19/01/2021
ये शख्स पहले था टीचर अब है भारत का नया अरबपति, जानें कैसे
ये कहानी है केरल में जन्मे बायजू रवींद्रन की,जिन्होंने भारतीय शिक्षा की पद्धति को नया आयाम दे दिया है। स्कूल टीचर से अरबपति बनने के सफर में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि,अपने देश के लोगों के लिए उन्हें कुछ अच्छा और नया करना है। उन्होंने अपनी काबिलियत की बदौलत एक स्कूल टीचर से भारत के नए अरबपति बन चुके हैं।
बायजू रवींद्रन का जन्म दक्षिण भारत के तटवर्ती गांव में शिक्षक दंपति के घर में जन्म हुआ था। रवींद्रन का मन स्कूल की पढ़ाई से ज्यादा बचपन में फुटबॉल खेलने में लगा करता था, जब वो थक हार कर खेलकर घर लौटते, तब चुप चाप पढ़ाई करने बैठ जाते थे। वैसे रवींद्रन बचपन से ही पढ़ने में काफी ज्यादा तेज़ तर्रार थे, उन्होंने इंजीनिएरिंग की पढ़ाई की है, लेकिन वो और लोगों की तरह जॉब करने की बजाए एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की मदद शुरू कर दी। उनके पढ़ाने का तरीका बिलकुल ही अलग था, वो जो भी बच्चों को पढ़ाते थे छात्रों को तुरंत ही याद हो जाता था।
धीरे-धीरे उनकी क्लास में स्टूडेंट्स की तादाद बढ़ती चली गई, एक समय ऐसा आया कि जब उन्होंने स्टेडियम में हजारों छात्रों को पढ़ाना शुरू कर दिया था।
ऐसे करते - करते रवींद्रन एक समय बाद सेलिब्रेटी अध्यापक बन गए। इसके बाद रवींद्रन ने 2015 में BYJU'S – The Learning App लॉन्च किया।
BYJU's के दुनिया भर में करोड़ों यूज़र्स और लाखों सब्सक्राइबर भी हैं। रवींद्रन लर्निंग ऐप बायजू में एनिमेशन के जरिए बच्चों को मैथ और अंग्रेजी पढ़ाते हैं।
उद्यमी बायजू रवींद्रन का कहना है कि वह भारतीय शिक्षा के लिए ठीक वैसा ही करना चाहते हैं जो कभी डिज्नी ने मनोरंजन जगत के लिए किया था। बता दें कि उनके इस ऐप में एनिमेटेड वीडियो, गेम और स्टोरीज हैं।
Subscribe to Bada Business for similar motivational stories.
Bada Business | www.bada.business