Tarun Mahajan

Tarun Mahajan Faculty of FM & CL at NPA

23/08/2026

चीनी महंगी होने पर इतना शोर क्यों है भाई ! अब थोड़ा गन्ना इथेनॉल में चला गया तो ऐसा होना ही था । वैसे भी चीनी स्वास्थ के लिए हानिकारक है, तो सरकार indirectly आपका भला ही कर रही है।

15/08/2026

आज़ादी अनमोल है,
सवाल पूछते रहिए

10/08/2026

UPI Transactions.

सरकार भी अब बड़े businessman की तरह behave करने लगी। पहले मुफ्त product देकर सबको आदत लगाओ। बाद में कह दो कि सिर्फ बड़े transaction पर थोड़ा सा charge लेंगे और एक बार यह रास्ता खुल जाए तो फिर छोटे transaction पर भी charge लगा दो और फिर धीरे-धीरे इन charges के rate को बढ़ाते चले जाओ। UPI transaction के लिए सरकार कुछ ऐसा ही करने जा रही है।

अभी कहा जाएगा कि सिर्फ cost recover करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। बाद में धीरे से यह एक profit center बन जाएगा। एक बार दरवाजा खुला तो धीरे-धीरे लूट बढ़ती चली जाएगी।

वैसे भी vote खरीदने की मुफ्त योजनाओं के लिए सरकारों के पास लाखों करोड़ रुपए होते हैं। पर जनता की सुविधा के लिए बने digital transactions पर तो कुछ सैकड़ों करोड़ों भी खर्च नहीं किए जा सकते।

02/08/2026

एक दिन में आठ gold सहित 16 medals. सभी भारतवासियों को बधाइयां।

आइए कोशिश करें कि खेल और खिलाड़ियों को हमेशा बढ़ावा देंगे, जिससे कि Olympic में भी हम ऐसा ही मुकाम हासिल कर सकें।

29/07/2026

सिर्फ शिष्य ही गुरु से नहीं सीखता बल्कि गुरु भी शिष्य से बहुत कुछ सीखता है। एक teacher होने का सबसे बड़ा फायदा ही यही है कि आप young generation के touch में रहते हैं और आपके विचार आधुनिक और तरोताजा बने रहते हैं।

मैं जब अपने हमउम्र लोगों को या कम उम्र के लोगों को भी देखता हूँ तो लगता है कि समय के साथ उनकी सोच पुरानी हो गई। Teachers को भी हर आने वाली नई batch के साथ अपनी सोच को बदलने में काफी मेहनत लगती है। पर जब वो सोच बदलती है, उसके बाद बहुत अच्छा भी महसूस होता है।

पहले Gen X और फिर Gen Y और अब Gen Z को पढ़ाकर अच्छा महसूस होता है। Gen Z सबसे ज़्यादा चर्चा में है इसलिए है क्योंकि Gen Y के comparison में इनमें आने वाला change काफी ज़्यादा है। पर यकीन मानिए यह बड़ी कमाल की generation है। इन्हें बुरा मत कहिए ।

गलतियां हर generation से होती हैं, पर ये अच्छे लोग हैं। इनके साथ बैठिए, इनको समझने की कोशिश करिए। यही हमारे देश का भविष्य है और कई मामलों में ये लोग हमसे बेहतर हैं। Gen Z की सबसे बड़ी खासियत इनकी independent thinking है। पुरानी सारी मान्यताओं को तोड़ते हुए इन्होंने अपनी एक अलग सोच बनाई है।

आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मैं अपने सभी students को आशीर्वाद देता हूँ कि वे नई चीजें हमेशा सीखते रहें और बेबाकी से अपनी सोच को दुनिया के सामने रखते रहें, और happy रहें, healthy रहें।

26/07/2026

किसी भी political party के दो तरह के supporters होते हैं:

1. blind supporters

2. rational supporters



Blind supporters अपनी party के हर काम की प्रशंसा करते हैं, चाहे वह काम सही करें या गलत। लेकिन ऐसा करके वे अपनी ही party को नुकसान पहुंचाते हैं, क्योंकि उनकी party आत्ममुग्ध हो जाती है और उसको सुधरने का और लंबे समय तक मैदान में बने रहने का मौका नहीं मिलता।

Rational supporter भी party को vote करता है, support करता है। उसको सरकार में लेकर के आता है। लेकिन समय-समय पर वह अपनी चुनी हुई सरकार से प्रश्न पूछता है। गलत कामों की निंदा भी करता है। क्योंकि वह चाहता है कि यह party सुधरती रहे, समय के साथ बदलती रहे और हमेशा के लिए टिकी रहे।

पर अब यहां blind supporters अपनी ही party का एक नुकसान और कर देते हैं। जब rational supporter सवाल करता है तो यह उसको troll करते हैं, भला-बुरा कहते हैं, उसकी आवाज़ को दबाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में rational supporter उस party को support करना बंद कर देता है।

मैं प्रार्थना करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि blind supporters को कम से कम यह वाली बात तो समझ में आ जाए। और वो rational supporters को troll करना बंद कर दें। ऐसा करके वो ना केवल अपनी party का फायदा करेंगे बल्कि उससे ज्यादा बड़ी बात इससे देश का भला होगा। विचार अच्छा लगा हो तो copy करके अपनी खुद की feed में post कर दें और बुरा लगा हो तो troll करने के लिए आप सादर आमंत्रित हैं। 😄

एक डरी हुई, तानाशाह सरकार इससे ज्यादा कुछ और कर भी नहीं सकती थी
18/07/2026

एक डरी हुई, तानाशाह सरकार इससे ज्यादा कुछ और कर भी नहीं सकती थी

22/04/2026
10/04/2026

use TRAI DND app to discourage spam callers

09/04/2026

Salute to Constable Revti

Address

161 Tilak Nagar Ext
Indore
452018

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tarun Mahajan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Tarun Mahajan:

Shortcuts

Share