Madhya Pradesh Chamber of Commerce & Industry

Madhya Pradesh Chamber of Commerce & Industry MPCCI Madhya Pradesh Chamber of Commerce is the association of business persons and industrialists in Madhya Pradesh.

मप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय विष्णु प्रसाद जी गर्ग की श्रद्धांजलि 10 जनवरी शाम 4.30 बजे ...
09/01/2026

मप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष
श्रद्धेय विष्णु प्रसाद जी गर्ग की श्रद्धांजलि 10 जनवरी शाम 4.30 बजे चैंबर भवन में

MPCCITHE CAPITOLCRICKET CARNIVAL4 जनवरी 202610 टीमें, 8 मैच मैच की हर बॉल का रोमांचदेखने को मिलेगा LIVEसुबह 09:00 बजे से...
03/01/2026

MPCCI
THE CAPITOL
CRICKET CARNIVAL
4 जनवरी 2026

10 टीमें, 8 मैच
मैच की हर बॉल का रोमांच
देखने को मिलेगा LIVE
सुबह 09:00 बजे से
YouTube और Facebook पर

लाइव लिंक 🔗
https://www.youtube.com/live/yVolVlnU1SQ?si=TL_kt9WzApFEcT-_

MPCCI दीपावली मिलन एवं नववर्षसमारोह कार्यक्रम 2026मेरी आवाज सुनोकेवल MPCCI सदस्य प्रतिभागी हो सकेंगे अंतिम तिथि बुधवार 3...
23/12/2025

MPCCI दीपावली मिलन एवं नववर्ष
समारोह कार्यक्रम 2026
मेरी आवाज सुनो
केवल MPCCI सदस्य प्रतिभागी हो सकेंगे
अंतिम तिथि बुधवार 31 दिसंबर 2025
सभी की जानकारी के लिए शेयर करने का आग्रह

*🌿 स्वच्छ ग्वालियर एप का उपयोग करें – ग्वालियर को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी निभाएँ 🌿*नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर क...
26/09/2025

*🌿 स्वच्छ ग्वालियर एप का उपयोग करें – ग्वालियर को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी निभाएँ 🌿*

नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से “Swachh Gwalior” App तैयार किया गया है। इस एप के माध्यम से आप आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जैसे:
✅ झाड़ू नहीं लगना
✅ कचरे का ढेर
✅ कचरा वाहन नहीं आना
✅ कचरा जलाना
✅ खुले मेनहोल/नालियाँ
✅ डस्टबिन की सफाई न होना
✅ सार्वजनिक शौचालय/यूरिनल की सफाई

*📱 कैसे करें इस्तेमाल?*

अपने मोबाइल में “Swachh Gwalior” App डाउनलोड करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gscdcl.swachhgwalior

“शिकायत दर्ज करें” बटन दबाएँ।
श्रेणी चुनें, विवरण लिखें, फोटो अपलोड करें।
लोकेशन अपने आप सेव होगी।
शिकायत दर्ज होते ही आपको SMS पर Complaint ID प्राप्त होगी।
Complaint ID से आप अपनी शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
🙏 आपका एक कदम, ग्वालियर को स्वच्छ बनाने की दिशा में बड़ा योगदान होगा।
👉 आज ही App डाउनलोड करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।

*Team chamber*
*2023–26*

14/09/2025

*🌞 सोलर फेयर 2025 🌞*

सोलर फेयर के पहले दिन ही ग्वालियरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
➡️ 2.5 एवं 2 मेगावाट क्षमता के बड़े प्रोजेक्ट्स बुक हुए।
➡️ बड़ी संख्या में औद्योगिक, व्यावसायिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं ने सोलर यूनिट्स की बुकिंग की।
➡️ सैकड़ों लोगों ने स्टॉल्स पर जाकर आधुनिक सौर ऊर्जा तकनीक का अनुभव लिया।

⚡ आज दूसरे दिन अनुमान है कि ग्वालियर में सोलर एनर्जी यूनिट बुकिंग का नया रिकॉर्ड बनेगा।

📍 समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक
📍 स्थान: चैंबर भवन, ग्वालियर

