26/08/2026
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
नेपाल से आने वाले पानी और लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ की आशंका बनी हुई है। सभी लोग सतर्क रहें और अपने आसपास की स्थिति पर नजर बनाए रखें।
नदी, नहर और निचले इलाकों के पास जाने से बचें। प्रशासन द्वारा जारी किसी भी चेतावनी या निर्देश का पालन करें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएँ।
सावधानी ही सुरक्षा है। खुद भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सतर्क करें। 🙏