meri kalam se

meri kalam se मन की बातें

25/07/2023

जिनमें कोई बात नहीं..वो गुरूर से इतराये हैं..
हममें तो फिर भी खुदा ने चार चांद लगाए हैं..😄

#मेरीकलमसे

13/07/2023

किश्तों में दिल के टुकड़े..
किरचों में बिखर जाना..
हर बार चोट सहना..
हर बार टूट जाना..

#मेरीकलमसे

13/07/2023

सुलझने लगे हैं फिर उलझे रिश्ते
आने लगी हैं फिर खुशियां घर में
बसने लगा है फिर नया बसेरा
फिर हो रहा है खुशनुमा सवेरा
दिल करता है थिरकूं बहुत, कैसे कहूं आज खुश हूं बहुत
बचपन फिर याद आने लगा है
मन फिर से मुस्कुराने लगा है
सोच सबकी बदलने लगी है
मनों की मैल निकलने लगी है
जी भर कर आज हंस लूं बहुत, कैसे कहूं आज खुश हूं बहुत
अब फिर से जीवन सरल हुआ है
हर जटिल समस्या का हल हुआ है
सब फिर से अच्छे लगने लगे है
फिर रिश्ते सच्चे लगने लगे है
मुस्कुराहटों की झोली भर लूं बहुत, कैसे कहूं आज खुश हूं बहुत

#मेरीकलमसे

13/07/2023

बचपने से समझदारी तक
अकेले से साझेदारी तक
आकर्षण से प्यार तक
प्यार से तकरार तक
पति-पत्नि से मां बाप तक
मुझसे शुरु होकर आप तक

#मेरीकलमसे

Address

Gorakhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when meri kalam se posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share