ है।

जुलाई माह👉 इस माह में सतर्कता रखना होगी बगैर जानकारी के जोखिम नहीं लें। अपनी ही गलतियों से परेशान रहेंगे। समय पर भागदौड़ बढ़ेगी। जमानत, जवाबदारी के कार्य आएंगे। लोगों की धारणा, विश्वास में कमी आएगी काफी भागदौड़, परिश्रम करना होंगे। अपनी बातचीत, व्यवहार से मतभेदों को समय पर सुलझा लें।

माह की 4, 5, 12, 14 15, 16, 21, 22, 23 व 26 तारीख शुभ है।

अगस्त माह👉 माह से निरंतर प्रगति होगी काफी सुखद वातावरण रहेगा उचित सहयोग, लाभ से आश्वस्त रहेंगे। बातचीत, व्यवहार कुशलता, स्वभाव के परिणाम आएंगे। हिम्मत, साहस, निर्भयता रखें अनुभवों के बजाय वास्तविकता को महत्व दें। चंचलता, क्रोध में भी नया सीच, सहयोग मिलेगा। विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी। आर्थिक संबंध सुधरेंगे। आमदनी बढ़ेगी।

माह की 5, 7, 8, 12, 13, 15, 16, 17 व 22 तारीख शुभ है।

सितंबर 👉 माह विशेष लाभदायक है। आर्थिक कामकाज विशेष होंगे। पराक्रम
साहस की स्थिति रहेगी। राज्य पक्ष के लिए अनुकुल। अपने कार्य स्वयं ही करने होंगे । निजी तौर पर निर्भरता रखें। कामकाज में पूछपरख बढ़ेगी। जवाबदारी निभा पाएंगे। नया सोच विचार, धारणा, सहयोग विशेष मिलेगा योजनाओं पर चर्चा विस्तार होगा। सहायता-सहयोग से आश्वस्त होंगे।

माह की 3, 4, 6, 12, 14 15, 16, 21 व 23 तारीख शुभ है।

अक्टूबर👉 माह में स्वास्थ्य का बराबर ध्यान रखें। लापरवाही, आलस्यता बढ़ेगी। पुरानी बीमारी से भी कष्ट संभव है। खान-पान में बराबर सावधानी रखें। क्रोध, चिड़चिड़ाहट , रहेगी। कहां का गुस्सा कहा निकलेगा। जान-बूझकर गलतियां न करें क्रिया-प्रतिक्रिया व्यक्तिगत आरोपों से बचें। आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें। पैसा, वस्तुएं, रकम संभाल कर रखें।

माह की 4, 5, 6, 8, 13, 14, 15, 17 व 22 तारीख शुभ है।

नवंबर👉 माह में प्रतिष्ठा का उपयोग करना होगा स्वास्थ्य की अनुकूलता रहेगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत स्थितियां पक्षधर बनेंगी। उत्साह आत्मविश्वास से आगे बढ़ पाएंगे। कामकाज में रुचि रहेगी। सहजता से कार्य करने होंगे। नौकरी, रोजगार में अवसर, सहयोग मिलेगा। पुरानी योजना, बातचीत फिर से आगे आएगी। अपने परिश्रम, मेहनत की सकारात्मक स्थितियां दिखेंगी। आर्थिक मामलों में अपना संतोष बराबर रहेगा।

माह की 3, 5, 8, 12, 15, 16, 17, 21 व 25 तारीख शुभ है।

दिसंबर माह👉 स्वास्थ्य की अनुकूलता रहेगी। मानसिक वैचारिक उत्साह रह पाएगा। नियोजित कामकाज हो पाएंगे। स्वभाव स्थिति वातावरण पक्षधर रहेगा। अपनी बात कार्य का प्रभाव रहेगा। नियमितता रखें। आर्थिक योग उत्तम आमदनी रुका पैसा मिलेगा। व्यावसायिक प्रबंधन सार्थक रहेगा। प्रगतिव्द्धक समाचार मिल पाएंगे। पुरानी समस्याओं का निराकरण होगा। पारिवारिक जवाबदारी निभा पाएंगे। संतान पक्ष की इच्छापूर्तता हो पाएगी माह की 5, 6, 8, 12, 14, 15, 17, 21, 22, 23 व 25 तारीख शुभ है।

