A Group of NWIS

A Group of NWIS NET WORLD INFORMATION SYSTEM

Health Update : Ayurveda weight loss tips: पेट की चर्बी को पिघलाकर तेजी से वजन कम कर सकते हैं ये 10 आयुर्वेदिक उपायhttp:...
08/08/2021

Health Update :
Ayurveda weight loss tips: पेट की चर्बी को पिघलाकर तेजी से वजन कम कर सकते हैं ये 10 आयुर्वेदिक उपाय

http://dhunt.in/kdeq5?s=a&uu=0xf4427cfc956be6fa&ss=wsp
Source : "Lokmat News"

Highlights तेजी से वजन कम कर सकते हैं ये सरल उपाय जीवनशैली और खानपान में बदलाव करें, होगा ज्यादा फायदा वजन कम करने के साथ कई...

आयुर्वेद की यह अकेली दवा रखती है 20 से ज्यादा बीमारियों को दूर, एक में समाए अनेक फायदे :-आयुर्वेद में अपामार्ग के अनेक ग...
03/06/2021

आयुर्वेद की यह अकेली दवा रखती है 20 से ज्यादा बीमारियों को दूर, एक में समाए अनेक फायदे :-

आयुर्वेद में अपामार्ग के अनेक गुणों का वर्णन किया गया है। यह वर्षा ऋतु में पैदा होता है। इसके पत्ते अण्डकार, एक से पांच इंच तक लंबे और रोम वाले होते हैं। यह सफेद और लाल दो प्रकार का होता है। सफेद अपामार्ग के डण्ठल व पत्ते हरे व भूरे सफेद रंग के होते हैं। इस पर जौ के समान लंबे बीज लगते हैं।
लाल अपामार्ग के डण्ठल लाल रंग के होते हैं और पत्तों पर भी लाल रंग के छींटे होते हैं। इसकी पुष्पमंजरी 10-12 इंच लंबी होती है, जिसमें विशेषत: पोटाश पाया जाता है।
अपामार्ग खाने से ताकत आती है। यह पाचनशक्ति ब़ढाने के लिए यह पौधा काफी फायदेमंद है। अपामार्ग मूल चूर्ण 6 ग्राम रात में सोने से पहले लगातार तीन दिन जल के साथ पीने से रतौंधी में लाभ होता है। जलोदर (पेट फूलने की समस्या) में अपामार्ग क्वाथा एवं कुटकी चूर्ण सेवन करने से लाभ होता है। अपामार्ग को दूध के साथ सेवन करने से गर्भधारण करने की संभावना बढ़ जाती है।

(1) #विष_चढ़नें_पर
जानवरों के काटने व सांप, बिच्छू, जहरीले की़डों के काटे स्थान पर अपामार्ग के पत्तों का ताजा रस लगाने और पत्तों का रस 2 चम्मच की मात्रा में 2 बार पिलाने से विष का असर तुरंत घट जाता है और जलन तथा दर्द में आराम मिलता है। इसके पत्तों की पिसी हुई लुगदी को दंश के स्थान पर पट्टी से बांध देने से सूजन नहीं आती और दर्द दूर हो जाता है।

(2) #दांतों_का_दर्द
अपामार्ग की शाखा (डाली) से दातुन करने पर कभी-कभी होने वाले तेज दर्द खत्म हो जाते हैं तथा मसूढ़ों से खून का आना बंद हो जाता है। अपामार्ग के फूलों की मंजरी को पीसकर नियमित रूप से दांतों पर मलकर मंजन करने से दांत मजबूत हो जाते हैं।
(3) #मुंह_के_छाले
अपामार्ग के पत्तों का रस छालों पर लगाएं।

(4) #संतान_प्राप्ति_के_लिए
अपामार्ग की जड़ के चूर्ण को एक चम्मच की मात्रा में दूध के साथ मासिक-स्राव के बाद नियमित रूप से 21 दिन तक सेवन करने से गर्मधारण होता है। दूसरे प्रयोग के रूप में ताजे पत्तों के 2 चम्मच रस को 1 कप दूध के साथ मासिक-स्राव के बाद नियमित सेवन से भी गर्भ स्थिति की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

(5) #मोटापा
अधिक भोजन करने के कारण जिनका वजन ब़ढ रहा हो, उन्हें भूख कम करने के लिए अपामार्ग के बीजों को चावलों के समान भात या खीर बनाकर नियमित सेवन करना चाहिए। इसके प्रयोग से शरीर की चर्बी धीरे-धीरे घटने भी लगेगी।

