Clik Haryana

Clik Haryana हर छोटी-बड़ी खबर "Clik Haryana" पर 🤷🏻

12/08/2026

अफ्रीकी युवक हरियाणवी गाने गाकर जीता ₹1 लाख: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट फाजेल, समय रैना के शो में बादशाह बोले “ये 37वीं बिरादरी”

तंजानिया से हरियाणा में पढ़ाई करने आए फधिली अली पाजी उर्फ फाजेल इन दिनों अपनी हरियाणवी सिंगिंग और हरियाणा से जुड़ाव की वजह से चर्चा में हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से म्यूजिक में ग्रेजुएशन कर रहे फाजेल ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन-2 में हिस्सा लिया और हरियाणवी सॉन्ग गाकर ₹1 लाख जीते।

शो में बादशाह ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, “ये 37वीं बिरादरी है,” यानी हरियाणा की संस्कृति से इतना गहरा लगाव। जीत के बाद फाजेल ने अपनी मां को वीडियो कॉल किया और समय रैना ने भी उनसे बात की।

#हरियाणवीसॉन्ग #कुरुक्षेत्र #हरियाणाखबर

हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट: रोहतक-फरीदाबाद में जलभराव, सड़कें बनीं तालाब; फतेहाबाद में छत गिरी, मां-बेटा मलबे में द...
08/08/2026

हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट: रोहतक-फरीदाबाद में जलभराव, सड़कें बनीं तालाब; फतेहाबाद में छत गिरी, मां-बेटा मलबे में दबे

हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। रोहतक, झज्जर और फरीदाबाद में रातभर हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में करीब 3 फीट तक पानी भर गया और कुछ अंडरपास बंद करने पड़े। हिसार, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, भिवानी और सिरसा के डबवाली में भी सुबह से बारिश जारी है, जबकि पानीपत में बादल छाए हुए हैं।

फतेहाबाद में बारिश के दौरान एक मकान की छत गिरने से मां-बेटे के मलबे में दबने की सूचना है। प्रशासन और राहत टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में लोगों से जलभराव वाले रास्तों, अंडरपास और कमजोर मकानों से दूर रहने की अपील है।

#हरियाणामौसम #भारीबारिश #बारिशअलर्ट #हरियाणाखबर

📌 बृजभूषण को बरी किए जाने पर भड़कीं विनेश फोगाट “लड़कियों को डराया गया, पर लड़ाई अभी जारी है” अपील करेंगी कोर्ट मेंमहिला...
03/08/2026

📌 बृजभूषण को बरी किए जाने पर भड़कीं विनेश फोगाट “लड़कियों को डराया गया, पर लड़ाई अभी जारी है” अपील करेंगी कोर्ट में

महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने पर विनेश फोगाट ने कड़ा रुख अपनाया है। जुलाना से कांग्रेस विधायक और ओलिंपियन विनेश ने कहा कि कई लड़कियों को डराया गया, लेकिन महिला पहलवानों की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने साफ कहा कि वे कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी

#

01/08/2026

📌 दिल्ली जंतर-मंतर पर Protest में प्रधानमंत्री को गाली देने वाली लड़की ने मांगी माफी, लड़की ने कहा वह बहकावे में आ गई थी और अपनी गलती की माफी मांग रही है

🚨 अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप  Click Haryan...
01/08/2026

🚨 अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप Click Haryana

रोहतक के महम क्षेत्र के बहु अकबरपुर गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान का शुक्रवार दोपहर अपने घर में निधन हो गया।

सूचना मिलते ही बहु अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बताया जा रहा है कि मुस्कान ने घटना से एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील भी साझा की थी। हालांकि, इस पोस्ट और घटना के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

📌जींद की महिला से रोहतक युवक ने किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर 3 साल तक ब्लैकमेल-सफीदों में दर्ज हुआ जीरो FIRजींद जिले के...
31/07/2026

📌जींद की महिला से रोहतक युवक ने किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर 3 साल तक ब्लैकमेल-सफीदों में दर्ज हुआ जीरो FIR

जींद जिले के सफीदों क्षेत्र में एक महिला को अश्लील वीडियो और तस्वीरें दिखाकर तीन साल तक ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि रोहतक के युवक ने उसके साथ रेप किया और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने शिकायत पर जीरो FIR दर्ज कर फाइल रोहतक पुलिस को भेज दी है।

क्या है मामला 👇
33 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 2022 में उसकी पहचान रोहतक के माता दरवाजा कॉलोनी निवासी हरजीत रोहिल्ला से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए और धोखे से अश्लील वीडियो व तस्वीरें बना लीं। जब महिला ने विरोध किया, तो उसे वीडियो इंटरनेट पर डालने और जान से मारने की धमकी दी गई। बदनामी के डर से महिला तीन साल तक शोषण झेलती रही।

📌 Paytm Payments Bank बंद होने की प्रक्रिया शुरू: आपका पैसा सुरक्षित, लेकिन UPI लिंक है तो अभी बदलें बैंक अकाउंटदिल्ली ह...
29/07/2026

📌 Paytm Payments Bank बंद होने की प्रक्रिया शुरू: आपका पैसा सुरक्षित, लेकिन UPI लिंक है तो अभी बदलें बैंक अकाउंट

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद Paytm Payments Bank को बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि Paytm ऐप, UPI, QR कोड पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान, साउंडबॉक्स और दूसरी डिजिटल सर्विस पहले की तरह चलती रहेंगी । जिन ग्राहकों का पैसा Paytm Payments Bank में जमा है, वह सुरक्षित है और नियमों के तहत लौटाया जाएगा । लेकिन अगर आपका UPI अब भी Paytm Payments Bank खाते से लिंक है, तो उसे किसी दूसरे बैंक खाते से जोड़ देना चाहिए

क्या बदल रहा है?

Paytm Payments Bank के बंद होने का असर बैंकिंग हिस्से पर है, पूरे Paytm ऐप पर नहीं । इसका मतलब है कि वॉलेट, UPI और QR जैसी सेवाएं चल सकती हैं, लेकिन बैंक खाते से जुड़े कुछ ट्रांजैक्शन बंद या प्रभावित हो सकते हैं । जिन लोगों ने Paytm Payments Bank को अपना डिफॉल्ट UPI बैंक रखा है, उन्हें उसे बदलना चाहिए

दिल्ली NCR में हुई तेज़ बारिश, गर्मी से राहत लेकिन गालियों में आई बाढ़
28/07/2026

दिल्ली NCR में हुई तेज़ बारिश, गर्मी से राहत लेकिन गालियों में आई बाढ़

28/07/2026

गुड़गाँव में बारिश का कहर, गली बन गई है नाला

#दिल्ली

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा पद, छात्र आंदोलन को मिली बड़ी जीतकेंद्रीय...
25/07/2026

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा पद, छात्र आंदोलन को मिली बड़ी जीत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET पेपर लीक विवाद और लगातार हो रहे छात्र प्रदर्शनों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया।

Address

Haryana
122001

Telephone

+919289796394

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Clik Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Clik Haryana:

Shortcuts

Share