Himalaya Institute Of Astrology And Vastu

Himalaya Institute Of Astrology And Vastu Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Himalaya Institute Of Astrology And Vastu, Consulting Agency, 36A , Bella home's, Dera Bassi.

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
02/04/2022

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

29/03/2022
23/03/2022

गुरुवार को भूल कर भी नमक वाले पानी से पौछा ना लगाए!

22/03/2022

शीघ्र विवाह के लिए इक्कीस दिन लगातार स्नान के पानी में चुटकी भर हल्दी डाले

22/03/2022

शुभ का राहु बाहरवे भाव मे हो तो विदेश यात्रा और अशुभ का राहु वाहरवे भाव मे हो तो जेल यात्रा

काला धागा पैर में
18/01/2022

काला धागा पैर में

27/12/2021

*पवित्र पंचांग स्वयं भी पढ़ें एवं जनहितार्थ, अपने सभी शुभचिंतकों को भी प्रेषित कर पुण्य लाभ अर्जित करें।*

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग सहित पवित्र राशिफल* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 27 दिसम्बर 2021*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - पौस (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार मार्गशीर्ष मास)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - अष्टमी शाम 07:28 तक तत्पश्चात नवमी*
⛅ *नक्षत्र - हस्त 28 दिसम्बर प्रातः 05:08 तक तत्पश्चात चित्रा*
⛅ *योग - सौभाग्य सुबह 08:54 तक तत्पश्चात शोभन*
⛅ *राहुकाल - सुबह 08:36 से सुबह 09:57 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:15*
⛅ *सूर्यास्त - 17:33*
*स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -*
💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *सर्दियों में उठायें मेथीदानों से भरपूर लाभ*
➡ *मेथीदाना उष्ण, वात व कफनाशक, पित्तवर्धक, पाचनशक्ति व बल वर्धक एवं ह्रदय के लिए हितकर है | यह पुष्टिकारक, शक्ति - स्फूर्तिदायक टॉनिक की तरह कार्य करता है | सुबह – शाम इसे पानी के साथ निगलने से पेट को निरोग बनाता है, कब्ज व गैस को दूर करता है | इसकी मूँग के साथ सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं | यह मधुमेह के रोगियों के लिए खूब लाभदायी हैं |*
➡ *अपनी आयु के जितने वर्ष व्यतीत हो चुके हैं, उतनी संख्या में मेथीदाने रोज धीरे – धीरे चबाना या चूसने से वृद्धावस्था में पैदा होनेवाली व्याधियों, जैसे – घुटनों व जोड़ों का दर्द, भूख न लगना, हाथों का सुन्न पड़ जाना, सायटिका, मांसपेशियों का खिंचाव, बार – बार मूत्र आना, चक्कर आना आदि में लाभ होता है | गर्भवती व स्तनपान करानेवाली महिलाओं को भुने मेथीदानों का चूर्ण आटे के साथ मिला के लड्डू बना के खाना लाभकारी है |*
💪🏻 *शक्तिवर्धक पेय* 💪🏻
*दो चम्मच मेथीदाने एक गिलास पानी में ४ – ५ घंटे भिगोकर रखें फिर इतना उबालें कि पानी चौथाई हिस्सा रह जाए | इसे छानकर २ चम्मच शहद मिला के पियें |*
💊 *औषधीय प्रयोग* 💊
👉🏻 *कब्ज : २० ग्राम मेथीदाने को २०० ग्राम ताजे पानी में भिगो दें | ५ – ६ घंटे बाद मसल के पीने से मल साफ़ आने लगता है | भूख अच्छी लगने लगती है और पाचन भी ठीक होने लगता है |*
🚶🏻‍♀ *जोड़ों का दर्द : १०० ग्राम मेथीदाने अधकच्चे भून के दरदरा कूट लें | इसमें २५ ग्राम काला नमक मिलाकर रख लें | २ चम्मच यह मिश्रण सुबह – शाम गुनगुने पानी से फाँकने से जोड़ों, कमर व घुटनों का दर्द, आमवात ( गठिया ) का दर्द आदि में लाभ होता है | इससे पेट में गैस भी नहीं बनेगी |*
🙇🏻 *पेट के रोगों में : १ से ३ ग्राम मेथीदानों का चूर्ण सुबह, दोपहर व शाम को पानी के साथ लेने से अपच, दस्त, भूख न लगना, अफरा, दर्द आदि तकलीफों में बहुत लाभ होता है |*
💪🏻 *दुर्बलता : १ चम्मच मेथीदानों को घी में भूनके सुबह – शाम लेने से रोगजन्य शारीरिक एवं तंत्रिका दुर्बलता दूर होती है |*
👩🏻 *मासिक धर्म में रुकावट : ४ चम्मच मेथीदाने १ गिलास पानी में उबालें | आधा पानी रह जाने पर छानकर गर्म – गर्म ही लेने से मासिक धर्म खुल के होने लगता है |*
🚶🏻 *अंगों की जकड़न : भुनी मेथी आटे में गुड़ की चाशनी मिला के लड्डू बना लें | १ – १ लड्डू रोज सुबह खाने से वायु के कारण जकड़े हुए अंग १ सप्ताह में ठीक हो जाते हैं तथा हाथ – पैरों में होनेवाला दर्द भी दूर होता है |*
💥 *विशेष : सर्दियों में मेथीपाक, मेथी के लड्डू, मेथीदानों व मूँग – दाल की सब्जी आदि के रूप में इसका सेवन खूब लाभदायी है|*
🔥 *सावधानी : मेथीदाने का सेवन शरद व ग्रीष्म ऋतुओं में, पित्तजन्य रोगों में तथा उष्ण प्रकृतिवालों को नही करना चाहिए |*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

