27/09/2025
राजभाषा पखवाड़ा 2025- भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में राजभाषा पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 27 सितंबर 2025 को आयोजित किया गया। वार्षिक राजभाषा पुरस्कारों के अंतर्गत राजभाषा सम्मान सभी क्षेत्रों और विभागों को प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत मुख्यालय स्तर पर (तकनीकी विभाग) श्रेणी में केंद्रीय सर्वेक्षण विभाग को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह केंद्रीय सर्वेक्षण विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीयों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण था।
इस पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें केंद्रीय सर्वेक्षण विभाग के सभी अधिकारियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय वर्ग के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।