Nakshatra astro sscience

Nakshatra astro sscience astrology numerology

03/07/2022
07/07/2019
Aura scanner workshop in Haridwar
05/12/2017

Aura scanner workshop in Haridwar

03/10/2017

अंक ज्योतिष और आपका वाहन नम्बर
आज के भागमभाग दौर को सुविधाजनक और आसान
बनाने के लिये, वाहन जीवन का अभिन्न अंग बन चुका
है. जीवन का यह अभिन्न अंग अगर हमें सुविधा देता है
तो दुर्घटनाओं से ह्रदयविदारक कष्ट भी पहुंचाता है.
कुछ समझदार लोगों का मानना होता है कि अगर
गाड़ी चालाते समय सावधानी रखें तो जीवन मे
दुर्घटनायें नही होगी. परंतु बहुत से जगहों पे ये देखने को
मिलता है कि फलां आदमी बहुत ही आराम से गाड़ी
चलाता है लेकिन फिर भी दुर्घटना घट गई और फलां
आदमी बहुत ही गलत और बेढ़ंगे वाहन चलाता है फिर
भी कभी कुछ नही होता है.
अगर हुम अंक ज्योतिष की मानें तो ये आदमी के
मुलांक या भाग्यांक और गाड़ी नम्बर के मुलांक के
कारण होता है.मान लें कि आपका मुलांक 1 है और
गाड़ी नम्बर का कुल योग 6 या 8 आ रहा है तो
दुर्घटनाओं की सम्भावना ज्यादा होती है और अगर
7 आता है तो इसकी सम्भावना कम हो जाती है.
इसका कारण यह है कि 6 नम्बर मुलांक 1 के साथ शत्रु
भाव रखता है जब कि 7 मित्र भाव रखता है. इसी
प्रकार हर एक नम्बर का मित्र नम्बर और शत्रु नम्बर
होता है जिसका वर्णन नीचे किया जा रहा है.
इसकी मदद से आप बहुत हद तक ऐसे अनहोनी से बच सकते
है.
अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 1 आता है तो
आपको गाड़ी नम्बर का कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना
चाहिये. 6 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर
होगा. आप पीले, सुनहरे, अथवा क्रीम रंग का वाहन
खरीदें. नीले,भुरे, बैगनी या काले रंग की वाहन क्रय
करने से बचें.
अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 2 आता है तो
आपको गाड़ी नम्बर का कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना
चाहिये. 9 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर
होगा. आप सफेद अथवा हल्के रंग का वाहन खरीदें.
लाल अथवा गुलाबी रंग की वाहन क्रय करने से बचें.
अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 3 आता है तो
आपको गाड़ी नम्बर का कुल योग 3,6, या 9 रखना
चाहिये. 5 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर
होगा. आप पीले, बैंगनी , अथवा गुलाबी रंग का
वाहन खरीदें. हल्के हरे सफेद ,भुरे रंग की वाहन क्रय करने
से बचें.अगर
आपका मुलांक या भाग्यांक 4 आता है तो आपको
गाड़ी नम्बर का कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना
चाहिये. 9, 6 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो
बेहतर होगा. आप नीले अथवा भुरे रंग का वाहन खरीदें.
गुलाबी या काले रंग की वाहन क्रय करने से बचें.अगर
आपका मुलांक या भाग्यांक 5 आता है तो आपको
गाड़ी नम्बर का कुल योग 5 रखना चाहिये. 3, 9 या
8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर होगा. आप
हल्के हरे, सफेद अथवा भुरे रंग का वाहन खरीदें. पीले,
गुलाबी या काले रंग की वाहन क्रय करने से बचें अगर
आपका मुलांक या भाग्यांक 6 आता है तो आपको
गाड़ी नम्बर का कुल योग 3, 6, या 9 रखना चाहिये.
4 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर होगा.
आप हल्के नीले , गुलबी , अथवा पीले रंग का वाहन
खरीदें. कले रंग की वाहन क्रय करने से बचें. अगर
आपका मुलांक या भाग्यांक 7 आता है तो आपको
गाड़ी नम्बर का कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना
चाहिये. 9 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर
होगा. आप नीले , अथवा सफेद रंग का वाहन
खरीदें.अगर
आपका मुलांक या भाग्यांक 8 आता है तो आपको
गाड़ी नम्बर का कुल योग 8 रखना चाहिये. 1 या 4
नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर होगा. आप काले,
नीले, अथवा बैगनी रंग का वाहन खरीदें.
अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 9 आता है तो
आपको गाड़ी नम्बर का कुल योग 9, 3, या 6 रखना
चाहिये. 5 या 7 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर
होगा. आप लाल , अथवा गुलाबी रंग का वाहन
खरीदें.