*सूर्योदय समय आज का नवग्रह गोचर...*

*लग्न - वृश्चिक*

01. *सूर्य* , धनु
02. *चंद्र* , कन्या
03. *मंगल* , वृश्चिक
04. *गुरु* , कुंभ
05. *बुध* , धनु
06. *शनि* , मकर
07. *राहु* , वृषभ
08. *केतु* , वृश्चिक
09. *शुक्र* , मकर

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

💥 🕉️ _*भारतीय ऋतुएं*_ 🕉️ 💥

✡️ *शिशिर ऋतु*
21 दिसंबर 2021, मंगलवार को रात्री 09.28 से.... 18 फरवरी 2022, शुक्रवार को रात्री 10.12 तक .....
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

🌹🕉️ *दिसंबर के व्रत और त्योहार* 🕉️🌹

*26 दिसंबर*- भानु सप्तमी- हिंदू धर्म में भानु सप्तमी का बहुत महत्व है. ज्योतिष के अनुसार, इस तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है. रविवार के दिन पड़ने वाली सप्तमी तिथि को भानु सप्तमी कहते हैं. इस दिन भगवान सूर्य देव का व्रत और उपासना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

*30 दिसंबर*- सफला एकादशी, शुक्र ग्रह का वक्री अवस्था में गोचर- पौष मास की कृष्ण पक्ष एकादशी के दिन सफला एकादशी मनाई जाती है. सफला एकादशी पर भगवान नारायण की पूजा की जाती है.

*31 दिसंबर* - प्रदोष व्रत- दक्षिण भारत में प्रदोष व्रत को प्रदोषम के नाम से जाना जाता है और इस व्रत को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है.
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

🕉️🌹 *भद्रा तिथियाँ दिसंबर 2021* 🌹🕉️

*तिथि समय*

25 दिसंबर भद्रा रात 20:10 से अगले दिन सुबह 08:10 तक

29 दिसंबर भद्रा सुबह 05:12 से शाम 16:13 तक
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

🕉️🌹 *सर्वार्थ सिद्धि योग के दिन*

_*सर्वार्थ सिद्धि योग का समय*_

दिसम्बर 26, 2021, रविवार
07:12 ए एम से 07:12 ए एम,
दिसम्बर 27

दिसम्बर 31, 2021, शुक्रवार
12:34 ए एम से 07:14 ए एम

दिसम्बर 31, 2021, शुक्रवार
07:14 ए एम से 10:04 पी एम
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

🌹🕉️ *अमृत सिद्धि योग के दिन* 🕉️🌹

_*अमृत सिद्धि योग का समय*_

दिसम्बर 27, 2021, सोमवार
05:26 ए एम से 07:12 ए एम
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

