29/08/2026
🌿 बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन & एक्सपो 2026 🌿
हमें विशेष रूप से आमंत्रित करने और अपना कीमती समय देकर मान-सम्मान देने के लिए आपका दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार 🙏❤️
आपका यह आयोजन और इसके पीछे का उद्देश्य हमारे बिश्नोई समाज को एकजुट कर शिक्षा, संस्कृति, व्यापार, प्रतिभा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में एक बेहद सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम है। निश्चित रूप से इसका हमारे समाज के उज्ज्वल भविष्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।
बिश्नोई समाज के विकास और उत्थान के इस नेक मकसद के लिए पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं साधुवाद। 🌿🙏
जंभेश्वर भगवान की कृपा सदैव बनी रहे। 🙏🚩