रख - रखाव

रख - रखाव The act or gesture of maintaining and maintaining a thing or thing while maintaining it.

दीवार से तेल के दाग हटाने के लिए ट्राई करें ये 4 सिंपल से उपाय...*बेकिंग सोडा से निकालें दीवार से तेल के सूखे दाग...बेकि...
01/01/2024

दीवार से तेल के दाग हटाने के लिए ट्राई करें ये 4 सिंपल से उपाय...
*बेकिंग सोडा से निकालें दीवार से तेल के सूखे दाग...
बेकिंग सोडा दीवार से तेल के दाग को हटाने का सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। इसके लिए बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर दाग लगे स्थान पर इसे अच्छी तरह से लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे साफ कपड़े और पानी से अच्छी तरह से पोंछ लें। सुखने पर आपको तेल का जरा सा भी दाग नहीं दिखेगा।

*लिक्विड डिश वॉश से हटाएं तेल के दाग..
यदि आप दीवार पर लगे तेल के दाग को हटाने के लिए सस्ते उपाय को तलाश रहे हैं, तो लिक्विड डिशवॉश एक बेहतरीन चीज है।
इसे दाग पर सीधे लगाएं और धोने से पहले इसे एक घंटे तक लगा रहने दें। बेहतर परिणाम के लिए आप डिशवॉश को गर्म पानी में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। अंत में दीवार से मिश्रण को हटाते समय साफ पानी में भीगे कपड़े को हल्के हाथों से रगड़ना न भूलें।

*विनेगर से दूर करें दीवार से तेल के दाग...
कुकिंग में इस्तेमाल होने वाला विनेगर सफाई को भी बहुत आसान बना देता है। इसकी मदद से आप बदबू हो या फिर ग्रीस जैसे जिद्दी दाग मिनट भर में सबसे छुटकारा पा सकते हैं।
ऐसे में दीवार से तेल के दाग हटाने के लिए बराबर मात्रा में विनेगर और पानी को मिलाएं और इसे स्पंज या कपड़े से तेल के दाग पर लगाएं। 10-15 मिनट तक इसे लगा छोड़ने के बाद एक गीले कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लें।

*यह तरीका भी है जबरदस्त....
यदि दीवार पर तेल का दाग ज्यादा मात्रा में लगा हुआ है, तो इसपर पतले कागज को रखकर प्रेस से या फिर हेयर ड्रायर से अच्छी तरह से गर्म कर लें। ऐसा करने से सारा जमा हुआ चिपचिपा तेल पिघलकर निकलने लगेगा। अंत में ऊपर बताए गए किसी भी एक उपाय से दीवार को अच्छी तरह से साफ कर लें।

सर्दियों में ज्यादातर ऊनी कपड़े ही पहने जाते हैं,मगर इन्हें सही तरह से स्टाइल करने के साथ-साथ बेहतर तरीके से आयरन करना ब...
30/12/2023

सर्दियों में ज्यादातर ऊनी कपड़े ही पहने जाते हैं,
मगर इन्हें सही तरह से स्टाइल करने के साथ-साथ बेहतर तरीके से आयरन करना बहुत जरूरी है। हालांकि, वूलन कपड़ों पर प्रेस करने की ज्यादा जरूरत नहीं होती, लेकिन अगर आप फिर भी प्रेस करना चाहते हैं तो बहुत ध्यान से करनी होगी।

ऐसा इसलिए क्योंकि हम सब यह तो जानते ही हैं कि वुलन कपड़े बेहद ही जेंटल होते हैं। ज़रा-सी लापरवाही हमारे कपड़े खराब कर सकती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

लेबल पढ़ना न भूलें..
हमें प्रेस करने से पहले वूलन कपड़ों पर लगे लेबल को पढ़ना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हम यह जान पाएंगे कि इस कपड़े पर प्रेस की जा सकती है या नहीं। अगर हम प्रेस कर सकते हैं तो करने का तरीका क्या है जैसे- प्रेस हल्की करनी है या तेज करना बेहतर है।
इसलिए बेहतर होगा कि आप कपड़े पर लगे लेबल को बहुत ही ध्यान से पढ़ें और इसी के हिसाब से आयरन के प्रोसेस को फॉलो करें।