14/03/2020

. ।। 🕉 ।।
*🌹🙏जय श्रीराम🙏🌹*
🚩🌞 *सुप्रभातम्* 🌞🚩
📜««« *आज का पञ्चांग* »»»📜
कलियुगाब्द..........................5121
विक्रम संवत्.........................2076
शक संवत्............................1941
मास......................................चैत्र
पक्ष.....................................कृष्ण
तिथी.....................................षष्ठी
दुसरे दिन प्रातः 04.28 पर्यंत पश्चात सप्तमी
रवि.................................उत्तरायण
सूर्योदय..............प्रातः 06.36.13 पर
सूर्यास्त..............संध्या 06.35.00 पर
सूर्य राशि...............................कुम्भ
चन्द्र राशि...............................तुला
नक्षत्र................................विशाखा
दोप 12.19 पर्यंत पश्चात अनुराधा
योग.....................................हर्षण
संध्या 05.38 पर्यंत पश्चात वज्र
करण....................................गरज
संध्या 05.22 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु.....................................बसंत
दिन...................................शनिवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*
14 मार्च सन 2020 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक...........................5
🔯 शुभ रंग.........................नीला

⚜ *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 12.12 से 12.59 तक ।

👁‍🗨 *राहुकाल :-*
प्रात: 09.37 से 11.06 तक ।

🌞 *उदय लग्न मुहूर्त -*
*कुम्भ*
05:06:08 06:41:16
*मीन*
06:41:16 08:10:52
*मेष*
08:10:52 09:51:36
*वृषभ*
09:51:36 11:50:13
*मिथुन*
11:50:13 14:03:54
*कर्क*
14:03:54 16:20:05
*सिंह*
16:20:05 18:31:54
*कन्या*
18:31:54 20:42:33
*तुला*
20:42:33 22:57:10
*वृश्चिक*
22:57:10 25:13:21
*धनु*
25:13:21 27:18:59
*मकर*
27:18:59 29:06:08

🚦 *दिशाशूल :-*
पूर्वदिशा - यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 08.08 से 09.37 तक शुभ
दोप. 12.35 से 02.04 तक चर
दोप. 02.04 से 03.33 तक लाभ
दोप. 03.33 से 05.02 तक अमृत
संध्या 06.31 से 08.02 तक लाभ
रात्रि 09.33 से 11.03 तक शुभ ।

📿 *आज का मंत्र :-*
।। ॐ आत्मपदे नमः ।।

📢 *संस्कृत सुभाषितानि -*
राहिणि नलिनीलक्ष्मी दिवसो निदधाति दिनकराप्रभवाम् ।
अनपेक्षितगुणदोषः परोपकारः सतां व्यसनम् ॥
अर्थात :-
दिन में जिसे अनुराग है वैसे कमल को, दिन सूर्य से पैदा हुई शोभा देता है । अर्थात् परोपकार करना तो सज्जनों का व्यसन-आदत है, उन्हें गुण-दोष की परवा नहीं होती ।

🍃 *आरोग्यं सलाह :-*
*सर्दी-खांसी और जुकाम निवारण के घरेलू नुस्खे :-*

*शहद, नींबू और इलायची का मिश्रण -*
आधा चम्मच शहद में एक चुटकी इलायची और कुछ नीबू के रस की बूंदे डालिए। इस सिरप का दिन में 2 बार सेवन करें। आपको खांसी-जुकाम से काफी राहत मिलेगी।

*गर्म पानी -*
जितना हो सके गर्म पानी पिएं। आपके गले में जमा कफ खुलेगा और आप सुधार महसूस करेंगे।

*हल्दी वाला दूध -*
बचपन में सर्दियों में नानी-दादी घर के बच्चों को सर्दी के मौसम में रोज हल्दी वाला दूध पीने के लिए देती थी। हल्दी वाला दूध जुकाम में काफी फायदेमंद होता है क्योंकि हल्दी में एंटीआॅक्सीडेंट्स होते हैं जो कीटाणुओं से हमारी रक्षा करते हैं। रात को सोने से पहले इसे पीने से तेजी से आराम पहुचता है. हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल प्रॉपर्टीज मौजूद रहती है जो की इन्फेक्शन से लडती है. इसकी एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज सर्दी, खांसी और जुकाम के लक्षणों में आराम पहुंचाती है.

