24/06/2024
मे हिन्दू हूँ
रुद्राक्ष की माला मे भी मै हूं ,
कृपान कटार और भाला मे भी मैं हूं ,
श्वेत भी हूं और शुद्ध भी मैं हूं ,
विरुद्ध हो मेरे तो युद्ध भी मैं हूं ,
इतिहास मे महां आंसू और कुम्भ भी मैं हूं ,
अब जों तुम्हे कह के मिलेगा वो सुकून भी मैं हूं ,
की इस धरती का मैं केंद्र बिंदु भी मैं हूँ ,
🙏 प्रणाम मैं हिन्दू हूँ
चिता की अग्नि , गंगा का पानी , क़ब्र की मिट्टी और लुभान भी मैं हूं ,
पीर फ़क़ीर अली वली और सिया का हनुमान भी मैं हूं ,
भोला हूँ सरल भी , तुम्हारा मित्र भी मैं हूं,
घोल भी दू तुमको और घुल भी जाऊ तुममें कुछ ऐसा चरित्र भी मैं हूँ ,
इस धरती का केंद्र बिंदु मैं हूँ ,
🙏 प्रणाम मैं हिन्दू हूँ
प्रणाम का भाव भी मैं हूं , आक्रमण का घाव भी मैं हूं ,
सहनशील स्थिर और शांत भी मैं हूं ,
देव भूमि भारत का हर प्रांत भी मैं हूं ,
शक्ति भक्ति और ना थकती क्रांति भी मैं हूं ,
तूफ़ान हूं और तूफ़ान से पहली की शांति भी मैं हूं ,
इस धरती का मैं केंद्र बिंदु हूँ ,
🙏प्रणाम मैं हिन्दू हूँ