11/09/2017

काली मिर्च के रामबाण उपाय।
यदि आप धन
की कमी जैसी समस्या से परेशान
हैं तो एक रामबाण उपाय है जो आपको मालामाल कर सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के पास
पैसों की कमी उसकी कुंडली में
ग्रह दोष होने के कारण होती है। लेकिन इस दोष
को दूर करने का उपाय है।
यदि इसी प्रकार के दोषों मुक्ति के लिए लोग तरह-तरह
के उपाय करते हैं, लेकिन इसके लिए कालीमिर्च के सिर्फ
5 दाने ही काफी है। जो आपका यह दोष
दूर कर मालामाल कर सकते हैं।
सबसे पहले कालीमिर्च के 5 दाने लें और उन्हे अपने
सिर पर से सात बार वार लें।
इसके बाद किसी चौराहे या सुनसान जगह पर जाएं
तथा वहां खड़े होकर 4 दाने चारों दिशाओं में तथा 1 दाने को ऊपर
आसमान की ओर फेंद दें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस टोटके को करने से अचानक धन
प्राप्ति के योग बनते हैं।
इतना ही नहीं बल्कि इस उपाय से और
भी कई लाभ मिलते हैं। जैसे
किसी की बुरी नजर लगने से
आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई
हो तो बुरी नजर उतर जाती है तथा वह
दोष दूर हो जाता है।

10/09/2017

यूं तो संपूर्ण वर्ष में 96 श्राद्ध के अवसर आते हैं परंतु
आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से
अमावस तक का समय श्राद्ध या महालय पक्ष कहलाता है।
भगवान राम ने भी श्रद्धा भाव से तर्पण किया था।
मुख्य बातें
1 तीन पीढ़ी तक श्राद्ध
किया जा सकता है।
2 ज्येष्ठ पुत्र या पौत्र करे तर्पण। महिलाएं
भी कर सकती हैं।
3 पूर्वजों के निधन के प्रथम वर्ष श्राद्ध
नहीं करें।
4 रात्रि के समय, अपने जन्म दिन पर, भी न करें
5 तर्पण करते समय मुंह दक्षिण की ओर
रखना चाहिए।
पितृ दोष में अवश्य करें श्राद्घ। पितृ दोष के कारण निम्न फल
रहते हैं। 1 संतान न होना, 2 धन हानि, 3 गृह क्लेश, 4
दरिद्रता, 5 मुकद्दमे, 6 कन्या का विवाह न होना, 7 घर में हर
समय बीमारी, 8 नुक्सान पर नुक्सान, 9
धोखे, 10 दुर्घटनाएं, 11 शुभ कार्यों में विघ्न।
श्राद्ध के 4 मुख्य कर्म
1 तर्पण- दूध, तिल, कुशा, पुष्प, सुगंधित जल पितरों को नित्य
अर्पित करें।
2 पिंडदान- चावल या जौ के पिंडदान, भूखों को भोजन।
3 वस्त्रदान- निर्धनों को वस्त्र दें।
4 दक्षिणा- भोजन के बाद दक्षिणा एवं चरण स्पर्श बिना फल
नहीं दें।

10/09/2017

पश्चिम दिशा – यदि पश्चिम का भाग नीचा हो तो
परिवार में फेफड़ों, मुख, छाती और चर्म आदि से जुड़े
रोगों का प्रकोप रहता है इनसे बचने के लिए पश्चिम
दीवार पर वरुण यंत्र स्थापित करें, और अशोक का
पेड़ लगायें जिससे वास्तु सम्बन्धी दोष नष्ट हो जाते
हैं|

