Hoshiarpur Social Media

Hoshiarpur Social Media Hoshiarpur Social Media
(3)

#होशियारपुर को नगर निगम का दर्जा दिया गया है। इसके 50 वार्ड हैं। देश की राजनीति में योगदान देने वाले कई महत्‍वपूर्ण नेता इसी शहर से संबंध रखते हैं। इनमें कमल चौधरी,अंबिका सोनी, विजय सांपला, अविनाश राय खन्‍ना, संतोष चौधरी, तीक्ष्ण सूद, सुंदर शाम अरोड़ा, ब्रह्म शंकर जिंपा आदि प्रमुख ह‍ैं।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शिव दर्शन भवन, कमालपुर, होशियारपुर की बी.के. चन्द्र दीदी व बी.के. रानी ...
29/08/2026

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शिव दर्शन भवन, कमालपुर, होशियारपुर की बी.के. चन्द्र दीदी व बी.के. रानी दीदी ने आज तहसीलदार होशियारपुर हरजोत सिंह को पावन राखी बांधी तथा प्रसाद व धार्मिक साहित्य भेंट किया। इस अवसर पर उनके साथ बी.के. ज्योति दीदी, बी.के. रविन्द्र दीदी, मधू, तरुणा, मनजीत सिंह लक्की, तथा आश्रम के अन्य भाई-बहन भी उपस्थित थे।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बीबीएमबी टाउनशिप में लगने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर1 सितंबर से शुरू होने वाले मेल...
29/08/2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बीबीएमबी टाउनशिप में लगने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर

1 सितंबर से शुरू होने वाले मेले में इस बार होंगे कई नए आकर्षण के केंद्र

भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) की टाउनशिप में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीबीएमबी के मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बीबीएमबी प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। बीबीएमबी द्वारा मेले में अपना हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस तथा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी मौके पर उपलब्ध रहेगी।

श्री राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले इस वार्षिक मेले का तलवाड़ा तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए कई नए आकर्षण के केंद्र जोड़े गए हैं। इनमें जलपरी, हॉट एयर बैलून, अधिक संख्या में झूले तथा विभिन्न रोमांचक एवं साहसिक गतिविधियां प्रमुख हैं।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं एवं मेले में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीबीएमबी प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे 1 सितंबर से शुरू होने वाले इस वार्षिक मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले का आनंद लें।

वहीं, मेले की व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे अतिरिक्त निगरान अभियंता श्री विनय कुमार ने बताया कि मेले में दस्तकारी करने वाले कलाकारों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प उत्पाद भी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों के पारंपरिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन भी मेले में उपलब्ध रहेंगे, जो आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह वार्षिक मेला लक्ष्मी नारायण मंदिर के आसपास, सेक्टर-2 और सेक्टर-3 के संगम स्थल पर आयोजित किया जा रहा है।

सनातन धर्म कॉलेज, होशियारपुर की प्रबंधक समिति की प्रधान डॉ. हेमा शर्मा जी, सचिव श्री श्रीगोपाल शर्मा जी तथा प्राचार्य डॉ...
29/08/2026

सनातन धर्म कॉलेज, होशियारपुर की प्रबंधक समिति की प्रधान डॉ. हेमा शर्मा जी, सचिव श्री श्रीगोपाल शर्मा जी तथा प्राचार्य डॉ. अजय कुमार के मार्गदर्शन में कॉलेज में फाइन आर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा एवं कलात्मक अभिरुचियों को मंच प्रदान करना था।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, स्टिल लाइफ ड्रॉइंग, क्ले मॉडलिंग, फोटोग्राफी तथा रंगोली जैसी विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के इंचार्ज सुश्री ज्योति बाला, डॉ. पलविंदर कौर तथा डॉ. दीपिका थालिया रहे।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजवीर कौर (बी.ए. सेमेस्टर-I) ने प्रथम तथा अभिषेक आस्सी (बी.बी.ए. सेमेस्टर-III) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्टिल लाइफ ड्रॉइंग में अश्मिता गिंदा (बी.कॉम. सेमेस्टर-III) प्रथम रही। क्ले मॉडलिंग में अभिषेक आस्सी (बी.बी.ए. सेमेस्टर-III) और फोटोग्राफी में जसप्रीत कौर (बी.ए. सेमेस्टर-I) ने सराहना पुरस्कार प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में रिकी (बी.कॉम. सेमेस्टर-V) ने प्रथम स्थान तथा सुहानी शर्मा (बी.कॉम. सेमेस्टर-V) ने भागीदारी सर्टिफिकेट हासिल किया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन इतिहास विभाग की मुखी प्रो. प्रभकिरन कौर तथा फैशन डिजाइनिंग विभाग की मुखी प्रो. नेहा द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

