NMT Digital

NMT Digital "Website & App Development,Social Media Marketing,Digital Marketing,Media PR, Website & YouTube Channel Manager."

फिल्म "भईया जइसन केहु ना" का गाना "परी आसमान के" किया गया रिलीजमुंबई : पीआरएस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित भोजपुर...
02/11/2024

फिल्म "भईया जइसन केहु ना" का गाना "परी आसमान के" किया गया रिलीज

मुंबई : पीआरएस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म "भईया जइसन केहु ना" का वीडियो गाना "परी आसमान के" दीवाना म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।गाने का ऑडियो कर्णप्रिय और मधुर हैं।वहीं वीडियो बेहद ही रोमांटिक हैं।वीडियो में डॉ. देवेंद्र कुमार के साथ रूपा मिश्रा की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रहीं हैं।उम्मीद की जा रहीं हैं कि जिस प्रकार से फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने सराहा और अपना प्यार आशीर्वाद दिया।संभावना हैं कि गीतों को भी ठीक वैसा ही प्यार देंगे।साथ ही लाइक शेयर और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे।निर्माता डॉ. देवेंद्र कुमार व नीलू गौतम हैं।फिल्म के निर्देशक जितेंद्र गुप्ता जीतू हैं।वहीं फिल्म के प्रमुख कलाकार कृष्ण कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार,रूपा मिश्रा, पल्लवी गिरीं, समर्थ चतुर्वेदी,जे निलम ,रोहित सिंह मटरू, साहब लाल धारी, संजू सोलंकी, प्रदीप मिश्रा, मुस्ताक अहमद ,पियूष श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संतोष, राजेश सोनी एवं अन्य हैं।
वीडियो गीत "परी आसमान के" का संगीत अशोक राव ने तैयार किया हैं।वहीं गायक विकास चतुर्वेदी और गीतकार सोनू यादव हैं।

विष्णु दास का म्यूजिक वीडियो "पार्टी चलेगी सारी रात" रिलीज को तैयारमुंबई : विष्णु दास का म्यूजिक वीडियो "पार्टी चलेगी सा...
28/10/2024

विष्णु दास का म्यूजिक वीडियो "पार्टी चलेगी सारी रात" रिलीज को तैयार
मुंबई : विष्णु दास का म्यूजिक वीडियो "पार्टी चलेगी सारी रात" रिलीज को तैयार हैं।जो बहुत जल्द विष्णु दास ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।म्यूजिक वीडियो पूर्ण रूप से मनोरंजक हैं।विष्णु दास ने बताया कि गाना का ऑडियो वीडियो बहुत ही जबरदस्त हैं।जो श्रोताओं व दर्शकों को जरूर पसंद आयेगा।
इसकी शूटिंग राजस्थान के विभिन्न लोकेशन में की गई।जिसके गायक व गीतकार विष्णु दास ,म्यूजिक डायरेक्टर प्रदीप जाज,वीडियो निर्देशक व एडिटर रोहित फिल्म मेकर हैं।वहीं इसमें विष्णु दास के साथ शीतल ने अभिनय किया हैं।म्यूजिक वीडियो इसी माह के अंत में आगामी 31 अक्टूबर को रिलीज की जायेगी।

YouTube Channel : https://youtube.com/?si=e2z6-JDWP_qxYIB5

सोनम तिवारी के प्यार में यदुवंशी राजेश का टूटा दिल,कहा तोहार डोली हमार लास मुंबई : अभिनेता यदुवंशी राजेश अभिनेत्री सोनम ...
25/10/2024

सोनम तिवारी के प्यार में यदुवंशी राजेश का टूटा दिल,कहा तोहार डोली हमार लास
मुंबई : अभिनेता यदुवंशी राजेश अभिनेत्री सोनम तिवारी के प्यार में टूट चुके हैं और कह रहें हैं तोहार डोली हमार लास।।लेकिन,यह वास्तविक रूप से नहीं बल्कि फिल्म के गाने में कह रहें हैं।हाल ही में भोजपुरी फिल्म लव स्टेशन का गाना तोहार डोली हमार लास दीवाना म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं।जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा हैं।एक से दो दिन में 20 हजार से अधिक व्यूज हो चुके हैं।वहीं फिल्म का ट्रेलर और अन्य गाना भी रिलीज पहले ही हुआ हैं।
हमार डोली तोहार लास एक दर्द भरा गीत हैं।जो हर प्रेमी प्रेमिका को उसके टूटे दिल का एहसास कराती हैं।गायक नीलकमल सिंह ने जिस दर्द के एहसास के साथ गाना गाया हैं।उसी अंदाज में यदुवंशी राजेश ने भी अभिनय किया हैं।जो गाने को और भी बेहतर बनाता हैं।
यह एक रोमांटिक सेड सॉन्ग हैं।जिसके गीतकार शेखर मधुर ,म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा, निर्माता वीर सावरकर यादव और निर्देशक अरुण राज हैं।
अभिनेता यदुवंशी राजेश ने कहा कि फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शक पसंद कर रहें हैं।जल्दी ही पूरी फिल्म रिलीज की जायेगी।साथ ही आगामी फिल्म की घोषणा भी बहुत जल्द करेंगे।जिसकी शूटिंग अगले माह से शुरू होगी।