🕉️🌹 *त्रिपुष्कर योग के दिन* 🕉️🌹

_*त्रिपुष्कर योग का समय*_

दिसम्बर 26, 2021, रविवार
05:06 ए एम से 07:12 ए एम

दिसम्बर 26, 2021, रविवार
07:12 ए एम से 08:08 पी एम
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

*आज दिनांक 27 दिसम्बर 2021 का पवित्र राशिफल....*

*मेष* 💥
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा. ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें. आज आप अपने चारों तरफ़ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे. रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे. सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें. हंसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है. आज का दिन वाक़ई जी भरकर पार्टी करने के लिए बढ़िया है -इसमें कोई शक़ नहीं है. लेकिन किसी भी चीज़ की अति से हमेशा बचना चाहिए, नहीं तो सेहत ख़राब होने के आसार हैं.
रोमांटिक पलों को बिताने का विचार आपको अपने प्रेमी के करीब लाएगा. इन सबके बीच मिला अवकाश अद्भुत होगा. एक दूसरे के लिए आपका प्यार गहरा होगा और आपसी समझ बढ़ेगी. संतान की ख़ुशी भी प्राप्त हो सकती है.

*वृष* 💥
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा. उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे. परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा. सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे. हनुमान मंदिर जाकर भगवान का दर्शन करें, आपका दिन ख़ुशी भरा बीतेगा.
आज कोई यात्रा आपके बीच दूरियां ला सकती हैं. आप काम या अध्ययन के लिए विदेश यात्रा भी कर सकते हैं. तनावग्रस्त होने के बजाय, प्रेमी का ख्याल रखने की कोशिश करें और आवश्यक समर्थन प्रदान करने का प्रयास करें.

*मिथुन* 💥
आज नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ अपने संदेहों को दूर करने का प्रयास करें. आपके काम की आपके आलोचक भी प्रशंसा करेंगे. संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आपका मन प्रसन्न रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. कामकाजी लोगों को हाल की उपलब्धियों के लिए सहकर्मियों से सराहना और मदद मिलेगी. फिटनेस के लिए एक्टिव हो जाने का शानदार मौका आपके पास हो सकता है.
आज एक रोमांटिक दिन है. आप एक नए दोस्त से मिल सकते हैं. खुशी और रोमांस का दिन. पत्नी सहायक होगी. रात्रिभोज बाहर अच्छा विकल्प होगा.

*कर्क* 💥
चूँकि यात्रा के लिहाज़ से आप अभी कुछ कमज़ोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए. ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें. अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए. अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है. आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा. आपका जीवनसाथी आपकी ज़रूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. आप कुछ समय अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं, क्योंकि आकर्षक व्यक्तित्व का आत्म-निर्माण में अहम योगदान होता है.
आप एक रोमांटिक गंतव्य की यात्रा के लिए छुट्टी की योजना बना सकते हैं या फिर अपने जीवन साथी को लंबी ड्राइव पर ले जा सकते हैं. आप एक साथ बहुत अच्छे समय का आनंद लेंगे. सलाह है कि आज आप अपना दिन फिल्म देखने, खरीदारी करने या रात के खाने के लिए एक साथ घूमने में बिताएं, प्रेम का रिश्ता मजबूत होगा.

*सिंह* 💥
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. आपको अचानक धन लाभ होगा. कई योजनाएं समय से पूरे हो जायेंगे. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी. अपनी पॉजिटिविटी से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं. आपके मन की इच्छा पूरी होगी. आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा. भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे. बच्चें आपको प्राउड फील करेंगे. गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा.
आज प्रेम व्यक्त करने का अनुकूल दिन नहीं है. आपके और आपके साथी के बीच कुछ गलतफहमी या असहमति उत्पन्न हो सकती है, जो तर्कों का कारण बन सकती हैं. हमेशा अपने साथी पर भरोसा करें और अपने विचारों को मानने के लिए उसे मजबूर न करें.

*कन्या* 💥
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. आपको अचानक धन लाभ होगा. कई योजनाएं समय से पूरे हो जायेंगे. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी. अपनी पॉजिटिविटी से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं. आपके मन की इच्छा पूरी होगी. आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा. भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे. बच्चें आपको प्राउड फील करेंगे. गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा.
अगर आप प्यार की तलाश में हैं, तो प्रेम कहानी शुरू हो सकती है. प्रेम को लेकर आज खुद का दोराहे पर खड़ा पायेंगे. असमंजस भरी ऐसी स्थिति के बीच निर्णय लेना मुश्किल होगा. खुद पर विश्वास करें और आगे बढ़ें.

