Akash agrahari

Akash agrahari Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Akash agrahari, Business service, Fatehpur.

05/02/2026
08/10/2024

उत्तर प्रदेश की सड़के बेहद खराब हैं जो की प्रदेश के जनता के लिए मौत का कॉल बनी हुई हैं। गौर तलब बात तो ये हैं की प्रदेश सरकार सिर्फ एक्सप्रेसवे बनाने में ही लगी हुई है किंतु प्रदेश के ज्यादातर जनपद वासी बदहाल सड़को पर चलने को मजबूर हैं सड़क खराब होने के कारण आम जनता, राहगीरों के साथ दुर्घटनाएं होती हैं तो हों किंतु यातायात नियमों का पालन करना है सिर्फ वसूली के लिए। ये अवैध रूप से वसूली ही है जो प्रदेश सरकार द्वारा की जाती हैं। पूर्व में फतेहपुर जनपद की 6 विधानसभा सीटों पर और लोक सभा सीट पर भाजपा का साम्राज्य कायम रहने के बावजूद फतेहपुर जनपद की सड़को का नवीनी कारण ना हो सका और विकास तो बहुत दूर की बात हैं। 2 दिन की जबरजस्त बारिश के बाद शहर का चौमुखी विकास का परदा ही उतर गया सड़के गड्ढों में तब्दील हो गईं और निर्माण कार्यों की पोल खुल गई। 155 घंटे लगातार चलने वाले सफाई अभियान की भी धज्जियां उड़ते नजर आई। विधायक और सांसद के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष फतेहपुर के कमीशन खोरी के चलते फतेहपुर जनपद में विकास हो पाना मुस्किल नजर आ रहा है।

*पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर खरे उतरते नजर आ रहे हैं एसआई धीरेंद्र कुमार पाण्डेय**चोरी से संबंधित मुकदमे में अभियुक्त ...
26/11/2023

*पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर खरे उतरते नजर आ रहे हैं एसआई धीरेंद्र कुमार पाण्डेय*

*चोरी से संबंधित मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

*सुल्तानपुर घोष पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद*

*युग जागरण*
*आकाश कुमार*

फतेहपुर। जनपद के ईमानदार पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धड़ पकड़ अभियान के क्रम में थाना सुल्तानपुर घोष के अंतर्गत आने वाली अफोई पुलिस चौकी में तैनात उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने दिनांक 24- 11- 2023 को चोरी से संबंधित मुकदमे में एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मालूम रहे कि गुप्त रूप से मिली सूचना पर धीरेंद्र कुमार पांडे ने अभियुक्त प्रकाश निषाद पुत्र भोला निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बघौली थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर को मु०अ०स० 457/380/411 IPC में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक अदद बैट्रा ( सेनट्रिया ) तथा एक अदद इनवर्टर ( लुमिनस ) बरामद किया है। मौके पर पुलिस टीम में उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार पाण्डेय व उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सरोज के अलावा कांस्टेबल वेद प्रकाश तोमर समेत कांस्टेबल प्रमोद कुमार मौजूद रहे। गौरतलब बात तो यह है शहर कोतवाली समेत कई थाना छेत्रों में तैनात रहे उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार पाण्डेय की बेहतर व ईमानदार कार्यशैली को आम जनता भली भांति जानती है और पूर्व में हरिहरगंज, शहर कोतवाली व खजुआ, बिंदकी कोतवाली समेत कई चौकी छेत्रों में आज भी आम जनता उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार पाण्डेय की सराहना करते नहीं थकती।

*थाना अध्यक्ष सुल्तानपुर घोष की बेहतर कार्यशैली बढ़ा रही पुलिस अधीक्षक की खाकी का मान**उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार पाण्डे...
26/11/2023

*थाना अध्यक्ष सुल्तानपुर घोष की बेहतर कार्यशैली बढ़ा रही पुलिस अधीक्षक की खाकी का मान*

*उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त को धर दबोचा*

*पुलिस ने अभियुक्त के पास से 5 किलो 250 ग्राम गांजा समेत मोटरसाईकल किया बरामद*

*पुलिस अधीक्षक की अपराधियों पर लगातार बनी है पैनी निगाह*

*युग जागरण*
*आकाश कुमार*

फतेहपुर। जनपद के ईमानदार पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धड़ पकड़ अभियान के क्रम में थाना सुल्तानपुर घोष के अंतर्गत आने वाली अफोई पुलिस चौकी में तैनात उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने दिनांक 26- 11- 2023 को एनडीपीएस एक्ट के एक अभियुक्त को धर दबोचा। मालूम रहे कि जनपद के पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देश पर सुल्तानपुर घोष के अंतर्गत आने वाले अफोई पुलिस चौकी क्षेत्र में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र त्रिपाठी व उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार पाण्डेय द्वारा अपराधियों के खिलाफ धर पकड़ अभियान चलते हुए फतेहपुर व कौशांबी की सीमा पर दावतमई कसार के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल से आ रहे एक युवक पर उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार पाण्डेय की नजर पड़ी तो चेकिंग से बचने का प्रयास करते हुए पुलिस से भागने लगा और पुलिस को इस बात पर जब शंका हुई तो मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर उसके समान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से पुलिस ने 5 किलो 250 ग्राम गांजा व एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया है। हालांकि थाना अध्यक्ष द्वारा अभियुक्त परशुराम पुत्र शिवबरन सिंह निवासी ग्राम पचनेही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा उम्र 46 वर्ष जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त परशुराम पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र त्रिपाठी, उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार पाण्डेय, हेo कांo विनोद कुमार यादव, हेo कांo सूर्य प्रकाश सिंह, कांo शिवम यादव, कांo वेद प्रकाश तोमर की पुलिस टीम मौजूद रही। हाला की सराहनीय कार्य तो यह है कि 2 दिन पूर्व ही चोरी से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने जेल भेजा है और फिर रविवार को सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Address

Fatehpur
212601

Telephone

+918896805100

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akash agrahari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Akash agrahari:

Share