म्यूजिक सीरीज की सुपरहिट प्रस्तुति,म्यूजिक वीडियो "ढोलीडा" के एक मिलियन व्यूज हुए पूरेमुंबई : फिल्म निर्माता मनीष शाह की...
18/10/2024

म्यूजिक सीरीज की सुपरहिट प्रस्तुति,म्यूजिक वीडियो "ढोलीडा" के एक मिलियन व्यूज हुए पूरे

मुंबई : फिल्म निर्माता मनीष शाह की म्यूजिक कंपनी म्यूजिक सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज "ढोलीडा" म्यूजिक वीडियो के एक मिलियन व्यूज पूरे हो चुके हैं।साथ ही चैनल पर अन्य कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियो तुझे याद हैं न,मोहब्बत रूह की आदि हैं जो सुपरहिट साबित हुई हैं।जिनके अब तक मिलियन व्यूज हो चुके हैं।वहीं हाल ही में म्यूजिक वीडियो "तारी जोगन" रिलीज की गई हैं।जिसका म्यूजिक कर्णप्रिय व मधुर हैं।वैसे म्यूजिक सीरीज के लगभग रिलीज सभी गाने मनोरंजक हैं।जबकि ,वीडियो निर्माण भी आकर्षक हैं।
निर्माता मनीष शाह ने बताया कि वे लगभग 25 वर्षों से भी अधिक समय से इंडस्ट्री में हैं।कई भाषाओं में फिल्म निर्माण कर चुके हैं।लेकिन,वर्तमान डिजिटल युग को देखते हुए इन्होंने अपना म्यूजिक कंपनी यूट्यूब के माध्यम से शुरू की हैं।
मनीष शाह का कहना हैं कि म्यूजिक कंपनी और फिल्मों के माध्यम से वे नवोदित प्रतिभाशाली कलाकारों को अवसर देने का कार्य करते हैं।उनका लक्ष्य सदैव दर्शकों का बेहतर और पारिवारिक मनोरंजन करना हैं।
म्यूजिक सीरीज के यूट्यूब चैनल पर एक से एक बेहतरीन ऑडियो वीडियो रिलीज हैं।जो विभिन्न अवसरों पर संगीत प्रेमी देख और सुन सकते हैं।
ढोलीडा के गायक क्रुपाली निमावत व राहुल तनिष्क ,म्यूजिक डायरेक्टर अनवर शैख,गीतकार अनवर शैख व गिरीश राढुकिया हैं।वहीं दिया गोंडालिया और तीर्थ चूड़ासमा ने अभिनय किया हैं।म्यूजिक सीरीज को प्यार और आशीर्वाद देने के लिए निर्माता मनीष शाह ने दर्शकों को धन्यवाद दिया व निवेदन किया हैं कि दर्शक अपना प्यार आशीर्वाद यूं ही बनाए रखें।जिससे आगे ऐसे ही काम करने की प्रेरणा मिलती रहें।

निर्देशक मनोज देशपांडे की वेब सीरीज गैंग का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ आउटमुंबई : कास्टिंग आउच वेब सीरीज के बाद निर्देशक मनोज...
15/10/2024

निर्देशक मनोज देशपांडे की वेब सीरीज गैंग का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ आउट

