03/10/2026
दिनांक 03.10.2026 को विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण (02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं इकाइयों में रंगोली कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया गया।
वाशरी डिवीजन, सिजुआ क्षेत्र एवं ब्लॉक-II क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ कार्यस्थल का संदेश दिया। वहीं, सीवी क्षेत्र के बेगुनिया मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें परिसर की साफ-सफाई के साथ रंगोली कार्यक्रम में भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई।
विशेष अभियान 6 के तहत आयोजित इन गतिविधियों ने स्वच्छता के साथ रचनात्मकता एवं सहभागिता को जोड़ते हुए स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित किया।