10/09/2017

संतान प्राप्ति में बाधा
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में
सूर्य-राहु, सूर्य-शनि आदि योग के कारण पितृ दोष बन रहा है
तब उसके लिए नारायण बलि, नाग बलि, गया में श्राद्ध, आश्विन
कृष्ण पक्ष में पितरों का श्राद्ध, पितृ तर्पण, ब्राह्मण भोजन
तथा दानादि करने से शांति प्राप्त होती है.
संतान प्राप्ति में व्यवधान यदि पंचम भाव में राहु है और उस पर
मंगल की दृष्टि हो या मंगल की राशि में
राहु हो तब सर्प दोष की बाधा के कारण संतान
प्राप्ति में व्यवधान आता है या संतान
हानि होती है.
जन्म कुंडली का संतान भाव निर्बल सूर्य से
पीड़ित होने के कारण संतान सुख
की प्राप्ति में विलम्ब या बाधा हो तो हरिवंश पुराण
का विधिवत श्रवण करके उसे दान करें
जन्म कुंडली का संतान भाव निर्बल चन्द्र से
पीड़ित होने के कारण संतान सुख
की प्राप्ति में विलम्ब या बाधा हो तो रामेश्वर
तीर्थ में स्नान करें ,एक लक्ष
गायत्री मन्त्र का जाप कराएं तथा चांदी के
पात्र में दूध भर कर दान दें
जन्म कुंडली का संतान भाव निर्बल मंगल से
पीड़ित होने के कारण संतान सुख
की प्राप्ति में विलम्ब या बाधा हो तो भूमि दान
करें ,प्रदोष व्रत करें
जन्म कुंडली का संतान भाव निर्बल बुध से
पीड़ित होने के कारण संतान सुख
की प्राप्ति में विलम्ब या बाधा हो तो विष्णु
सहस्रनाम का जाप करें
जन्म कुंडली का संतान भाव निर्बल गुरु से
पीड़ित होने के कारण संतान सुख
की प्राप्ति में विलम्ब या बाधा हो तो गुरूवार को फलदार
वृक्ष लगवाएं ,ब्राह्मण को स्वर्ण तथा वस्त्र का दान दें
जन्म कुंडली का संतान भाव निर्बल शुक्र से
पीड़ित होने के कारण संतान सुख
की प्राप्ति में विलम्ब या बाधा हो तो गौ दान करें ,
आभूषणों से सज्जित लक्ष्मी -नारायण
की मूर्ति दान करें
जन्म कुंडली का संतान भाव निर्बल शनि से
पीड़ित होने के कारण संतान सुख
की प्राप्ति में विलम्ब
या बाधा हो तो पीपल का वृक्ष लगाएं
तथा उसकी पूजा करें ,रुद्राभिषेक करें और
ब्रह्मा की मूर्ति दान करें
संतान गोपाल स्तोत्र ॐ देवकीसुत गोविन्द
वासुदेव जगत्पते देहि में तनयं कृष्ण त्वामहम शरणम गतः |
उपरोक्त मन्त्र की १००० संख्या का जाप प्रतिदिन
१०० दिन तक करें | तत्पश्चात १०००० मन्त्रों से हवन,१०००
से तर्पण ,१०० से मार्जन तथा १० ब्राह्मणों को भोजन कराएं
श्री गणपति की दूर्वा से पूजा करें
तथा संतान गणपति स्तोत्र का प्रति दिन ११ या २१
की संख्या में पाठ करें
यह आवश्यक है कि कोई भी उपाए करने से पूर्व
जन्म-पत्रिका का विश्लेषण अवश्य कराएं, तथा जन्म-पत्रिका में
उपस्तिथ ग्रहो कि स्तिथि के अनुसार ही उपाए

Address

Greater Noida
201308

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nakshatra astro sscience posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nakshatra astro sscience:

Share