पंजाब की गौशालाओं में ₹61 प्रति गाय प्रतिदिन सहायता योजना लागू करने की मांग, विधायक जिंपा को सौंपा मांग-पत्र गोसेवा मिशन...
29/08/2026

पंजाब की गौशालाओं में ₹61 प्रति गाय प्रतिदिन सहायता योजना लागू करने की मांग, विधायक जिंपा को सौंपा मांग-पत्र

गोसेवा मिशन के प्रमुख स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के सानिध्य में पंजाब की सभी गौशालाओं में प्रति गाय 61 रुपये प्रतिदिन सहायता राशि की योजना तत्काल लागू करने की मांग को लेकर विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा में मुलाकात की गई और मांग-पत्र सौंपा गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्वामी कृष्णानन्द जी महाराज ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 2023 में पंजाब की सभी गौशालाओं में रहे रहे गोवंश के लिए प्रति गाय 61 रुपए प्रतिदिन की सहायता राशि देने की योजना निर्धारित की गई थी। उन्होंनें आगे बताया कि यह निर्णय गौशालाओं में आश्रित गोवंश के चारा, उपचार एवं देखभाल को सुचारू रुप से चलाने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण था, परंतु घोषणा के बावजूद यह योजना अभी तक लागू नहीं की गई। उन्होंनें बताया कि पंजाब की अनेक गौशालाएं आर्थिक संकट से जूझ रही है। उन्होंनें कहा कि योजना लागू होने पर पंजाब की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा, लाचार गोवंश को भी सुरक्षित रूप से गौशालाओं का आश्रय मिल सकेगा। उन्होनें कहा कि पंजाब सरकार के पास जो गऊ सैस का धन एकत्रित हो रहा है वह सभी पंजाबवासियों ने ही दिया है तथा पंजाब सरकार का उसमें कोई सहयोग नहीं है। इसके अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों की सरकारें जैसे अपने राजकोष से गोवंश को आर्थिक सहयोग कर रही उसी तरह पंजाब सरकार को भी बेजुबान गोवंश के पालन पोषण में सहयोग करना चाहिए। उन्होंनें मांग की है कि पंजाब सरकार इस योजना को जल्द लागू करें। विधायक जिम्पा ने आश्वस्त किया कि उनकी मांग को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और उन्हें उम्मीद है कि सरकार इसका हल जरुर निकालेगी। इस अवसर पर कुलदीप सैनी, एडवोकेट राकेश मरवाहा, हरीश शर्मा, कृष्ण देव महेन्द्रु, महिंद्रपाल, राम यादव, करूण शर्मा, राजन अग्निहोत्री, विकास गोस्वामी, सदाशिव गुप्ता, जतिंदर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

समाज को ट्रैफिक नियमों की पालना तथा ट्रैफिक नियमों में सुधार को मुख्य रखती श्री ग्रेसा फिल्मज़ की पेशकश ’’नो चालान करो ध्...
29/08/2026