👉 यहाँ आपको ग्वालियर के सर्वश्रेष्ठ सोलर वेंडर्स एक ही छत के नीचे मिलेंगे, जिनसे आप अपने घर, दुकान, फैक्ट्री और दफ्तर के लिए उपयुक्त सोलर यूनिट चुन सकते हैं।
👉 सौर ऊर्जा अपनाकर आप अपने बिजली बिलों में 70–80% तक की बचत कर पाएँगे।
👉 साथ ही, भारत सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कमी का सीधा लाभ भी आपको मिलेगा।

🌱 यह अवसर सिर्फ ऊर्जा बचत का ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को अपनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

*✨ आप सादर आमंत्रित हैं ✨*

*Team Chamber*
*(2023–26)*

📝 गार्बेज शुल्क की विसंगतियों पर चेंबर का ज्ञापनमध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री ने नगर निगम परिषद के सभापति श...
12/09/2025

📝 गार्बेज शुल्क की विसंगतियों पर चेंबर का ज्ञापन

मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री ने नगर निगम परिषद के सभापति श्री मनोज तोमर एवं नेता प्रतिपक्ष श्री हरि पाल को गार्बेज शुल्क में मौजूद विसंगतियों को दूर करने हेतु ज्ञापन सौंपा।

चेम्बर पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान दरें व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है एवं गार्बेज शुल्क का पूर्ण युक्तियुक्तकरण आवश्यक है।

सभापति एवं नेता प्रतिपक्ष ने समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

*🌞 सोलर फेयर 2025 🌞*म. प्र. चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, ग्वालियर द्वारा आयोजित सोलर फेयर 2025 में विभिन्न प्रमुख सोलर...
12/09/2025

*🌞 सोलर फेयर 2025 🌞*

म. प्र. चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, ग्वालियर द्वारा आयोजित सोलर फेयर 2025 में विभिन्न प्रमुख सोलर कंपनियाँ एक ही छत के नीचे अपनी सेवाएँ और उत्पाद लेकर उपस्थित रहेंगी।

🙏 आपसे निवेदन है कि अपने मित्रों, रिश्तेदारों, सहकर्मियों एवं परिचितों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करें, ताकि वे अधिकतम सोलर वेंडर्स से मिलकर सौर ऊर्जा के लाभ उठाने का अवसर प्राप्त कर सकें।

दिनांक: 13–14 सितम्बर 2025
समय: दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
स्थान: चैंबर भवन, ग्वालियर

👉 मिलकर इस मेले को सफल बनाएं और सभी को सौर ऊर्जा से लाभान्वित करें।

*Team chamber*
*2023-26*

*🌞 सौर ऊर्जा – बचत का नया रास्ता!*मध्य प्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, ग्वालियर द्वारा आयोजित Solar Fair 2025 में...
11/09/2025

*🌞 सौर ऊर्जा – बचत का नया रास्ता!*

मध्य प्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, ग्वालियर द्वारा आयोजित Solar Fair 2025 में पधारें और जानें कि कैसे आप भी बिजली बिल में भारी बचत कर सकते हैं।
चेम्बर भवन भी प्रतिदिन सोलर से लाभान्वित हो रहा है और आप भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

*चेम्बर द्वारा स्थापित सोलर एनर्जी प्लांट में वर्ष 2025 (1 जनवरी 2025 से 10 सितम्बर 2025 तक) में 31,840 यूनिट बिजली का उत्पादन हो चुका है।*

दिनांक: 13 – 14 सितम्बर 2025
समय: दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
स्थान: चेम्बर भवन, ग्वालियर

*आइए, सौर ऊर्जा अपनाएं*

*Team Chamber*
*2023-26*

*आपका स्वागत है 🌞**म.प्र. चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री, ग्वालियर* द्वारा आयोजित*Solar Fair – 2025**दिनांक 13–14 सितम्ब...
09/09/2025

*आपका स्वागत है 🌞*

*म.प्र. चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री, ग्वालियर* द्वारा आयोजित

*Solar Fair – 2025*

*दिनांक 13–14 सितम्बर*
*समय दोपहर 12:00 से 08:00 बजे तक*
*स्थान चैंबर भवन, ग्वालियर*

👉 नवीनतम सोलर टेक्नोलॉजी
👉 बिजली बिल में 70% तक बचत
👉 प्रमुख कंपनियों व विशेषज्ञों से मुलाक़ात