स्टीम आयरन का करें इस्तेमाल...
कई लोगों कि यह शिकायत होती है कि वूलन पर आयरन करने की वजह से कपड़ा प्रेस पर चिपक जाता है या प्रेस ठीक से कपड़े पर चलती नहीं है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो बेहतर होगा कि आप स्टीम आयरन का इस्तेमालकरें।

ऊनी कपड़ों को उल्टा करके ही करें प्रेस...
हमें ऊनी कपड़ों को हमेशा उल्टा करके ही प्रेस करनी चाहिए। कहा जाता है कि सीधी तरफ से प्रेस करने पर रोएं आने की संभावना या खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, सीधे कपड़े पर प्रेस करने से कलर भी फेड हो सकता है और चमक भी फीकी पड़ जाती है।
इसलिए बेहतर होगा कि सीधे कपड़े पर प्रेस करने की गलती कभी न करें।

गीले ऊनी कपड़े पर ना करें प्रेस...
कई बार जल्दबाजी के चक्कर में हम गीले कपड़े पर प्रेस करने बैठ जाते हैं सिर्फ यही सोचकर कपड़े भी सूख जाएंगे और प्रेस भी हो जाएगी। हालांकि, हम कॉटन के कपड़ों में यह लिबर्टी ले लेते हैं और गीले कपड़े सूख भी जाते हैं।
मगर गीले ऊनी कपड़े पर यह टिप अपनाने से फिटिंग खराब हो जाती है और यह ढीले हो जाते हैं। इसलिए पहले कपड़ों को पूरी तरह से सूखा लें और फिर आयरन करें।

कई बार खराब फैब्रिक की वजह से ऊनी कपड़ों में रोएं लगने की समस्या पैदा हो जाती है। अगर आप भी ऊनी कपड़ों से निकल रहे रोएं स...
28/12/2023

कई बार खराब फैब्रिक की वजह से ऊनी कपड़ों में रोएं लगने की समस्या पैदा हो जाती है। अगर आप भी ऊनी कपड़ों से निकल रहे रोएं से परेशान हैं, तो आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी सहायता से आप आसानी से अपने कपड़ों पर लगे रोएं को साफ कर सकते हैं, आइए जानते हैं...

*ऊनी कपड़े से रोंएं हटाने का सबसे अच्छा टूल लिंट रोल रिमूवर है। इसकी सहायता से आप अपने ऊनी कपड़ों से आसानी से रोएं हटा सकते हैं। बाजार में आपको कई तरह के लिंट रिमूवर आसानी से मिल जाते हैं। आप हैंड लिंट रिमूवर या फिर इलेक्ट्रॉनिक लिंट रिमूवर खरीदकर ला सकते हैं। रोएं हटाने के लिए आप इसे प्रेस करते हुए कपड़ों पर रखें और सभी रोएं को आसानी से हटा लें।
*लिंट रिमूवर टूल के अलावा, आप स्वेटर स्टोन की सहायता से भी अपने कपड़ों से रोएं हटा सकते हैं। क्योंकि स्वेटर स्टोन एक ऐसा टूल है, जिसका इस्तेमाल रोएं को हटाने के लिए किया जाता है। अगर आपको लिंट रोलर नहीं मिल रहा है, तो आप स्वेटर स्टोन खरीद सकते हैं। आपको बाजार में ये आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा, कई लोग खुदरे पत्थर को भी ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। अगर आप चाहें तो कपड़ों से रोएं हटाने के लिए नॉर्मल पत्थर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
*कपड़ों से हटाने के लिए एक स्वेटर कॉम्बयानि एक तरह की कंधी आती है। इसकी मदद से भी आप किसी भी तरह के ऊनी कपड़ों से रोएं को आसानी से निकाल सकती हैं। इस कंघी से रोएं आसानी से निकल भी जाते हैं और आपका स्वेटर पहले जैसा नया भी लगने लगता है। इसके लिए, आप फोटो में देखकर भी आसानी से रोएं को निकाल सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास स्वेटर कॉम्ब नहीं है, तो आप घर पर मौजूद नॉर्मल कंघी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी आपके स्वेटर से रोएं आसानी से साफ हो जाएंगे।