⚜ *आज का राशिफल :-*

🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना सफल रहेगी। बड़ा लाभ हो सकता है। प्रमाद न करें। कुबुद्धि हावी रह सकती है इसलिए कोई भी निर्णय सोम-समझकर करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। जल्दबाजी न करें।

🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
किसी लंबे मनोरंजक प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं।

👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका बनती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आय में निश्चितता रहेगी, धैर्य रखें।

🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी को भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही न करें। कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कामों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।

🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। शारीरिक शिथिलता रहेगी।

👩🏻‍🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
पहले किसी व्यक्ति को दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है। व्यावसायिक प्रवास सफल रहेगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। कोई नई समस्या आ सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है, लापरवाही न करें। नौकरी में चैन रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। गुस्से पर काबू रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि की आशंका बन सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। व्यावसायिक प्रवास हो सकता है। काम में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। लाभ होगा।

🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
आय में सुगमता रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आनंद और उल्लास के साथ जीवन व्यतीत होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट व रोग से हानि संभव है।

🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। प्रमाद न करें।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
कामकाज में अधिक ध्यान देगा पड़ेगा। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।

🐡 *राशि फलादेश मीन :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बेवजह विवाद हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे।

☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |*

*।। शुभम भवतु ।।*

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

13/03/2020

. ।। *🕉* ।।
*🙏🌹जय श्री राम🌹🙏*
🚩🌞 *सुप्रभातम्* 🌞🚩
📜««« *आज का पंचांग* »»»📜
कलियुगाब्द........................5121
विक्रम संवत्.......................2076
शक संवत्..........................1941
मास....................................चैत्र
पक्ष...................................कृष्ण
तिथी.................................चतुर्थी
प्रातः 08.52 पर्यंत पश्चात पंचमी
रवि...............................उत्तरायण
सूर्योदय............प्रातः 06.37.16 पर
सूर्यास्त............संध्या 06.35.32 पर
सूर्य राशि.............................कुम्भ
चन्द्र राशि.............................तुला
नक्षत्र.................................स्वाति
दोप 01.59 पर्यंत पश्चात विशाखा
योग................................व्याघात
रात्रि 08.35 पर्यंत पश्चात हर्षण
करण.................................बालव
प्रातः 08.52 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु...................................बसंत
दिन.................................शुक्रवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*
13 मार्च सन 2020 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक......................3
🔯 शुभ रंग...............आसमानी

👁‍🗨 *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 12.12 से 12.59 तक ।

👁‍🗨 *राहुकाल (अशुभ) :-*
प्रात: 11.07 से 12.36 तक ।

🚦 *दिशाशूल :-*
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

🌞 *उदय लग्न मुहूर्त -*
*कुम्भ*
05:10:04 06:46:24
*मीन*
06:46:24 08:14:48
*मेष*
08:14:48 09:55:33
*वृषभ*
09:55:33 11:54:10
*मिथुन*
11:54:10 14:07:51
*कर्क*
14:07:51 16:24:01
*सिंह*
16:24:01 18:35:50
*कन्या*
18:35:50 20:46:30
*तुला*
20:46:30 23:01:07
*वृश्चिक*
23:01:07 25:17:17
*धनु*
25:17:17 27:22:56
*मकर*
27:22:56 29:10:04

✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 08.08 से 09.37 तक लाभ
प्रात: 09.37 से 11.06 तक अमृत
दोप. 12.35 से 02.04 तक शुभ
सायं 05.02 से 06.30 तक चंचल
रात्रि 09.32 से 11.04 तक लाभ ।

📿 *आज का मंत्र :-*
|| ॐ प्राणवल्लभे नमः ||

📢 *संस्कृत सुभाषितानि -*
आत्मार्थं जीवलोकेऽस्मिन् को न जीवति मानवः ।
परं परोपकारार्थं यो जीवति स जीवति ॥
अर्थात :-
इस जीवलोक में स्वयं के लिए कौन नहीं जीता ? परंतु, जो परोपकार के लिए जीता है, वही सच्चा जीना है ।