आइए, स्वच्छ ऊर्जा – उज्ज्वल कल की ओर कदम बढ़ाएँ! 🌍

*Team Chamber*
*2023-26*

मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री, ग्वालियर द्वारा आयोजित Solar Fair 2025 में आप  सादर आमंत्रित हैं। दिनांक: 13...
08/09/2025

मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री, ग्वालियर द्वारा आयोजित Solar Fair 2025 में आप सादर आमंत्रित हैं।
दिनांक: 13 – 14 सितम्बर 2025
समय: दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
स्थान: चैंबर भवन, ग्वालियर

👉 यहाँ आपको नवीनतम सोलर टेक्नोलॉजी, प्रमुख कंपनियों और विशेषज्ञों से मिलने का अवसर मिलेगा।
👉 बिजली बिल को केवल 25% तक सीमित करने का सुनहरा मौका।
👉 घर व उद्योग के लिए सौर ऊर्जा के सभी समाधान एक ही स्थान पर।

आपसे अनुरोध है कि आप स्वयं सोलर फेयर में पधारें और अपने परिजनों, मित्रों व परिचितों को भी सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत संपर्कों के माध्यम से आमंत्रित करे ताकि अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा से लाभान्वित हो सकें।

स्वच्छ ऊर्जा – उज्ज्वल कल 🌞

*Team chamber*
*2023-26*

22/08/2025

MPCCI की लगातार मांग पर मप्र शासन के ऊर्जामंत्री माननीय श्री प्रधुमनसिंह जी तोमर के निर्देश पर चैंबर भवन में प्रतिमाह आयोजित होने वाला विद्युत समस्या समाधान शिविर का आयोजन (प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार) पुनः प्रारंभ हो रहा है
इस सत्र का पहला कैंप

दिनांक:- 23 अगस्त शनिवार
समय:- दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
स्थान:- चैंबर भवन

यह कैंप शहर वृत ग्वालियर के सभी उपभोक्ताओं के लिए है
इस कैंप में मुख्यरूप से ग्वालियर रीजन के मुख्य महाप्रबंधक के साथ महाप्रबंधक शहर वृत ओर सेंट्रल,दक्षिण,पूर्व,उत्तर संभाग के उपमहाप्रबंधक भी उपस्थित रहेंगे
कृपया पधारे और इसकी सूचना के लिए इस पोस्ट को शेयर भी करे

📍 भोपाल में चैंबर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट🗓️ दिनांक: 6 अगस्त 2025आज मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के...
06/08/2025

📍 भोपाल में चैंबर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट
🗓️ दिनांक: 6 अगस्त 2025

आज मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के आमंत्रण पर भोपाल में शिष्टाचार भेंट की।

🔹 शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष निवास पर प्रातःकालीन नाश्ते के साथ हुई।
🔹 तत्पश्चात प्रतिनिधिमंडल को विधानसभा की कार्यवाही का सजीव अवलोकन करवाया गया।
🔹 इसके उपरांत मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी से लगभग 30 मिनट की महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें ग्वालियर के औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

💼 इस उच्चस्तरीय बैठक में

🔸 मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी
🔸 विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी
🔸 संयुक्त अध्यक्ष हेमंत गुप्ता
🔸 उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल
🔸 मानसेवी संयुक्त सचिव पवन कुमार अग्रवाल
🔸 कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल उपस्थित रहे।

🌟 मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष महोदय को शीघ्र ग्वालियर में चैंबर पधारने का आमंत्रण भी दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

🏛️ प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय जी से भी भेंट कर उन्हें भी चैंबर पधारने का आमंत्रण दिया।

🍽️ अंत में, विधानसभा अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रतिनिधिमंडल को दोपहर भोज पर आमंत्रित किया गया, जहाँ उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी की गरिमामयी उपस्थिति में स्नेहपूर्ण भोज का आयोजन हुआ।

🙏 यह भेंटवार्ता ग्वालियर के व्यापारिक एवं औद्योगिक विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

Address

Sanatan Dharm Mandir Road , Jayendraganj
Gwalior
474009

Telephone

+91-751-2382917

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Madhya Pradesh Chamber of Commerce & Industry posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Madhya Pradesh Chamber of Commerce & Industry:

Share