02/10/2020
Dear Mr PM Modi ji ...
Please hathras ghatna pe kuch action lijiye ..
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के जिलाधिकारी का बिटिया मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार वीडियो में वे बिटिया के परिवार धमकाते नजर आ रहे हैं।
डीएम दुष्कर्म की शिकार बिटिया के परिवार से कह रहे हैं कि मीडिया तो आज है, कल नहीं रहेगी। हम यहीं रहेंगे। अपने बयानों को बार-बार मत बदलो। इस वीडियो को लेकर खासी चर्चाएं हैं।
इससे पहले बिटिया के गांव पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और कुछ जनप्रतिनिधियों को तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार जब बिटिया के घर पहुंचे तो उन्हें तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने उन्हें वहां से वापस लौटा दिया। इसके बाद जब प्रभारी मंत्री व सांसद वहां पहुंचे तो उन्हें भी विरोध में नारेबाजी का सामना करना पड़ा।
वहां गो बैक के नारे लगाए गए और प्रभारी मंत्री व सांसद का घेराव हुआ। बाद में कार्रवाई का आश्वासन देकर इन लोगों ने जैसे-तैसे बात की। बिटिया के परिजनों में इस बात को लेकर तीखा आक्रोश है कि पुलिस ने बलपूर्वक अंतिम संस्कार कर दिया।
डीएम गए तो स्थिति देखने थे, लेकिन वहां परिजनों ने उन पर काफी भड़ास निकाली, जिससे स्थिति असहज हो गई। परिजनों ने इतनी तक चेतावनी दे दी कि यदि डीएम ज्यादा देर रुकेंगे तो अप्रिय घटना भी घटित हो सकती है। ऐसे में डीएम को बैरंग लौटना पड़ा।