(6) #कमजोरी
अपामार्ग के बीजों को भूनकर इसमें बराबर की मात्रा में मिश्री मिलाकर पीस लें। एक कप दूध के साथ 2 चम्मच की मात्रा में सुबह-शाम नियमित सेवन करने से शरीर में पुष्टता आती है।

(7) #सिर_में_दर्द
अपामार्ग की जड़ को पानी में घिसकर बनाए लेप को मस्तक पर लगाने से सिर दर्द दूर होता है।

(8) #मलेरिया_से_बचाव
अपामार्ग के पत्ते और कालीमिर्च बराबर की मात्रा में लेकर पीस लें, फिर इसमें थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर मटर के दानों के बराबर की गोलियां तैयार कर लें। जब मलेरिया फैल रहा हो, उन दिनों एक-एक गोली सुबह-शाम भोजन के बाद नियमित रूप से सेवन करने से इस ज्वर का शरीर पर आक्रमण नहीं होगा। इन गोलियों का दो-चार दिन सेवन पर्याप्त होता है।
(9) #गंजापन
सरसों के तेल में अपामार्ग के पत्तों को जलाकर मसल लें और मलहम बना लें। इसे गंजे स्थानों पर नियमित रूप से लेप करते रहने से पुन: बाल उगने की संभावना होगी।

(10) #खुजली
अपामार्ग के पंचांग (ज़ड, तना, पत्ती, फूल और फल) को पानी में उबालकर काढ़ा तैयार करें और इससे स्नान करें। नियमित रूप से स्नान करते रहने से कुछ ही दिनों में खुजली दूर जाएगी।
(11) #खुजली
अपामार्ग के पंचांग (ज़ड, तना, पत्ती, फूल और फल) को पानी में उबालकर काढ़ा तैयार करें और इससे स्नान करें। नियमित रूप से स्नान करते रहने से कुछ ही दिनों में खुजली दूर जाएगी।

(12) #आधाशीशी (आधे सिर में दर्द)
इसके बीजों के चूर्ण को सूंघने मात्र से ही आधाशीशी, मस्तक की ज़डता में आराम मिलता है। इस चूर्ण को सुंघाने से मस्तक के अंदर जमा हुआ कफ पतला होकर नाक के द्वारा निकल जाता है और वहां पर पैदा हुए कीड़े भी झड़ जाते हैं।
आंखों के रोग
(13) #आंख_की_फूली :- में अपामार्ग की ज़ड के २ ग्राम चूर्ण को 2 चम्मच शहद के साथ मिलाकर दो-दो बूंद आंख में डालने से लाभ होता है। धुंधला दिखाई देना, आंखों का दर्द, आंखों से पानी बहना, आंखों की लालिमा, फूली, रतौंधी आदि विकारों में इसकी स्वच्छ जड़ को साफ तांबे के बरतन में, थो़डा-सा सेंधा नमक मिले हुए दही के पानी के साथ घिसकर अंजन रूप में लगाने से लाभ होता है।

(14) #खांसी
अपामार्ग की जड़ में बलगमी खांसी और दमे को नाश करने का चामत्कारिक गुण हैं। इसके 8-10 सूखे पत्तों को बीड़ी या हुक्के में रखकर पीने से खांसी में लाभ होता है। अपामार्ग के चूर्ण में शहद मिलाकर सुबह-शाम चटाने से बच्चों की श्वासनली तथा छाती में जमा हुआ कफ दूर होकर बच्चों की खांसी दूर होती है। न्यूमोनिया की अवस्था में आधा ग्राम अपामार्ग क्षार व आधा ग्राम शर्करा दोनों को 30 ग्राम गर्म पानी में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से 7 दिन में बहुत ही लाभ होता है।

(15) #विसूचिका (हैजा)
अपामार्ग की जड़ के चूर्ण को 2 से 3 ग्राम, 4 कालीमिर्च, 4 तुलसी के पत्ते थोड़ा जल व मिश्री मिलाकर देने से विसूचिका में अच्छा लाभ मिलता है।