समाज को ट्रैफिक नियमों की पालना तथा ट्रैफिक नियमों में सुधार को मुख्य रखती श्री ग्रेसा फिल्मज़ की पेशकश ’’नो चालान करो ध्यान’’ की शुटिंग का महूर्त किया गया जिसकी कहानी पूर्व एम.पी.श्री अविनाश राये खन्ना जी द्वारा लिखी हुई है। इसके डायरैक्टर अशोक पुरी जी हैं तथा डायलॉग, थीम सांग उनके द्वारा लिखे गये हैं। यह सोनालिका सोशल डिवैल्पमैंट सोसायटी के सहयोग के साथ बनाई जा रही है।
’’नो चालान करो ध्यान’’ के महूर्त के अवसर पर श्री अविनाश राये खन्ना तथा टैक्सेशन बार कौंसिल के एडवोकेट एस.पीर.राणा विशेष तौर पर पहुंचे। पुलिस नाके की शूटिंग में पुलिस इंस्पैक्टर के किरदार में पलविन्दर सिंह सैनी, हैड कांस्टेबर अमृत लाल, लेडी हैड कांस्टेबल कमलजीत कौर तथा ड्राईवर मोनू कुमार के साथ नाका खूबसुरत दिख रहा था। इस अवसर पर चैकिंग वाहन में दलजिंदर सिंह धामी की कार तथा कहानी के मुख्य पात्र जरनैल (महेश कुमार) ने कहानी के मुख्य भाव को प्रस्तुत करने में सफल हुये। इस शार्ट के महूर्त के लिए आज के मुख्य मेहमान श्री अविनाश राये खन्ना जी ने एडवोकेट एस.पी.राणा, डायरैक्टर अशोक पुरी, गुरमेल धालीवाल, अजय सहदेव की उपस्थिति में नारियल तोड़ने की रसम अदा की। फिल्म के कैमरामान रोहित कुमार, मेकअप मैन अजय गौरी तथा क्रिएटिव डायरैक्टर शरनजीत हैं।
आज के शूट में नाके के सीन के उपरांत मुख्य पात्र जरनैल के घर उनकी माता नसीब कौर (सुखवीर चट्ठा) तथा पिता किशन सिह (एस.एस.हीरां) के घर का सीन शूट किया गया। इस तरह फिल्म ’’ नो चालान करो ध्यान’’ का पहले दिन का शूट शिखर की गर्मी में समाप्त हो गया।

रोटरी क्लब होशियारपुर सैंट्रल के प्रैस सचिव नरेश कुमार साबा ने एक प्रैस ब्यान जारी करते हुए कहा कि रोटरी क्लब होशियारपुर...
29/08/2026

रोटरी क्लब होशियारपुर सैंट्रल के प्रैस सचिव नरेश कुमार साबा ने एक प्रैस ब्यान जारी करते हुए कहा कि रोटरी क्लब होशियारपुर के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल सिंघल ने भुपिंदर कुमार को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 का डिस्ट्रिक्ट चेयर डिज़ास्टर मैनेजमेंट नियुक्त किया है। क्लब के सभी सदस्यों ने इस नियुक्ति का स्वागत किया और भुपिंदर कुमार को इस नियुक्ति के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर भुपिंदर कुमार ने कहा कि क्लब ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभायेंगे। इस अवसर पर हर्षविंदर सिंह, अमनदीप सिंह तथा संदीप शर्मा ने भी अपने विचार प्रगट किए।
इस अवसर पर रोटरी क्बल के प्रधान अमनदीप सिंह, सचिव नरेश कुमार हांडा, हर्षविंदर सिंह, संदीप शर्मा, संजीव कुमार, विश्वबंधु, कमलजीत सिंह, कुलदीप सिंह पत्ती, कुलवंत सिंह, सनप्रीत सिंह, राजन कुमार सैनी आदि उपस्थित थे।

क्लीन पंजाब, प्राउड पंजाब’ अभियान का विधायक जिंपा ने किया शुभारंभ- मेयर, पार्षदों व निगम अधिकारियों के साथ फतेहगढ़ चुंगी ...
29/08/2026

क्लीन पंजाब, प्राउड पंजाब’ अभियान का विधायक जिंपा ने किया शुभारंभ

- मेयर, पार्षदों व निगम अधिकारियों के साथ फतेहगढ़ चुंगी से अभियान की शुरुआत की

- शहरवासियों से सफाई में सहयोग की अपील

पंजाब सरकार की ओर से प्रदेशभर में 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान के तहत आज स्थानीय फतेहगढ़ चुंगी से ‘क्लीन पंजाब, प्राउड पंजाब’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक होशियारपुर ब्रम शंकर जिंपा, मेयर प्रवीण सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार, नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू, विभिन्न पार्षदों तथा नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में सफाई अभियान की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के शहरों और गांवों को साफ-सुथरा, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से पूरे पंजाब में 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई को और बेहतर बनाया जा सके।

