20/12/2025
बाली के एक होटल में एक 27 वर्षीय महिला की भूख से मौत हो गई. यह लड़की "फलाहारी" (fruitarian) डाइट पर थी. इस डाइट के कारण उसे गंभीर कुपोषण हो गया. द सन की रिपोर्ट के अनुसार, महिला का नाम कारोलिना क्रजियाक (Karolina Krzyzak) था. दिसंबर 2024 में वह Sumberkima Hill रिसॉर्ट में एक विला के लिए चेक-इन हुई. होटल स्टाफ ने उसे देखकर तुरंत चिंता जताई, क्योंकि वह बहुत कमजोर दिख रही थीं. उनकी आंखें धंसी हुई और हड्डियां उभर रही थीं.
सेहत हो रही थी खराब
कारोलिना इतनी कमजोर हो गई थी कि एक शाम कमरे तक जाने में भी नाइट क्लर्क ने उनकी मदद की. उसके शरीर में गंभीर कुपोषण के लक्षण थे- नाखून पीले पड़ गए थे, उनते दांत सड़ रहे थे और शरीर में पोषण की कमी के स्पष्ट संकेत थे. स्टाफ ने उन्हें कई बार डॉक्टरों से मिलने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने मन कर दिया.
तीसरे दिन, होटल स्टाफ को उनकी एक दोस्त की कॉल आई और जब स्टाफ ने कारोलिना के कमरे में देखा, तो वह बेहोश मिली और शरीर में कोई हरकत नहीं थी. अस्पताल में उन्हें कुपोषण से मृत घोषित किया गया.
Health Foods, Healthy Lifestyle, Healthy Eating, Healthy Recipe, Fitness ,