(16) #बवासीर
अपामार्ग की जड़, तना, पत्ता, फल और फूल को मिलाकर काढ़ा बनाएं और चावल के धोवन अथवा दूध के साथ पीएं। इससे खूनी बवासीर में खून का गिरना बंद हो जाता है।
(17) िकार (पेट के रोग)
अपामार्ग पंचांग (जड़, तना, फल, फूल, पत्ती) को 20 ग्राम लेकर 400 ग्राम पानी में पकायें, जब चौथाई शेष रह जाए तब उसमें लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग नौसादर चूर्ण तथा एक ग्राम कालीमिर्च चूर्ण मिलाकर दिन में तीन बार सेवन करने से पेट का दर्द दूर हो जाता है। 8 पंचांग (जड़, तना, फल, फूल, पत्ती) का काढ़ा 50-60 ग्राम भोजन के पूर्व सेवन से पाचन रस में वृद्धि होकर दर्द कम होता है। भोजन के दो से तीन घंटे पश्चात पंचांग (जड़, तना, फल, फूल, पत्ती) का गर्म-गर्म 50-60 ग्राम काढ़ा पीने से अम्लता कम होती है तथा श्लेष्मा का शमन होता है।

(18) #भस्मक_रोग (भूख का बहुत ज्यादा लगना) : भस्मक रोग जिसमें बहुत भूख लगती है और खाया हुआ अन्न भस्म हो जाता है परंतु शरीर कमजोर ही बना रहता है, उसमें अपामार्ग के बीजों का चूर्ण 3 ग्राम दिन में 2 बार लगभग एक सप्ताह तक सेवन करें। इससे निश्चित रूप से भस्मक रोग मिट जाता है।
(19) #वृक्कशूल (गुर्दे का दर्द) : अपामार्ग (चिरचिटा) की 5-10 ग्राम ताजी जड़ को पानी में घोलकर पिलाने से बड़ा लाभ होता है। यह औषधि मूत्राशय की पथरी को टुकड़े-टुकड़े करके निकाल देती है। गुर्दे के दर्द के लिए यह प्रधान औषधि है।

(20) #गर्भधारण_करने_के_लिए:-
अनियमित मासिक धर्म या अधिक रक्तस्राव होने के कारण से जो स्त्रियां गर्भधारण नहीं कर पाती हैं, उन्हें ऋतुस्नान (मासिक-स्राव) के दिन से उत्तम भूमि में उत्पन्न अपामार्ग के १० ग्राम पत्ते, या इसकी 10 ग्राम जड़ को गाय के 125 ग्राम दूध के साथ पीस-छानकर 4 दिन तक सुबह, दोपहर और शाम को पिलाने से स्त्री गर्भधारण कर लेती है। यह प्रयोग यदि एक बार में सफल न हो तो अधिक से अधिक तीन बार करें। अपामार्ग की जड़ और लक्ष्मण बूटी 40 ग्राम की मात्रा में बारीक पीस-छानकर रख लेते हैं। इसे गाय के 250 ग्राम कच्चे दूध के साथ सुबह के समय मासिक-धर्म समाप्त होने के बाद से लगभग एक सप्ताह तक सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से स्त्री गर्भधारण के योग्य हो जाती है।

30/05/2021

आयुर्वेद क्या है?
आयुर्वेद प्राकृतिक एवं समग्र स्वास्थ्य की पुरातन भारतीय पद्धति है| संस्कृत मूल का यह शब्द दो धातुओं के संयोग से बना है - आयुः + वेद ( "आयु " अर्थात लम्बी उम्र (जीवन ) और "वेद" अर्थात विज्ञान)| अतः आयुर्वेद का शाब्दिक अर्थ जीवन का विज्ञान है|

जहाँ एलोपैथिक दवा बीमारी होने की मूल कारण पर ना जाकर इसको दूर करने पर केंद्रित होती है वहीं आयुर्वेद हमें बीमारी होने की मूलभूत कारणों के साथ-साथ इसके इसके समग्र निदान के विषय में भी बताता है|

मूल सिद्धांत
प्रारंभ से भारत में आयुर्वेद की शिक्षा मौखिक रूप से गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत ऋषियों द्वारा दी जाती रही है| पर लगभग 5000 साल पहले इस ज्ञान को ग्रंथों का रूप दिया गया| चरक संहिता, सुश्रुत संहिता और अष्टांग हृदय आयुर्वेद के पुरातन ग्रंथ हैं| इन ग्रंथो में सृष्टि में व्याप्त पंच महाभूतों - पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि एवं आकाश तत्वों के मनुष्यों के ऊपर होने वाले प्रभावों तथा स्वस्थ एवं सुखी जीवन के लिए के लिए उनको संतुलित रखने के महत्ता को प्रतिपादित किया गया है| आयुर्वेद के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति पर इन पांच तत्वों में से कुछ तत्वों का अन्य तत्वों की तुलना में अधिक प्रभाव होता है| आयुर्वेद इन संयोगों को तीन दोषों के रूप में वर्गीकृत करता है -

