Gwalior Mela Live

Gwalior Mela Live ग्वालियर व्यापार मेले से संबंधित खबर व सूचनाओं के लिए हमारे पेज को फॉलो लाइक शेयर करें...

ग्वालियर सांसद ने, प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र...Gwalior Mela Live
17/12/2025

ग्वालियर सांसद ने, प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र...

Gwalior Mela Live

व्यापारी संघ की मांग मेला में टैक्स छूट अविलंब घोषित हो, प्राधिकरण बोर्ड भी बने तत्काल...Gwalior Mela Live मेला व्यापारी...
15/12/2025

व्यापारी संघ की मांग मेला में टैक्स छूट अविलंब घोषित हो, प्राधिकरण बोर्ड भी बने तत्काल...

Gwalior Mela Live

मेला व्यापारी संघ ने प्रभारी मंत्री श्री सिलावट से भेंटकर दिए उपयोगी सुझाव, व्यापारियों की ओर से हरसंभव सहयोग का किया वादा

श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल एवं संयुक्त अध्यक्ष, प्रवक्ता अनिल पुनियानी । भारतीय जनता पार्टी के आशीष प्रताप सिंह राठौड़कार्य । के नेतृत्व में जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट से मुरार वीवीआईपी सर्किट हाउस में भेंटकर उन्हें ज्ञापन पत्र भेंट किया और मांग की कि ग्वालियर मेला के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए टैक्स छूट की अधिसूचना तत्काल जारी की जाए एवं मेला प्राधिकरण बोर्ड का अविलंब गठन किया जाए ताकि ग्वालियर व्यापार मेला में दुकानदार बंधु निश्चिंत भाव से उत्साह के साथ अपनी दुकानों, शोरूमों की तैयारियों को गति दे सकें और वर्ष 2025-26 का मेला आयोजन सुचारु रूप से अपनी एक सदी की गरिमा के साथ आयोजित हो सके।
प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट से मुलाकात कर मेला व्यापारियों द्वारा ज्ञापन पत्र भेंट करते समय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल में महेन्द्र भदकारिया, महेश मुदगल एवं अनिल पुनियानी सहित उमेश उप्पल संयोजक, जगदीश उपाध्याय सह अध्यक्ष, अनुज गुर्जर कार्य. अध्यक्ष, चंदन सिंह बैंस, सुरेश हिरयानी, विजय कब्जू आदि पदाधिकारी एवं व्यापारीगण शामिल थे।
मेला व्यापारियों के इस शिष्टमंडल ने प्रभारी मंत्री श्री सिलावट से अनुरोध किया कि विगत वर्षों का यह प्रतिकूल अनुभव रहा है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में टैक्स छूट की अधिसूचना में विलंब होने से मेला की तैयारियां बाधित एवं विलंबित होती हैं, ऑटोमोबाइल कारोबारी असमंजश में रहते हैं। कई बार तो यह हुआ है कि मेला प्रारंभ होने के कई दिनों बाद 15 जनवरी तक टैक्स छूट की घोषणा हुई है, इस तरह की त्रुटि इस बार न बरती जाए। प्राथमिकता यह रहे कि मेला की शुभारंभ तिथि 25 दिसंबर तक टैक्स छूट सहित अन्य सभी औपचारिकताएं एवं तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। विगत छह साल से मेला प्राधिकरण का गठन भी नहीं हुआ है, अधिकारियों का अधिकार क्षेत्र एवं निर्णय सीमा भोपाल के निर्देश से बंधी होती हैं, इसीलिए मेला प्राधिकरण बोर्ड का गठन कर इसे स्वायत्तशासी संस्था बनाया गया था, व्यापारियों की समस्याओं पर त्वरित निर्णय लेकर समाधान करने के लिए मेला प्राधिकरण में राजनीतिक नेतृत्व होना जरूरी है, इसलिए मेला प्राधिकरण बोर्ड का शीघ्रता से गठन किया जाए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों को संस्कृति विभाग अपने कैलेंडर में करे शामिल...
ज्ञापन पत्र में यह भी कहा गया है कि मेला की तैयारियों पर होने वाले भारी व्यय की तुलना में मेला प्राधिकरण की आय के स्रोत सीमित हैं इसलिए ग्वालियर मेला के लिए राज्य शासन विशेष पैकेज स्वीकृत करे। यह भी मांग की गई कि मेला में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मप्र शासन के संस्कृति विभाग के वार्षिक सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल किया जाए और इसकी फंडिंग राज्य शासन का संस्कृति विभाग ही करे ताकि मेला प्राधिकरण का आर्थिक बोझ कम होकर सांस्कृतिक गतिविधियों में स्तरीय कलाकारों को आमंत्रित किया जा सके।
मेला को और अधिक भव्य स्वरूप देने सीएम, सिंधिया और राज्य शासन गंभीर : श्री सिलावट
जिले के प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने मेला व्यापारियों के ज्ञापन में दिए सुझावों को काफी गंभीरता से सुना एवं तदनुसार राज्य शासन की ओर से कदम उठाने के लिए आश्वस्त किया। श्री सिलावट ने कहा कि महान सिंधिया शासकों द्वारा स्थापित सवासौ वर्ष पुरानी ऐतिहासिक गौरवशाली विरासत ग्वालियर व्यापार मेला की गरिमा, वैभव एवं शानदार परंपराओं को बनाए रखने के लिए मप्र सरकार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया अत्यंत गंभीर हैं। मेला प्राधिकरण को भी पूरी गंभीरता से प्रयास करने होंगे। मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया ने समस्त मेला व्यापारियों की ओर से आश्वस्त किया कि मेला की गरिमा, प्रगति एवं भव्यता से जुड़े प्रत्येक बिन्दु पर सहयोग करने के लिए सभी मेला व्यापारी सदैव तत्पर हैं।

