एटीजी होमकेयर (ATG Homecare) हर घर में प्रतिदिन काम आने वाले घरेलू उत्पादों, खाद्य पदार्थों एवं अन्य साजो-सामान को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने वाली अग्रणी डायरेक्ट सेलिंग ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी है और सामाजिक उद्यमिता (Social Entrepreneurship) की भावना से काम कर रही है। कंपनी चार क्षेत्रों में काम कर रही है - 1. होम केयर (Homecare), 2. ऑर्गेनिक फूड (Organic Food), 3. आर्ट एंड क्राफ्ट (Art & Craft), और
4. कृषि (Agriculture)। कंपनी के साथ पूरे राज्य से विभिन्न गैर-सरकारी संगठन, स्वयं सहायता समूह, किसान समूह, महिला उद्यमिता समूह, हस्तशिल्प संरक्षण समूह, जैविक खाद्य उत्पादक और सहकारी समितियां उत्पादक के रूप में जुड़ी हुई हैं। कंपनी हजारों-हजार ग्रामीण किसानों, महिलाओं और कलाकारों द्वारा उत्पादित क्षेत्रीय उत्पादों को उचित वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने में सहायता कर रही है। कंपनी अपने वाणिज्यिक कौशल, प्रबंधन, वितरकों और वितरण केन्द्रों का बेहद मजबूत नेटवर्क के जरिए उपभोक्ताओं को उनके डोर स्टेप यानी घर के दरवाजे पर कम कीमत में बेहतरीन और टिकाऊ उत्पाद मुहैया करा रही है। कंपनी लगातार अभिनव उत्पादों (Innovative Products) की श्रृंखला पेश कर रही है ताकि उपभोक्ताओं को सही कीमत पर उच्च गुणवत्तापरक उत्पाद प्राप्त हो सकें।