28/06/2022
सेकड़ो नंम्बर हैं मेरी फोन बुक मे,
तामम रिस्ते है मेरे पास,
लेकिन दुनिया मे हर किसी से फर्ज का रिस्ता है,
और माँ से दर्द का रिस्ता है,
यही एक रिस्ता है,
जिसका जोड़ इस धरा पर कोई नही,
मेरी माँ के बराबर कोई नही,
मैने पूरी जिंदगी न कोई ब्रत किया न उपवास रखा,
फिर भी भगवान मुझसे ख़ुश है,
क्यो की मैने अपनी माँ को हमेसा हमेसा अपने पास रखा,
मेरे दोस्त कहते है,
तू बड़ा किस्मत बाला है,
तेरे घर मे ममता की गंगा बहती है,
तेरी माँ तेरे साथ रहती है,
मे किसी गलत फेमी मे नही जीता,
हर दिन हर रोज अपने आप से कहता हू,
माँ मेरे साथ नही रहती,
मे माँ के साथ रहता हू,