वात दोष - जिसमें वायु और आकाश तत्त्वों की प्रधानता हो|
पित्त दोष - जिसमें अग्नि तत्त्व की प्रधानता हो|
कफ दोष - जिसमें पृथ्वी और जल तत्त्वों की प्रधानता हो|
इन दोषों का प्रभाव न केवल व्यक्ति की शारीरिक संरचना पर होता है बल्कि उसकी शारीरिक प्रवृत्तियों (जैसे भोजन का चुनाव और पाचन) और उसके मन और भावनाओं पर भी होता है| उदाहरण के लिए कफ प्रकृति के मनुष्यों का अधिक वजन वाला होना, उनकी पाचन का अन्य प्रकृति के मनुष्यों की तुलना में धीमा होना, उनकी तेज याददाश्त और भावनात्मक रूप से उनमें स्थिरता का होना पृथ्वी तत्त्व की प्रधानता के कारण होता है| अधिकांश व्यक्तियों की प्रकृति में किन्हीं दो दोषों का संयोग होता है| जैसे पित्त-कफ प्रकृति वाले मनुष्य में पित्त और कफ दोनों दोषों का प्रभाव देखा जाता है पर पित्त दोष की प्रधानता देखी जाती है| अपनी शारीरिक संरचना और प्रकृति के ज्ञान की समझ से हम इन तत्वों को संतुलित और स्वयं को स्वस्थ रखने की दिशा में आवश्यक कदम उठा सकते हैं|

04/03/2021

#जामुन_की_लकड़ी_का_महत्त्व
अगर जामुन की मोटी लकड़ी का टुकडा पानी की टंकी में रख दे तो टंकी में शैवाल या हरी काई नहीं जमती और पानी सड़ता नहीं । टंकी को लम्बे समय तक साफ़ नहीं करना पड़ता ।

जामुन की एक खासियत है कि इसकी लकड़ी पानी में काफी समय तक सड़ता नही है।जामुन की इस खुबी के कारण इसका इस्तेमाल नाव बनाने में बड़ा पैमाने पर होता है।नाव का निचला सतह जो हमेशा पानी में रहता है वह जामून की लकड़ी होती है।

गांव देहात में जब कुंए की खुदाई होती तो उसके तलहटी में जामून की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है जिसे जमोट कहते है। आजकल लोग जामुन का उपयोग घर बनाने में भी करने लगे है।
जामून के छाल का उपयोग श्वसन गलादर्द रक्तशुद्धि और अल्सर में किया जाता है।

दिल्ली के महरौली स्थित निजामुद्दीन बावड़ी का हाल ही में जीर्णोद्धार हुआ है । 700 सालों के बाद भी गाद या अन्य अवरोधों की वजह से यहाँ पानी के सोते बंद नहीं हुए हैं। भारतीय पुरातत्व विभाग के प्रमुख के.एन. श्रीवास्तव के अनुसार इस बावड़ी की अनोखी बात यह है कि आज भी यहाँ लकड़ी की वो तख्ती साबुत है जिसके ऊपर यह बावड़ी बनी थी। श्रीवास्तव जी के अनुसार उत्तर भारत के अधिकतर कुँओं व बावड़ियों की तली में जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल आधार के रूप में किया जाता था।

इस बावड़ी में भी जामुन की लकड़ी इस्तेमाल की गई थी जो 700 साल बाद भी नहीं गली है। बावड़ी की सफाई करते समय बारीक से बारीक बातों का भी खयाल रखा गया। यहाँ तक कि सफाई के लिए पानी निकालते समय इस बात का खास खयाल रखा गया कि इसकी एक भी मछली न मरे। इस बावड़ी में 10 किलो से अधिक वजनी मछलियाँ भी मौजूद हैं।

इन सोतों का पानी अब भी काफी मीठा और शुद्ध है। इतना कि इसके संरक्षण के कार्य से जुड़े रतीश नंदा का कहना है कि इन सोतों का पानी आज भी इतना शुद्ध है कि इसे आप सीधे पी सकते हैं। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि पेट के कई रोगों में यह पानी फायदा करता है।