*तुला* 💥
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए आनंद दायक रहेगा. आपको व्यापार के मामले में अपार सफलता मिलने की संभावना है. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. समाज के हित में कार्य करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. आपका साकारात्मक नजरिया आपके जीवन की बहुत सारी समस्याओं को खत्म कर सकता है. आपकी यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.
आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने और अपने प्रेम साथी को जीवन साथी बनाने के बारे में सोचेंगे. अपने प्रेमी को शादी का प्रस्ताव दें सकते है. यह उचित समय है.

*वृश्चिक* 💥
दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं. अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा. अटके घरेलू कामों को अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पूरा करने की व्यवस्था करें. आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है. अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो. आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा. मानसिक शान्ति बहुत महत्वपूर्ण है – इसके लिए आप किसी बाग़ीचे, नदी के तट या मंदिर पर जा सकते हैं.
अपने दोस्त के साथ छुट्टियां या लंबी ड्राइव के लिए जाएं. अपने साथी के साथ समय बिताने का आनंद लें. उपहार के रूप में एक फूल या कोई दूसरा गिफ्ट संबंधों में आकर्षण लाएगा.

*धनु* 💥
आज आपका दिन शानदार रहेगा. ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम होंगे. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा. किसी बड़ी कंपनी के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका मिलेगा. करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे. आप जिससे मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिलेगी. बंदर को केला खिलाएं, सभी काम में सफलता हासिल होगा.
आज अपने साथी के साथ समय बिताने का आनंद मिलेगा. एक प्यारा साथी पाने से आप बहुत खुश और भाग्यशाली महसूस करेंगे. दिन यादगार बनाने के लिए और अधिक समय बिताएं.

*मकर* 💥
आपके अच्छे व्यवहार और काम की वजह से आप के उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे. स्वास्थ्य में सुधार आएगा. कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में आप सोच सकते हैं. आज आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को कोई उपहार दे सकते हैं. भोलेनाथ की कृपा से आपकी आर्थिक परिस्थिति सुधर जाएगी. अपने मेहनत के बल पर अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे. आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं.
आज आपके दिमाग में बहुत सारे विचार हैंं और आप इसके बारे में अपने प्रेमी से बात करना चाहते हैं. यदि आप तैयार नहीं हैं तो अपने साथी के साथ अपने विचारों के बारे में बात मत करो. इसके लिए सही समय का इंतज़ार करो.

*कुंभ* 💥
धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे. दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी. आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे. शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है. ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें. अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी. कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं. जब आपके पास ज़्यादा खाली समय हो, तो नकारात्मक विचार आपको ज़्यादा परेशान करते हैं. अतः सकारात्मक पुस्तकें पढ़ें, कोई मनोरंजक फ़िल्म देखें या मित्रों के साथ समय व्यतीत करें.
पति/पत्नी का स्वास्थ्य आपको चिंता में डाल सकता है. कुछ बदलावों के लिए तैयार रहें, जो आपको चकित करेंगे. अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं.

*मीन* 💥
आज किसी मित्र के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करने से सबके बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग बनेगी. ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है. इस राशि के कला से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा. कुछ सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. जरूरी काम योजनाओं के अनुसार पूरे होंगे. अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
रोमांस और रोमांच जो आकर्षित कर रहा है, वह हालांकि आकर्षक है, लेकिन आज तर्क में मत जाओ. भावनाओं के प्रवाह में मत बहो. यह प्रियजनों के साथ आनंद का समय है.

*विशेष* :- *कुंडली विचार आवश्यक है। उपरोक्त राशिफल में भी अंतर सम्भव है। अतः अपने ज्योतिष मित्र से सलाह अवश्य लें। उचित मार्ग हेतु यह छोटा सा प्रयास भविष्य को सुरक्षित करने हेतु, सकारात्मक परिणाम को अंकित करता है।*

*नमो नारायण नारायणी नमोस्तुते....*

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Address

36A , Bella Home's
Dera Bassi
140507

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919996536742

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himalaya Institute Of Astrology And Vastu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share