विधायक जिंपा ने कहा कि स्वच्छ शहर केवल सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक शहरवासी की भी बराबर जिम्मेदारी है। यदि हम अपने घरों के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी साफ रखने का संकल्प लें, तो होशियारपुर को और अधिक सुंदर एवं स्वच्छ बनाया जा सकता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि होशियारपुर के सौंदर्यीकरण और विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ सुंदरता बढ़ाने के लिए भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ‘क्लीन पंजाब, प्राउड पंजाब’ अभियान को सफल बनाया जाएगा और होशियारपुर को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों, पार्षदों और सफाई कर्मचारियों ने भी अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

--

मावां-धीयां सत्कार योजना को घर-घर पहुंचाने वाली सत्कार सखियों का विधायक जिंपा ने किया सम्मानरक्षाबंधन के पावन अवसर पर पं...
29/08/2026

मावां-धीयां सत्कार योजना को घर-घर पहुंचाने वाली सत्कार सखियों का विधायक जिंपा ने किया सम्मान

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत सत्कार सखियों को राशि जारी किए जाने के उपलक्ष्य में आज सिटी सेंटर, होशियारपुर में ‘सखियों का मान-सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक होशियारपुर ब्रम शंकर जिंपा ने सत्कार सखियों का सम्मान करते हुए उनके योगदान के लिए धन्यवाद किया।

विधायक जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू की गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर इस योजना के तहत सत्कार सखियों को राशि जारी की गई, जिससे पंजाब की 75 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि सत्कार सखियों ने इस योजना को गांवों और शहरों में घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने महिलाओं को योजना के बारे में जागरूक करने, पात्र लाभार्थियों तक जानकारी पहुंचाने तथा पंजीकरण के लिए प्रेरित करने का सराहनीय कार्य किया है। उनकी मेहनत के कारण बड़ी संख्या में माताओं और बेटियों को सरकार की इस पहल का लाभ मिल रहा है।

विधायक जिंपा ने कहा कि सत्कार सखियां केवल योजना को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सभी सत्कार सखियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर विधायक जिंपा ने सभी सत्कार सखियों को सम्मानित किया और उनके समर्पण एवं सेवाभाव के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया।
इस मौके पर मेयर प्रवीण सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार, ज़िला अध्यक्ष जसपाल सिंह चेची, चेयरमैन सहकारी बैंक विक्रम शर्मा के अलावा पार्षद व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

ध्यानचंद जयंती पर सेंट सोल्जर स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस  मनायाविद्यार्थियों ने विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेलों में उत्...
29/08/2026

ध्यानचंद जयंती पर सेंट सोल्जर स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया
विद्यार्थियों ने विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेलों में उत्साहपूर्वक लिया भाग

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, गढ़शंकर में महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करना था। शिक्षिका रजनी देवी एवं अमनदीप के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के इनडोर एवं आउटडोर खेल करवाए गए। इनमें फुटबॉल, टग ऑफ वॉर, बैलेंसिंग गेम्स सहित कई मनोरंजक एवं कौशल आधारित गतिविधियां शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित करते हुए स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती शैली भल्ला ने मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। उन्हें भारतीय हॉकी का महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उनकी गेंद पर शानदार पकड़ और गोल करने की अद्भुत क्षमता के कारण उन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाता था। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीनों अवसरों पर भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 1936 के बर्लिन ओलंपिक में उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी भी की। खेलों में उनके अमूल्य योगदान के उन्हें 956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया। प्रिंसिपल भल्ला ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए खेलों में निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

29/08/2026

Address

Hoshiarpur
146001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hoshiarpur Social Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hoshiarpur Social Media:

Shortcuts

Share