पर्वतीय क्षेत्र में आटा पीसने की पनचक्की का उपयोग अत्यन्त प्राचीन है। पानी से चलने के कारण इसे "घट' या "घराट' कहते हैं।घराट की गूलों से सिंचाई का कार्य भी होता है। यह एक प्रदूषण से रहित परम्परागत प्रौद्यौगिकी है। इसे जल संसाधन का एक प्राचीन एवं समुन्नत उपयोग कहा जा सकता है। आजकल बिजली या डीजल से चलने वाली चक्कियों के कारण कई घराट बंद हो गए हैं और कुछ बंद होने के कगार पर हैं।

पनचक्कियाँ प्राय: हमेशा बहते रहने वाली नदियों के तट पर बनाई जाती हैं। गूल द्वारा नदी से पानी लेकर उसे लकड़ी के पनाले में प्रवाहित किया जाता है जिससे पानी में तेज प्रवाह उत्पन्न हो जाता है। इस प्रवाह के नीचे पंखेदार चक्र (फितौड़ा) रखकर उसके ऊपर चक्की के दो पाट रखे जाते हैं। निचला चक्का भारी एवं स्थिर होता है। पंखे के चक्र का बीच का ऊपर उठा नुकीला भाग (बी) ऊपरी चक्के के खांचे में निहित लोहे की खपच्ची (क्वेलार) में फँसाया जाता है। पानी के वेग से ज्यों ही पंखेदार चक्र घूमने लगता है, चक्की का ऊपरी चक्का घूमने लगता है।पनाले में प्रायः जामुन की लकड़ी का भी इस्तेमाल होता है |फितौडा भी जामुन की लकड़ी से बनाया जाता है ।

जामुन की लकड़ी एक अच्छी दातुन है।

जलसुंघा ( ऐसे विशिष्ट प्रतिभा संपन्न व्यक्ति जो भूमिगत जल के स्त्रोत का पता लगाते है ) भी पानी सूंघने के लिए जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल करते हैं ।

साभार : महालक्ष्मी शर्मा

हेल्थ टिप्स : आयुर्वेदा गुलाब जल के फायदे ही फायदे, जानकर आप भी शुरू कर देंगे इस्तेमालhttp://dhunt.in/d6KuN?s=a&ss=wspSo...
19/02/2021

हेल्थ टिप्स : आयुर्वेदा

गुलाब जल के फायदे ही फायदे, जानकर आप भी शुरू कर देंगे इस्तेमाल
http://dhunt.in/d6KuN?s=a&ss=wsp
Source : "पंजाब केसरी"

गुलाब की पंखुड़ियों जैसी कोमल और खूबसूरत स्किन पाने की इच्छा तो हर महिला रखती हैं इसलिए तो आपको हर महिला के मेकअप क....

हेल्थ टिप्स: मोटापे के रोगी बिना पढ़े ना छोड़े सिर्फ 2 महीनो में आपका 20 से 25 किलो वजन गारंटी के साथ कम कर देगा ये आयुर्व...
28/01/2021

हेल्थ टिप्स:

