04/02/2024
टाइफाइड
टाइफाइड सालमोनेला टायफी नामक बैक्टीरिया से होता है। टाइफाइड गंदा पानी पीने से, टाइफाइड ग्रसित व्यक्ति का साथ खाने से, स्वच्छ न रहने से, मौसम हवा के प्रभाव बदलाव, शरीर का तापमान बाहरी तापमान में बदलाव इत्यादि से टाइफाइड बुखार हो जाता है। टाइफाइड किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। टाइफाइड होने पर केवल एन्टीबायोटिक दवाईयां औषधि के सेवन से ही टाइफाइड का ठीक होना सम्भव है। टाइफाइड होने पर तुरन्त उपचार करें अन्यथा टाइफाइड ज्यादा दिनों तक रहने से संक्रमित रोगी की मौत सम्भव है। टाइफाइड बुखार होने पर अगर नियमित दवाईयां संयम परहेज देखभाल करने से टाइफाइड 10-15 दिनों में पूरी तरह ठीक हो जाता है।
टाइफाइड के लक्षण:
अचानक तेज बुखार आना
बुखार के साथ साथ ठंड लगना
बुखार अचानक बढ़ना और घटना
बुखार 104 डिग्री सेल्शियस तक पहुंच जाना
पसीना आना
पेट दर्द होना
सर दर्द होना
शरीर टूटना
थोड़ा भी पैदल चलने में चक्कर और थकावट महसूस होना
टाइफाइड में बच्चों का पेट खराब होना
टाइफाइड के आयुर्वेदिक उपचार:
1. टाइफाइड होने पर तुरन्त डाॅक्टर से परामर्श जांच उपचार शुरू करवायें।
2. टाइफाइड का सही इलाज केवल एन्टीबायोटिक दवाईयों - औषधि से ही सम्भव है।
3. टाइफाइड होने पर अदरक लहसुन को बारीक पीसकर गर्म पानी के साथ सेवन करें। अदरक लहसुन प्राकृतिक एन्टीबायोटिक है।
4. टाइफाइड बुखार के दौरान जब भी प्यास लगे पानी को हल्का गुनगुना कर ही पीना चाहिए। पानी में ग्लूकोज-डी, और आयरन घोल मिलाकर सेवन करें।
5. रोज सुबह शाम लहसुन की 2-3 कलियां और 3-4 पुदीना पत्तियां खायें। लहसुन पुदीना प्लेटस सेल्स को सुधारने में सहायक है।
6. टाइफाइड ज्वर में सेब जूस को 2 चम्मच तुलसी पत्तों के साथ मिलाकर सेवन करने से टाइफाइड बुखार में तेजी से सुधार होता है।
7. गाजर रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से टाइफाइड बैक्टीरिया तेजी से नष्ट होता है।
8. टाइफाइड में प्लेटस सेल्स कम हो जाने का डर बना रहता है। रोज पपीता पत्तों का रस और आंवला रस मिश्रण कर सेवन करें।
9. टाइफाइड बुखार में तेजी से सुधार लाने में गिलोय चबायें। गिलोय रस सेवन टाइफाइड मात देने सहायक है।
10. टाइफाइड बुखार के दौरान गाय, भैंस का दूध सेवन नहीं करना चाहिए।
11. टाइफाइड पीड़ित व्यक्ति की सही तरह देखभाल करें, साबुन, तौलिया, कपड़ा, सयन कक्ष अलग रखें।