मुंबई : कास्टिंग आउच वेब सीरीज के बाद निर्देशक मनोज देशपांडे की गैंग रिलीज के लिए तैयार हैं।जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया।सोशल मीडिया के माध्यम से निर्देशक मनोज देशपांडे ने वेब सीरीज के फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी किया।जो अन्य के द्वारा भी शेयर किया गया।पोस्टर के जारी होते ही प्रशंसकों में चर्चा शुरू हो चुकी हैं।उन्हें सीरीज के रिलीज का बेसब्री से इंतजार हैं।पोस्टर विभिन्न कलाकार अपने किरदार में दिखें।जो दर्शकों में एक उत्सुकता पैदा करती हैं।
मनोज देशपांडे की सीरीज कास्टिंग आउच हंगामा ओटीटी में रिलीज हुई थी।जो काफी सफल रहीं और दर्शकों द्वारा सीरीज को काफी पसंद किया गया।गैंग भी संभावना हैं कि लोकप्रिय और चर्चित ओटीटी पर रिलीज की जायेगी।जिसकी घोषणा बहुत जल्द की जायेगी।
ज्ञात रहें गैंग पहला सीरीज हैं,इसके बाद इसका दूसरा भाग भी किया जायेगा।यह मार्तंड गैंग के बारे में है,जो मुंबई से संचालित होता है।हालांकि उसके गिरोह के कुछ सदस्य विद्रोह करते हैं और अपना गिरोह बनाते हैं।अप्पा साहेब एक विधायक हैं,जो शुरू में मार्त्या का समर्थन करते हैं,लेकिन दोनों एक-दूसरे से दुश्मनी करते हैं।जिसके परिणामस्वरूप उनकी दुश्मनी होती है।अपराध और राजनीतिक की सांठगांठ होती है।यह सीरीज ट्विस्ट और टर्न के साथ थ्रिलर पर आधारित है।जिसमें कुल 9 एपिसोड हैं।गैंग का पहला सीज़न जनवरी 2025 में हंगामा, एमएक्स प्लेयर,वीआई मूवीज़ एंड टीवी,एयरटेल एक्सस्ट्रीम आदि जैसे लोकप्रिय व चर्चित ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज होगी।इसके प्रमुख कलाकार विनय रावल, तुषार भोसले, वंदिता गांधी, अतुल काकड़े, नितिन बैंकर, अश्विनी ओक, प्रदीप गराड, प्रमेय वाबले, प्रफुल्ल सोनावणे, संतोष डोलारे, सुहास संत, मंसूर सैय्यद, रुशिकेश तायवाड़े, विक्रांत घोरपड़े, विशाल पायगुडे, प्रसाद घोटावड़ेकर, कुणाल शिंदे, पवन गायकवाड़, विशाल मार्कंडेय, मंदार पटवर्धन हैं।जबकि डीओपी, संपादन, डीआई- कैप्चर जंक्शन फोटोग्राफी स्टूडियो के द्वारा किया गया हैं।वहीं प्रचारक युधिष्ठिर महतो,कहानी संवाद और निर्देशन मनोज देशपांडे ,प्रोडक्शन पर्पल ट्री एंटरटेनमेंट ,मेकअप- प्राजकता जोशी ने किया हैं।

राज सिंह राजपूत एक्शन करते दिखेंगे फिल्म तलाश में,विजयदशमी को फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारीमुंबई : सलाम ए मोहब्बत , सईयां म...
13/10/2024

राज सिंह राजपूत एक्शन करते दिखेंगे फिल्म तलाश में,विजयदशमी को फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी

मुंबई : सलाम ए मोहब्बत , सईयां मिलल बा 420 और अग्निसाक्षी के बाद बहुत जल्द अभिनेता राज सिंह राजपूत अभिनीत भोजपुरी फिल्म तलाश सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी।जिसमें राज एक्शन करते दिखेंगे।राज का रोमांस ,इमोशन और कॉमेडी दर्शकों ने इनकी रिलीज फिल्मों में देखें हैं।लेकिन,इस फिल्म में अधिकतर राज एक्शन करते ज्यादा नजर आयेंगे।वैसे फिल्म में रोमांस ,कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भी हैं।पर फिल्म के कहानी की मुख्य पृष्ठभूमि एक्शन आधारित हैं।
फिल्म को लेकर राज ने बताया कि यह एक एक्शन फिल्म हैं।जो अन्य भोजपुरी फिल्मों से अलग हैं।इस फिल्म में काम करने का एक अलग ही अनुभव मिला।उम्मीद हैं दर्शकों को यह फिल्म पसंद आयेगी।विजयदशमी के शुभ अवसर पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया।जल्दी ही ट्रैलर,म्यूजिक और रिलीज की घोषणा की जायेगी।
प्रमुख कलाकार स्टाइलिश स्टार राज सिंह राजपूत ,नीतू मौर्या,कार्तिक महाराज ,सौम्या पोखराल , आरके गोस्वामी ,शमशेर आलम ,राहुल सिंह ,अजय थापा ,भोला बनारसी ,विराज सिंह ,ओम यादव ,बिट्टू बिहारी ,विकेश यादव ,नवीन नौजवान ,गुंजन पाठक ,जितेंद्र सिंह ,जितेंद्र झा ,अंजली सिंह हैं।
फिल्म के निर्माता बिरंजन कुमार ,निर्देशक अमर दुबे ,संगीतकार आर्या शर्मा,अनिल पाजी,एसडी ओमी ,गायक आलोक कुमार ,शिल्पी राज ,कार्तिक महाराज ,ममता राउत ,अलका झा ,सुगम सिंह,गीतकार फणींद्र राव,अजीत मंडल,सुनील चंद्रवंशी,पिंटू गिरी, समहूत यादव ,लेखक सोनू सिंह ,छायांकन मुकेश सिंह ,एक्शन डायरेक्टर जया बिस्टा,सुयोग रियाल,संकलन साहिल बाबू ,फिरदौस,कोरियोग्राफर सुदामा मिंज ,कला पवन विश्वकर्मा ,प्रोडक्शन मैनेजर अनिल साहनी, पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।राज सिंह राजपूत की आगामी फिल्में पैंजनिया और बंजारन हैं।