मोटापे के रोगी बिना पढ़े ना छोड़े सिर्फ 2 महीनो में आपका 20 से 25 किलो वजन गारंटी के साथ कम कर देगा ये आयुर्वेदिक घरेलु काढ़ा-
आवश्यक सामग्री :
अदरक
निम्बू
शहद
तैयार करने की विधि :
इसको बनाने के लिए आपको इन तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी जो कि आपको आसानी से कहीं भी मिल जाएगी। तो आइये जानते हैं कैसे इसको तैयार करना है। सबसे पहले 2 कप पानी ले कर उसे गैस पर गर्म कर लें और फिर अदरक को चाकू की सहायता से खूब अच्छे से छोटे छोटे टुकड़े बना लें फिर इस अदरक को उस गर्म पानी में डाल कर तब तक गर्म करें जब तक कि अदरक खूब अच्छे से पानी मे न मिल जाये। इसके बाद अदरक मिले हुए पानी को छान लें और फिर इसमें निम्बू का रस और शहद मिला लें। इस तरह से आपका जूस तैयार है।
कैसे सेवन करें :
जूस तैयार करने के बाद आप इसे रोज सुबह खाली पेट पीएं और साथ मे एक्सरसाइज भी करें। ऐसा कुछ ही दिनों तक करने से आपको काफी फर्क महसूस होगा।
कृपया ध्यान रखें :
इस प्रयोग के करते समय आप नाश्ता ना करें। नहीं तो मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलेगा। सुबह ये पीने के बाद सीधे दोपहर का खाना खाएं। और खाने के पहले एक प्लेट सलद खाएं। और भोजन में हरी सब्जियों का प्रयोग करें। और रात को भी सोने से 2-3 घंटे पहले भोजन कर लें। दोपहर और रात के भोजन के तुरंत बाद एक गिलास गर्म पानी चाय की तरह आधा नीम्बू निचोड़ कर पीयें। भोजन के साथ ठंडा पानी बिलकुल नहीं पीना।
क्या करे और किसका परहेज़ करे :
मैदे से बानी हुयी वस्तुओ से परहेज करें। मीठा और चीनी मोटापे में ज़हर के समान हैं। अनाज भी चोकर वाला (आटे को छानने से जो कचरा निकालते हैं वो चोकर होता है उसको मत निकाले) इस्तेमाल करें। फलों का जूस पीने की बजाय फल खाने चाहिए, इससे फाइबर भी मिल जाता है और जल्दी भूख नहीं लगती।
शीघ्र रिजल्ट पाने वाले व्यक्तियों को इसके साथ साथ में कुछ व्यायाम ज़रूर करना चाहिये। विशेषकर पश्चिमोत्तनासन, कपाल भाति और हो सके तो रनिंग या जॉगिंग ज़रूर करें।

24/01/2021

Things You Should not do After Meal: खाना खाने के बाद ना कर बैठें ये गलतियां, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

Things You Should not do After Meal: खाना खाने के बाद अक्‍सर लोग कई तरह की गलती कर बैठते हैं जबकि खाना खाने के कुछ नियम हैं। कुछ ऐसे काम हैं जो खाना खाने के बाद नहीं करने चाहिए। लोगों को इनकी जानकारी नहीं होती है और वह इस गलती का खामियाजा भुगतते हैं। इसीलिए आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्‍हें खाना खाने के बाद नहीं करना चाहिए।

1. तुरंत ना सोएं
कई लोग भोजन करने के बाद सो जाते हैं लेकिन यह खतरनाक हो जाता है। नींद पाचन क्रिया में एक बाधा की तरह काम करती है। खाने के बाद सोने से पेट फूलने, पीड़ा, शरीर के दर्द की संभावना हो सकती है।

2. ना करें व्‍यायाम
भोजन के तुरंत बाद स्विमिंग या एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। खाना खाने के बाद जिम या वर्कआउट करने से आपको बेचैनी और असुविधा हो सकती है।

3. ना करें धूम्रपान
भोजन के बाद धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। निकोटीन ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करके बहुत सारी समस्याएं पैदा कर सकता है। इससे आंत के कैंसर की संभावना बढ़ाती है।

4. ना खाएं फल
फल पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्रोत हैं लेकिन खाना खाने के बाद फल नहीं खाने चाहिए। इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है। खाली पेट या भोजन के कुछ अंतराल के बाद फल खाना फायदेमंद होता है।

5. तुरंत नहीं नहाएं
ऐसा कहा जाता है कि खाना खाने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए। भोजन के बाद पाचन तंत्र काम करना शुरू करता है। नहाने के बाद पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है। भोजन के कम से कम 30-40 मिनट बाद ही नहाना चाहिए।

6. ना पीएं चाय
कुछ लोगों को आदत होती है खाने के बाद चाय की चुस्‍की लेने की। कामकाजी लोग दोपहर के खाने के बाद चाय पीते हैं। चाय में पॉलिफिनॉल्स और टेनिंस जैसे केमिकल होते हैं, जो शरीर को भोजन से लिए जाने वाले न्यूट्रिशंस को खत्‍म करते हैं।

हेल्थ टिप्स : नेचुरल होम मेड आयुर्वेदिक मेडिसिन ।
23/01/2021

हेल्थ टिप्स : नेचुरल होम मेड आयुर्वेदिक मेडिसिन ।

SKP Hindi :मोटापा कम कैसे करें :
17/01/2021

SKP Hindi :
मोटापा कम कैसे करें :

Address

Sanjeevani Nagar Garha
Jabalpur
482002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when A Group of NWIS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share