मौसम में नमी के साथ ही ठंड की शुरुआत भी हो गई हैं। ऊनी कपड़ों की सफाई सही तरीके से ना करने पर इससे रोएं निकलने लगते हैं।...
26/12/2023

मौसम में नमी के साथ ही ठंड की शुरुआत भी हो गई हैं। ऊनी कपड़ों की सफाई सही तरीके से ना करने पर इससे रोएं निकलने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऊनी कपड़ों की सफाई को लेकर परेशान है तो हम आपको कुछ खास बातें बताने वाले हैं।

कई लोग ऊनी कपड़ों को गर्म पानी से धोते हैं तो वहीं कई लोग कहते है कि गर्म पानी से ऊनी कपड़ों की सफाई नहीं करनी चाहिए। हालांकि आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि ऊनी कपड़ों की सफाई कैसे करनी चाहिए।

*क्या ऊनी कपड़ों को गर्म पानी में साफ करना सही है...
सभी ऊनी कपड़ों को गर्म पानी में साफ नहीं करना चाहिए। कई ऊनी कपड़ों की चमक गर्म पानी की मदद से गायब हो जाती है। हालांकि कुछ ऊनी कपड़े ऐसे होते है जिसे आप ताजे या फिर गुनगुने पानी की मदद से साफ कर सकती हैं।

*ऊनी कपड़ों की सफाई कैसे करें
बेबी सोप की मदद से अगर आप अपने ऊनी कपड़ों की सफाई करती है तो आपके कपड़े मिनटों में साफ हो जाएगे। कोशिश करें की डिटरजेंट पाउडर का इस्तेमाल ना ही करें। इससे आपके ऊनी कपड़े खराब हो सकते हैं। डिटर्जेंट पाउडर में कई तरीके के केमिकल मौजूद होते हैं।

*ऊनी कपड़ों को धोने के आसान टिप्स
ऊनी कपड़ों को साफ करने के लिए माइल्ड सर्फ या वुलन क्लोथ वाले लिक्विड सोप की मदद से अपने कपड़ो की सफाई करना चाहिए। अगर आप अपने ऊनी कपड़ों को वाशिंग मशीन में साफ करती हैं तो इससे आपका ऊनी कपड़ा खराब हो सकता है।

आइये आज जानतें है कि अगर ऊनी कपड़ों पर दाग लग जाये तो क्या करें.. - अगर ऊनी कपड़ों के दाग को दूर करना हो, तो गुनगुना पानी...
22/12/2023

आइये आज जानतें है कि अगर ऊनी कपड़ों पर दाग लग जाये तो क्या करें..

- अगर ऊनी कपड़ों के दाग को दूर करना हो, तो गुनगुना पानी लें। ये ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म न हो। गुनगुने पानी में स्पिरिट मिला लें। अब इस पानी में पानी से ऊनी कपड़े को धोएं। ये तरीका ऊनी कपड़ों के दाग के हल्का कर सकता है।

इसके अलावा ...

- ऊनी कपड़ों को वाशिंग मशिन में कभी न धोएं। आप इसे सॉफ्ट ब्रश से भी झाड़ सकते हैं।

- ऊनी कपड़ों को कीड़े से बचाने के लिए आलमारी में नेप्थलीन की गोलियां जरूर रखें। इससे आपके कपड़े सुरक्षित रहेंगे।

जब घर में छोटे बच्चे होते हैं तो वे दीवार पर कुछ भी चला देते हैं, आखिर उनके लिए तो पूरी दुनिया ही कैनवास है, दीवार उनको ...
20/12/2023

जब घर में छोटे बच्चे होते हैं तो वे दीवार पर कुछ भी चला देते हैं, आखिर उनके लिए तो पूरी दुनिया ही कैनवास है, दीवार उनको आसानी से उपलब्ध है, खैर...
अगर आपकी दीवार पर भी क्रियोन कलर से कलाकारी हुई है और आप उसे छुडाना चाहते हैं तो, बताते हैं कुछ आसान तरीके..

*क्‍या आपको पता है कि टूथपेस्‍ट को दीवार पर लगा कर रगड़ने से दाग गायब हो जाता है। पर इसके लिए आपको बिना जैल वाले टूथपेस्‍ट को ही लगाना होगा वरना असर नहीं होगा।

*पानी में कुछ बूंद सिरका मिलाएं और फिर उससे दीवारों पर लगे दाग को साफ करें। अगर आप चाहें तो सीधे ही सिरका का इस्‍तमाल कर सकते हैं। सिरके से सफाई करने का अच्‍छा तरीका है कि एक टूथब्रश लें और उसको सिरके में डुबो कर दीवार पर से दाग साफ करें ।

*अगर आप दिए गए सुझाव नहीं आज़माना चाहते हैं तो पेंसिल के इरेज़र को रंग के निशान पर रगड़े और देखें की निशान गायब हो गया होगा। इससे बिना परेशानी के लिए दाग मिट जायेंगें।

सर्दियों में तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करें..!!सर्दियों के मौसम में तुलसी के पत्‍ते कई बार मुरझाने लगते हैं, सूखने लग...
18/12/2023

सर्दियों में तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करें..!!

सर्दियों के मौसम में तुलसी के पत्‍ते कई बार मुरझाने लगते हैं, सूखने लगते हैं। सर्दियों में तुलसी को मुरझाने से कैसे बचाएं, इस बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ जरूरी बातें और उपाय।

1.सर्दियों में तुलसी को पानी देने का सही तरीका...
जिस प्रकार सर्दियों में ठंडा पानी हमारे गले को खराब कर देता है, उसी प्रकार तुलसी के पौधे में भी ठंडा पानी डालने से इस पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए तुलसी के पौधे में पानी देने से पहले उसे बहुत हल्‍का गुनगुना कर लें। ऐसा करने से तुलसी का पौधा हरा-भरा बना रहता है और उसके पत्‍ते भी सही रहते हैं।

2.मिट्टी और बालू मिलाकर लगाएं तुलसी का पौधा...
विशेषज्ञ मानते हैं कि तुलसी के पौधे को यदि मिट्ठी और बालू के साथ लगाया जाए तो पौधे की जड़ों में आवश्‍यक नमी भी बनी रहती है और अतिरिक्‍त पानी निकल जाता है। इसलिए तुलसी के गमले में पहले मोरंग की एक लेयर डालनी चाहिए और फिर उसमें मिट्टी डालनी चाहिए। मिट्टी के ऊपर फिर से एक लेयर मोरंग की डालें और फिर गमले को मिट्टी से भर दें। तुलसी के गमले के लिए मिट्टी और मोरंग बराबर मात्रा में डालना अच्‍छा होता है। ऐसा करने से तुलसी के पेड़ की ग्रोथ अच्‍छी होगी।

3.पानी की मात्रा कितनी होनी चाहिए...
सर्दियों में कितनी मात्रा में तुलसी को पानी देना है इस बात का भी ध्‍यान रखना जरूरी है। अक्‍सर घरों में यह देखने में आता है कि लोग रोजाना लोटा भरकर पानी तुलसी में डालते हैं। सर्दियों में इतना पानी तुलसी के लिए नुकसानदेह है। सर्दियों में तुलसी के पेड़ में पानी कम मात्रा में दें या फिर जब मिट्टी में नमी हो जाए तब दें। सप्‍ताह में एक बार गुरुवार के दिन तुलसी की जड़े में थोड़ा सा कच्‍चा दूध चढ़ाने से उसे आवश्‍यक नमी मिलती रहेगी।

4.तुलसी में खाद कौन सी डालें..
तुलसी के पेड़ में कभी भी यूरिया या फिर अन्‍य कृत्रिम खाद नहीं डालनी चाहिए। धार्मिक मान्‍यताओं वाले इस पौधे में गोबर की खाद या फिर जैविक खाद का ही प्रयोग करें। बीच-बीच में चाकू से जड़ों की तरफ हल्‍की-हल्‍की गुड़ाई भी करते रहें। ऐसा करने से तुलसी के पेड़ की जड़ तक पोषण पहुंचता है।

5.तुलसी को ओढ़ाएं कपड़ा..
अधिक सर्दी होने पर ओस और कोहरे से तुलसी के पेड़ को बचाने के लिए तुलसी के पेड़ पर कॉटन का लाल कपड़ा या फिर लाल चुनरी डाल दें। धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार भी तुलसी के पेड़ को कार्तिक पूर्णिमा पर चुनरी ओढ़ाना शुभ माना जाता है। वहीं ऐसा करने से तुलसी के पेड़ की सर्दी से रक्षा भी होती है।

आजकल जो भी गार्डन का शौक रखता है तो उस गार्डन में एलोवेरा का पौधा ज़रूर मौजूद होता है। कई लोग गमले में लगे पौधों को लिविं...
15/12/2023

आजकल जो भी गार्डन का शौक रखता है तो उस गार्डन में एलोवेरा का पौधा ज़रूर मौजूद होता है। कई लोग गमले में लगे पौधों को लिविंग रूम या बेड रूम में भी रखते हैं। विशेष रूप में खूबसूरती के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल पुरुष से लेकर महिलाएं भी करती है। औषधि के रूप में भी इसका उपयोग मुख्य रूप से किया जाता है। ऐसे में पौधे की उचित देखभाल नहीं करने की वजह से पौधे मर या सूख जाते हैं या फिर इसमें कीड़े भी लगने लगते हैं। खासकर बरसात के मौसम में किसी भी पौधे में कीड़े लगना आम बात है। ऐसे में आप नहीं चाहते है कि कीड़े की वजह से एलोवेरे के पत्तियों के साथ पूरा का पूरा पौधा ख़राब हो, तो आप इन टिप्स का सहारा ले सकते हैं, तो आइए जानते हैं...

1.नीम के तेल का करें इस्तेमाल...
एलोवेरा के पौधे से किसी भी तरह के कीड़े-मकोड़े को दूर भगाने के लिए सबसे आसान तरीका है नीम के तेल का इस्तेमाल। इसके इस्तेमाल से जड़ से लेकर पत्ते भी सुरक्षित रहते हैं। इसके लिए एक कप पानी में एक से दो चम्मच नीम तेल को डालकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिए। मिश्रण तैयार करने के बाद इसे स्प्रे बोतल में भरकर पौधे पर छिड़काव कर दीजिए। इसके छिड़काव से बरसात के मौसम में लगने वाले कीड़े-मकोड़े भी एलोवेरा पौधे को नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं।

2.हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का उपयोग करें...
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड एक नहीं बल्कि कई कामों को आसान बनाने के लिए एक बेस्ट घरेलू उपाय है। इसके इस्तेमाल से पौधे को सुरक्षित रखने से लेकर सफाई और पौधे पर मौजूद कीड़े-मकोड़े को भी भगाने के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से एलोवेरा पौधे और पत्तों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसके लिए एक लीटर पानी में एक से दो चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड मिलकर मिश्रण तैयार कर लीजिए और पत्तों लेकर जड़ पर छिड़काव कर लीजिए।

3.साबुन के स्प्रे से भगाए कीडे़...
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस सामान में तीखापन होता है, उसके टेस्ट से कोई भी कीड़े आसानी से भाग जाते हैं। साबुन एक तीखा पदार्थ है इसलिए इसके छिड़काव से पौधे पर कभी भी कीड़े-मकोड़े नहीं आते हैं। इसके लिए साबुन का एक घोल तैयार कर लीजिए। घोल तैयार करने के बाद स्प्रे बोतल में भरकर पौधे पर छिड़काव कर दीजिए। आप चाहें तो साबुन की जगह सर्फ़ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

4.सिरके का स्प्रे करें...
किसी भी पौधे को कीड़े-मकोड़े से सुरक्षित रखने के लिए सबसे बेहतरीन घरेलू उपाय है सिरके का इस्तेमाल। इसके लिए पानी और सिरके का एक घोल तैयार करके छिड़काव कर लीजिए। सिरेक के अलावा आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए भी मिश्रण तैयार करके पौधे पर छिड़काव कर लीजिए। इसके अलावा समय-समय पर पानी भी पौधे को देना बहुत ज़रूरी हैं।

जैसे ही ज्यादा सर्दी आने लगती हैं सब कुछ ठंड के मारे सिकुडा सिकुड़ा हो जाता है, बार बार घर के अंदर घुसने का मन करता है ल...
13/12/2023

जैसे ही ज्यादा सर्दी आने लगती हैं सब कुछ ठंड के मारे सिकुडा सिकुड़ा हो जाता है, बार बार घर के अंदर घुसने का मन करता है लेकिन आपका लॉन तो बाहर ही रहता हैं ना..

तो आइये जानते हैं कि सर्दियों में लॉन की देखभाल कैसे करें..

ठण्ड के समय अपने लॉन की देखभाल करने के लिए निम्न तरीके या टिप्स अपनाएं:
सबसे पहले सर्दियों में लॉन को पानी देना कम करें..।
विंटर लॉन में खरपतवार नियंत्रण के उपाय अपनाएं..।
पत्तियों को रेक करें...।
सर्दियों में लॉन घास की समय समय पर कटाई करते रहें..।
सर्दियों में अपने लॉन को हवादार बनाएं...।
लॉन को संकुचित न करें
अपने विंटर लॉन को खाद दें..।

घर में मुख्य द्वार का बहुत महत्व होता है, उसकी साज सज्जा वास्तु के हिसाब से बहुत जरूरी है, तभी घर में सकारात्मक ऊर्जा का...
30/11/2023

घर में मुख्य द्वार का बहुत महत्व होता है, उसकी साज सज्जा वास्तु के हिसाब से बहुत जरूरी है, तभी घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, आइये जानते हैं कुछ उपयोगी टिप्स...

•मुख्य द्वार के सामने यह चीजें वर्जित
घर के मुख्य द्वार के सामने किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए. कूड़ा, करकट, कंकड़, पत्थर आदि मेन गेट के पास नहीं रखने चाहिए. गंदे पानी का बहाव भी नहीं होना चाहिए. इससे घर में दरिद्रता आ सकती है. इसलिए घर का मुख्य दरवाजा हमेशा साफ रखना चाहिए. क्योंकि, मां लक्ष्मी भी साफ सुथरी जगह पर ही निवास करती हैं...

•मुख्य द्वार सजाकर रखना...
घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए घर के मुख्य दरवाजे को सजा कर रखना चाहिए. मुख्य दरवाजे पर ॐ या स्वास्तिक भी बना सकते हैं और धातु या लकड़ी की नेमप्लेट लगा सकते हैं. घर के मुख्य दरवाजे पर बड़ी घंटी की जगह मधुर ध्वनि उत्पन्न करने वाली डोरबेल लगानी चाहिए।

•डोर मैट का करें उपयोग...
घर के मुख्य दरवाजे के सामने हमेशा डोर मैट रखना चाहिए. जिससे नकारात्मक शक्तियां बाहर ही रह जाती हैं. इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे पर दहलीज होनी चाहिए, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ मां लक्ष्मी का आगमन होता है.

