30/06/2025
केंद्र पुरस्कृत राष्ट्रीय पशुधन अभियान
केंद्र सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय पशुधन अभियान (राष्ट्रीय स्तर पर प्रायोजित योजना) को वित्तीय वर्ष 2021-22 से पुनर्गठित किया गया है। इस योजना का उद्देश्य रोजगार सृजन, उद्यमिता विकास, प्रति पशु उत्पादकता बढ़ाना और मांस, बकरी का दूध, अंडा उत्पादन को एकीकृत रूप से बढ़ावा देना है।
इस योजना के तहत निम्नलिखित परियोजनाओं को अनुदान मिलेगा -
ग्रामीण कुक्कुट पालन
बकरी और भेड़ पालन
सूअर पालन
साइलेज (मुरघास) उत्पादन परियोजना
इस योजना की विस्तृत जानकारी देने के लिए Afacere Solutions Pvt. Ltd. द्वारा वेबिनार आयोजित किया गया था।
अधिक जानकारी के लिये पुरा व्हिडिओ देखे|