22/04/2026
रिपोर्ट: रिफ़ाह शॉपिंग फेस्ट 2026
*रिफ़ाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, राजस्थान स्टेट* की जानिब से *19 अप्रैल 2026* को आदर्श नगर, जयपुर में *रिफाह शॉपिंग फेस्ट 2026* का शानदार और कामयाब आयोजन किया गया। यह फेस्ट सिर्फ एक दिन की खरीदारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आने वाले वक्त के लिए नए बिज़नेस रिश्ते और कमाई के दरवाज़े खोलने वाला प्लेटफॉर्म साबित हुआ।
✨ *“आज की मुलाक़ात, कल का कारोबार बन जाती है!”*
कार्यक्रम का आगाज़ *रिबन कटिंग सेरेमनी* के साथ हुआ, जिसे *जनाब मलिक मोअतसिम खान* (वाईस प्रेसिडेंट,JIH) और *जनाब मोहम्मद सलीम इंजीनियर* (वाईस प्रेसिडेंट, JIH) और *जनाब मुहम्मद नाज़िमुद्दीन* (जनरल सेक्रेटरी, राजस्थान मुस्लिम फोरम) ने अंजाम दिया।
इस मौके पर *किशनपोल विधानसभा विधायक, श्री अमीन कागज़ी जी* ने भी शिरकत की और रिफाह चैंबर के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे व्यापार और समाज के लिए एक बेहतरीन पहल बताया।
उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक और अहमियत को और बढ़ाया।
इस फेस्ट में *800 से ज़्यादा विज़िटर्स* ने शिरकत की, जिनमें से बड़ी संख्या में लोग सिर्फ देखने नहीं बल्कि खरीदारी करने और *बिज़नेस कनेक्शन बनाने के इरादे* से आए थे। कुल *18 अलग-अलग कारोबारियों* ने अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज़ को पेश किया, जिनमें लेडीज़ क्लोदिंग, ज्वेलरी, एलिवेटर सर्विस, क्लीनिंग सॉल्यूशन्स, अरबी कैलीग्राफी आर्ट, कॉस्मेटिक्स, हर्बल और होममेड प्रोडक्ट्स, शाहीन एकेडमी, उमराह टूर सर्विस, लाइटिंग सर्विस आदि शामिल रहे।
*एग्ज़िबिटर्स ने* खास तौर पर इस बात पर *खुशी ज़ाहिर की* कि “फेस्ट में आने वाली भीड़ *genuine buyers* की थी, जिससे न सिर्फ मौके पर सेल हुई बल्कि भविष्य के लिए *नेटवर्किंग और कॉन्टेक्ट्स* भी बने।”
✨ *“नेटवर्क बढ़ेगा तो कारोबार बढ़ेगा — यही है रिफाह का मक़सद!”*
यह फेस्ट एक *पावरफुल नेटवर्किंग हब* के रूप में सामने आया, जहाँ बिज़नेस ओनर्स ने *नए कनेक्शन बनाए, संभावित क्लाइंट्स से मुलाक़ात की और ऐसे कॉन्टेक्ट्स तैयार किए जो आने वाले समय में सेल्स और कारोबार की ग्रोथ* का ज़रिया बनेंगे।
साथ ही, विज़िटर्स ने रिफाह शोकेस का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने रिफाह के विज़न, मिशन और कार्यशैली को करीब से समझा और संगठन के साथ जुड़ने में दिलचस्पी दिखाई।
कार्यक्रम में रिफाह चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, राजस्थान स्टेट टीम के प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें: नईम रब्बानी (प्रेसिडेंट) ज़हीरुल्लाह खान,आरिफ हुसैन नियाज़ी (जनरल सेक्रेटरी)जनाब रफीक़ क़ुरेशी (सेक्रेटरी), जनाब मुगीस अहमद खान (ट्रेज़रार), जनाब आरिज़ सईद (एडवाईज़री मेम्बर), सी ए इफ़्तेख़ार अहमद (एडवाईज़री मेम्बर), जनाब मोहम्मद अशफ़ाक (एडवाईज़री मेम्बर), जनाब मोहम्मद इमरान (एडवाईज़री मेम्बर), कायनात आलम (एडवाईज़री मेम्बर), रूमाना शम्सी (एडवाईज़री मेम्बर) शामिल रहे।
इस पूरे फेस्ट का सफल समन्वय मोहम्मद फ़हद सरवाना (जॉइंट सेक्रेटरी, रिफ़ाह चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, राजस्थान स्टेट) द्वारा किया गया।
✨ *“यह सिर्फ एक फेस्ट नहीं था… यह आने वाले कल की तिजारत की मज़बूत बुनियाद थी!”*
आखिर में, *रिफाह शॉपिंग फेस्ट 2026 ने यह साबित कर दिया कि जब एक मंच पर खरीदारी, नेटवर्किंग और भरोसा साथ आते हैं, तो नतीजा सिर्फ एक दिन की बिक्री नहीं, बल्कि लंबे समय की बिज़नेस ग्रोथ होती है।*
रिपोर्ट जारीकर्ता,
*ऑफिस,*
*रिफ़ाह चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, राजस्थान स्टेट*