30/03/2023
राम मर्यादा हैं, चरित्र हैं, प्रभाव हैं।
असहज स्थिति में भी सहजता का भाव हैं ।।
राम पिता की आज्ञा हैं, लोगों की आस हैं।
राम योजनों की यात्रा हैं, मां सीता की तलाश हैं।।
राम जीवन के थपेड़ो में संयम की नांव हैं।।
सुग्रीव के तपते हुए जीवन में मित्रता की छांव हैं ।।
राम जल में तैरते पत्थरों पे लिखा हुआ नाम हैं।
राम नेतृत्व की क्षमता का जीवित प्रमाण हैं।।
राम असत्य पर विजय हैं, सत्य का जय घोष हैं।
राम धर्म का पालन हैं,स्वयं पे धारे प्रजा का दोष हैं।।
जैसे हृदय के लिए धड़कने जरूरी है.....
राम के बिन भारत की कल्पना भी अधूरी है ।।
*श्री रामलला के जन्म उत्सव श्री राम नवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं*