18/08/2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ डेटा का विश्लेषण करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मेडिकल साइंस और बायोलॉजी के क्षेत्र में क्रांति ला रहा है। Anthropic के CEO डारियो अमोदेई का दावा है कि AI की मदद से वैज्ञानिक खोजों की रफ्तार 10 गुना तेज हो जाएगी, जिससे अगले 5 से 10 वर्षों में लगभग सभी लाइलाज और गंभीर बीमारियों का इलाज खोजना संभव हो सकेगा।
इस तकनीक से दवाओं के शोध और विकास में लगने वाले सालों का समय सिमटकर कुछ हफ्तों या महीनों का रह जाएगा। गूगल डीपमाइंड के नोबेल विजेता डेमिस हसाबिस भी मानते हैं कि आने वाले दशक में बीमारियों का अंत मुमकिन है। अमोदेई के अनुसार, मेडिकल साइंस जो प्रगति 50 से 100 साल में करता, वह AI के दम पर कुछ ही वर्षों में पूरी हो जाएगी, जिससे करोड़ों जिंदगियों को नया जीवनदान मिलेगा।