ग्वालियर मेले का शुभारंभ 25 दिसंबर को,  मेले में 15 से अधिक विभागों की लगेंगीं प्रदर्शनी ...प्रदर्शनी के माध्यम से जनकल्...
12/12/2025

ग्वालियर मेले का शुभारंभ 25 दिसंबर को, मेले में 15 से अधिक विभागों की लगेंगीं प्रदर्शनी ...

प्रदर्शनी के माध्यम से जनकल्याण और विकास के कार्यों को किया जायेगा प्रदर्शित

मेला सैलानियों के लिये जन आकर्षण का केन्द्र रहेंगीं विभागीय झांकियां

ग्वालियर के ऐतिहासिक मेले में इस वर्ष भी 15 से अधिक शासकीय विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहित में किए जा रहे कार्यों पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जायेगीं। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनायें, जनहित में किए गए कार्यों और प्रदेश भर में किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जायेगा। प्रदर्शनी के माध्यम से ग्वालियर अंचल में विकास के लिये किए गए कार्यों को भी फोटो एवं वीडियो के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जायेगा।
संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री के निर्देश पर सभी विभागों द्वारा ग्वालियर व्यापार मेले में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विभागीय प्रदर्शनी की तैयारियां तेजी से प्रारंभ कर दी गई हैं। 25 दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले ग्वालियर के ऐतिहासिक मेले में विभागीय प्रदर्शनियां समय पर लगें, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। विभागीय प्रदर्शनियों में जिन विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाना हैं उनमें नगर निगम ग्वालियर, संयुक्त संचालक कृषि, उप संचालक पशुपालन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, उद्योग विभाग, मत्स्य विभाग, जनसंपर्क विभाग, कृषि विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एमपीआरडीसी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण, उद्यानिकी और जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग शामिल हैं।



Gwalior Khabar Live

ग्वालियर व्यापार मेला में, हुआ काव्य पाठ...Gwalior Mela Live छद्म का आवरण और अंतःकरणमानिए मेल दोनों का संभव नहीतुम बाजार...
07/02/2025

ग्वालियर व्यापार मेला में, हुआ काव्य पाठ...
Gwalior Mela Live

छद्म का आवरण और अंतःकरण
मानिए मेल दोनों का संभव नही
तुम बाजारों में ढूंढा किए प्यार को
तुम न समझे मोहब्बत न व्यापार को
यह कठिन दौर है रात घनघोर है
यह सवेरे की चिड़ियों का कलरव नही

डॉ करुणा स्वतंत्र सक्सेना

मेला रंगमंच पर राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर के नृत्य संकाय द्वारा नृत्य संध्या का आयोजन किया ग...
05/02/2025

मेला रंगमंच पर राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर के नृत्य संकाय द्वारा नृत्य संध्या का आयोजन किया गया...
Gwalior Mela Live