फेस्टिव सीजन चल रहा है, ये वो समय होता है जब परिवार के सभी लोग आपस में मिलते हैं और खूब पार्टी करते है. फेस्टिव सीजन के ...
27/11/2023

फेस्टिव सीजन चल रहा है, ये वो समय होता है जब परिवार के सभी लोग आपस में मिलते हैं और खूब पार्टी करते है. फेस्टिव सीजन के दौरान घरों में कई तरह के पकवान तो बनते ही है साथ ही मिठाइयां भी जमकर खाई जाती हैं. ऐसे मौकों पर व्यक्ति खुद को मीठी और ऑयली चीजें खाने से रोक नहीं पाता. वेट लॉस कर रहे लोगों के लिए अक्सर इन मौकों पर खुद को कंट्रोल कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है. तो अगर आप भी चाहते हैं कि आप जमकर फेस्टिव सीजन को एंजॉय करें लेकिन आपका वजन ना बढ़े तो इसके लिए हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करने जा रहे हैं. इन टिप्स को फॉलो करने से आपका वजन बिल्कुल भी नहीं बढ़ेगा.

फेस्टिव सीजन में वजन को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये टिप्स...

फिजिकल एक्टिविटी है जरूरी- छुट्टियों और फेस्टिव सीजन में एक्सरसाइज और वर्कआउट करना काफी ज्यादा मुश्किल होता है लेकिन आपको इसमें आनाकानी नहीं करना चाहिए. अगर आपको जिम जाने का मन नहीं है तो आप फैमिली के साथ फुटबॉल या कोई आउटडोर गेम्स खेल सकते हैं. इससे आप एक्टिव भी रहेंगे और फैमिली के साथ एंजॉय भी कर पाएंगे. साथ ही, सिर्फ बैठे रहने के अलावा आप किचन के काम या घर की सजावट में मदद जरूरी करें. इन छोटी-छोटी मदद से आपके शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी बैलेंस होती रहेगी...।

पोर्शन कंट्रोल- हम जानते हैं कि फेस्टिव सीजन में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयों को देखकर खुद को रोक पाना काफी मुश्किल होता है, और आपको खुद को रोकना भी नहीं चाहिए. लेकिन जरूरी है कि आप सोच-समझ कर खाएं. एक साथ बहुत सारा खाने की बजाय कम मात्रा में खाएं. एक साथ खाने से आपको ओवरईटिंग की समस्या हो सकती है. साथ ही, मीठी और ऑयली चीजें खाने के साथ ही सब्जियों, प्रोटीन और साबुत अनाज को भी अपनी डाइट में शामिल करें. एक बात का ध्यान रखें कि आप सब चीजें खा सकते हैं लेकिन पोर्शन साइज का ख्याल रखें...।

हाइड्रेटेड रहें- दिवाली से सर्दियों का आगमन होने लगता है जिसके चलते मौसम ठंडा होना शुरू हो जाता है. ठंड में पानी की प्यास काफी कम लगती है. जरूरी है कि आप अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीएं और हाइड्रेटेड रहें. इससे आपको मीठा खाने की क्रेविंग कम होगी. जब आप मीठा खाएंगे ही नहीं तो आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा...!

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे...आयुर्वेद में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए कई प्राकृतिक और आयुर्वेदिक नुस्खे सु...
23/11/2023

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे...
आयुर्वेद में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए कई प्राकृतिक और आयुर्वेदिक नुस्खे सुझाए जाते हैं। ये नुस्खे आपके शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। यहां कुछ आयुर्वेदिक सुझाव दिए गए हैं:

•तुलसी
तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फ्लू, एंटीबायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेंट्री, विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम और आयरन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। तुलसी के पत्ते इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आप तुलसी के पत्तों का काढ़ा बना सकते हैं या सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं.

•गिलोय
गिलोय एक प्राकृतिक औषधि है जिसे इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आप गिलोय की अर्क (गिलोय का रस) का सेवन कर सकते हैं। कोविड काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे थे। उस दौरान इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए गिलोय का सेवन बढ़ गया था।

•आंवला

आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फ्लेवोनॉयड और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने का कार्य करते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आंवला का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। ताजा कच्चा आंवला या शहद के साथ सेवन कर सकते हैं।

Address

Jaipur
Jaipur
302019

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when रख - रखाव posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to रख - रखाव:

Share