फिल्म का मुहूर्त पटना में और शूटिंग हिमाचल प्रदेश में करेंगे निर्देशक नित्या निकेश कुशवाहा मुंबई : लेखक व निर्देशक नित्य...
09/10/2024

फिल्म का मुहूर्त पटना में और शूटिंग हिमाचल प्रदेश में करेंगे निर्देशक नित्या निकेश कुशवाहा

मुंबई : लेखक व निर्देशक नित्या निकेश कुशवाहा की भोजपुरी फिल्म मोहब्बत कर गईल अखियाँ का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी कर मुहूर्त व शूटिंग की घोषणा की गई।पोस्टर सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा हैं।जिससे निकेश के प्रशंसकों में खुशी की लहर हैं।उन्होंने बताया कि वे मोहब्बत कर गईल अखियाँ का मुहूर्त पटना में करेंगे ,वहीं शूटिंग हिमाचल प्रदेश में होगी।दिसंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।फिलहाल फिल्म का प्री - प्रोडक्शन जारी हैं।लगभग कलाकारों का चयन हो चुका हैं और जल्दी ही फिल्म का मुहूर्त पटना में किया जायेगा।
फर्स्ट लुक आउट होने के साथ ही उत्सुकता बढ़ गई हैं और प्रशंसकों को बेसब्री से फिल्म का इंतजार हैं।कहानी पारिवारिक और मनोरंजन पृष्ठभूमि पर आधारित हैं।जो पूर्ण रूप से दर्शकों की पसंद के अनुसार बनाई जाएगी।ज्ञात रहें इससे पूर्व निकेश कई फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक कार्य कर चुके हैं।भोजपुरी के सुपरस्टार और अनुभवी निर्देशकों के साथ अनुभव प्राप्त कर चुके हैं।जिसके बाद ही उन्होंने बतौर निर्देशक की जिम्मेदारी ली हैं।
मौर्या द अंपायर फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रहीं इस फिल्म के निर्माता एनआरआई अभिषेक भट्टाचार्य ,सह निर्मात्री अदिति मौर्या ,लेखक - निर्देशक नित्या निकेश कुशवाहा ,छायांकन रत्नजीत बाबू ,रचनात्मक निर्देशक मनोरंजन मिश्रा ,सहायक निर्देशक प्रदीप के यादव व मेहताब आलम ,गीत संगीत अर्जुन सावरिया ,परिधान विवेक व जगरनाथ ,नृत्य निर्देशक नंदू राज और समूह ,एक्शन नूर मोहम्मद अंसारी ,कला शशि लाल यादव ,प्रोडक्शन आदित्य कुमार दुबे व महेश मौर्या,प्रचारक युधिष्ठिर महतो हैं।

03/10/2024
Giridhari Mahato पूर्व धनबाद जिलाध्यक्ष आजसू पार्टी सह जिला सांसद प्रतिनिधि गिरिधारी महतो के पेज से जुड़े।
20/08/2022

Giridhari Mahato पूर्व धनबाद जिलाध्यक्ष आजसू पार्टी सह जिला सांसद प्रतिनिधि गिरिधारी महतो के पेज से जुड़े।

Bijay Jha Official भावी मेयर प्रत्याशी, पूर्व बियाडा अध्य्क्ष सह समाजसेवी विजय झा के पेज से जुड़े।
19/08/2022

Bijay Jha Official भावी मेयर प्रत्याशी, पूर्व बियाडा अध्य्क्ष सह समाजसेवी विजय झा के पेज से जुड़े।

Address

828104
Dhanbad
828104

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NMT Digital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share