कार्यक्रम का प्रारंभ भरतनाट्यम विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गौरी प्रिया के निर्देशन में मल्लरी एवं पुष्पांजलि से हुआ। इसके पश्चात कीर्तनम् , शिवपंचाक्षर स्त्रोत एवं कालभैरवाष्टकम् प्रस्तुत किया गया। भरतनाट्यम् प्रस्तुतियों का समापन तिल्लाना से हुआ।
इन सभी प्रस्तुतियों को स्मृति कुशवाह, अंजलि शाक्य, माधुरी कोली, प्रज्ञा गौड़, रीना कुशवाह, सौम्या द्रव्य, साक्षी कुशवाह, शिवानी सिमोल्या, प्रियंका गुरनूले, कुलदीप सिंह ओर अमित राय ने प्रस्तुत किया।
भरतनाट्यम् के पश्चात कथक विभाग की प्रस्तुति हुई।
कथक विभाग द्वारा भगवान श्री कृष्ण पर आधारित सामूहिक कत्थक नृत्य की प्रस्तुति "कृष्ण छवि" की गई। नृत्य संरचना को विभिन्न साहित्यकारों द्वारा अपनी कलम द्वारा रचा गया है। उन्हीं रचनाओं का संकलन कर कथक नृत्य के माध्यम से "कृष्ण छवि" की नृत्य संरचना की गई है जिसका संयोजन (डॉ अंजना झा कत्थक नृत्यांगना) द्वारा किया गया। जिसे डॉ. अंजना झा के शिष्य शिष्याओं द्वारा प्रस्तुति किया गया। भगवान श्री कृष्ण पर आधारित "कृष्ण छवि" कथक की प्रस्तुत करने में (26) कलाकारों को सम्मिलित किया गया। इस नृत्य प्रस्तुति का संगीत पक्ष देश के प्रख्यात कलाकारों द्वारा किया गया है जो कि अत्यंत मधुर एवं कर्णप्रिय है जो नृत्य संरचना को मनमोहक एवं आकर्षित बनाने में विशेष योगदान रखता है। प्रस्तुति का शुभारंभ पं.जसराज जी के गायन द्वारा श्री कृष्ण वंदना, पं. रतन मोहन शर्मा जी के गायन पर हवेली संगीत जिसके रचयिता श्री गिरधर स्वामी जी हैं) राग भीमपलासी पर आधारित है, कृष्ण भक्त कवि रसखान जी की रचनायें गायिका कविता कृष्णामूर्ति द्वारा , भगवान श्री कृष्ण की भक्त मीराबाई जी द्वारा रचित भजन जिसका गायिका अनुराधा पौडवाल जी द्वारा ), गीत गोविंद की अष्टपदियों के रचयिता श्री जयदेव जी की कृति , श्री वल्लभाचार्य जी की रचना मधुराष्ट्रकम् , संतकवि सूरदास जी द्वारा रचयिता भजन, कान्हा (राकेश त्रिपाठी जी की रचना है गायिका प्रतिभा सिंह जी हैं), (पं भवानी शंकर जी के संगीत द्वारा श्री कृष्ण रास ‌) का समागम है। कृष्ण छवि नृत्य संरचना का संयोजन प्रख्यात कथक नृत्यांगना डॉ अंजना झा द्वारा किया गया!

❤️🎡

ग्वालियर व्यापार मेला में, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत रंगमंच पर, नायिका कला निकेतन, शिखा डांस अकादमी और नटश्री कल...
04/02/2025

ग्वालियर व्यापार मेला में, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत रंगमंच पर, नायिका कला निकेतन, शिखा डांस अकादमी और नटश्री कला समूह द्वारा नृत्य संध्या का आयोजन किया गया...कार्यक्रम में शास्त्रीय एवं लोक नृत्य की एकल एवं सामूहिक प्रस्तुतियां दी गई...
Gwalior Mela Live
नायिका कला निकेतन द्वारा राई नृत्य, रामष्टकम, शिखा डांस अकादमी द्वारा शास्त्रीय नृत्य और देश भक्ति गीत पर नृत्य तथा नटश्री कला समूह द्वारा महाकुंभ नृत्य विशेष सराहनीय रहे। नृत्य निर्देशन शिवा नायक, शिखा सोनी, देवश्री सहस्त्रबुद्धे एवं वैष्णवी जोशी ने किया।
कार्यक्रम में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे, कार्यक्रम प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव, डॉ. मनीष करवड़े, डॉ. राजश्री गोहदकर, शिवा नायक, शिखा सोनी, देवश्री सहस्त्रबुद्धे सहित अधिक संख्या में सैलानी उपस्थित रहे।

ग्वालियर व्यापार मेला से संबंधित सूचना और अपडेट्स के लिए हमारे पेज को फॉलो करें....




ग्वालियर मेला 2025ग्वालियर मेले की अन्य तस्वीरों के लिए, /अपडेट के लिए हमारे पेज को फॉलो करें...Gwalior Mela Live
03/02/2025

ग्वालियर मेला 2025

ग्वालियर मेले की अन्य तस्वीरों के लिए, /अपडेट के लिए हमारे पेज को फॉलो करें...
Gwalior Mela Live

Address

Gwalior
474020

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gwalior Mela Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share