🍃 *आरोग्यं सलाह :-*
*जुकाम से राहत के घरेलू नुस्खे :-*

1. १०-१५ तुलसी के पत्ते और ८-१० काली मिर्च की चाय बनाकर पीने से खासी, जुकाम और बुखार ठीक हो जाता है|
2. आंवले के छिलकों को सूखाकर चूर्ण बनाकर बराबर मात्रा में मिश्री मिला ले! उसमें से ६ ग्राम सुबह ताजे पानी से खाए, पुराने से पुराना जुकाम ठीक हो जायेगा।
3. मुलेठी, काली मिर्च १०-१० ग्राम भूनकर पीस लें और ३० ग्राम पुराने गुड में मिला लें और मटर जितनी गोलिया बनाकर ताजे पानी के साथ लें, जुकाम में आराम मिलेगा।
4. अदरक का रस और शहद १०-१० ग्राम बराबर मात्रा में मिलाकर खाएं।

⚜ *आज का राशिफल :-*

🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विशेष सम्मान हो सकता है। विवेक का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। जल्दबाजी में कोई व्यवहार न करें।

🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक से बचें। चोट व रोग से परेशानी संभव है। दांपत्य जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ होगा।

👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को चोट लग सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। कारोबार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
किसी गंभीर बीमारी की शुरुआत हो सकती है, लापरवाही न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अनहोनी की आशंका रह सकती है। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी मामलों की बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पूजा-पाठ आदि पर व्यय होगा।

🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। कोई शारीरिक पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शत्रुओं का पराभव होगा। आर्थिक नीति में बदलाव हो सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

👩🏻‍🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
परिवार के छोटे सदस्यों की बाहर से शिकायत आ सकती है, ध्यान दें। चोट व रोग से हानि की आशंका है, लापरवाही न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुरानी लेनदारी वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
खर्च की मद में इजाफा होगा। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति के उकसावे में नहीं आएं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे, जुए व लॉटरी से दूर रहें। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का सहारा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। चोट व रोग से बचें। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है।

🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
दूर से अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।

🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ फल देगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
यात्रा में जल्दबाजी न करें। मन में दुविधा व संशय रहेंगे। कार्य की सफलता के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। गलतफहमी से विवाद हो सकता है। भावनाओं पर अंकुश आवश्यक है। हितशत्रुओं से सावधान रहें। कारोबार ठीक चलेगा। आय होगी। चिंता बनी रहेगी।

🐡 *राशि फलादेश मीन :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग शोध कार्य व शैक्षणिक गतिविधियों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी मे कोई नया विचार क्रियान्वित हो सकता है। कार्य की प्रशंसा होगी।

☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |*

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

20/05/2019
सोमवार मंत्रशिव की पूजा में इस मंत्र के द्वारा अर्धनारीश्वर भगवान भोलेनाथ को धूप समर्पण करना चाहिए-ॐ नमः कपर्दिने च व्यु...
20/05/2019

सोमवार मंत्र
शिव की पूजा में इस मंत्र के द्वारा अर्धनारीश्वर भगवान भोलेनाथ को धूप समर्पण करना चाहिए-ॐ नमः कपर्दिने च व्युप्त केशाय च नमः सहस्त्राक्षाय च शतधन्वने च |
नमो गिरिशयाय च शिपिविष्टाय च नमो मेढुष्टमाय चेषुमते च ||

09/05/2019

Online event Registration & ticketing page of A Run For Environment. Buy Tickets for this NA Event organized by Wellness Lucknow.

Address

Karol Bagh
Delhi
110005

Opening Hours

Monday 6pm - 12pm
Tuesday 6pm - 12pm
Wednesday 6pm - 12pm
Thursday 6pm - 12pm
Friday 6pm - 12pm
Saturday 6pm - 12pm
Sunday 6pm - 12pm

Telephone

+919719340196

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Advise Astro posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Advise Astro:

Share