09/11/2019
आज का पंचांग/दैनिक राशिफल …दिनांक 9 नवम्बर 2019 शनिवार
शुभ विक्रम संम्वत 2076 परिधावी नाम संवत्सर ,शाके:1941 ।मु.मास- रवि उल अव्वल 11 ,हेमंत ऋतू , कार्तिक मास शुक्ल पक्ष
शुभ तिथि द्वादशी भद्रा संज्ञक तिथि दोपहर 2 बजकर 40 मिनट तक तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि रहेगी ।द्वादशी तिथि मे विवाह आदि मांगलिक , यज्ञोपवीत ,गृह आरम्भ, प्रवेश,देव कार्य सहित सभी प्रकार के चर -स्थिर कार्य शुभ व सिद्ध होते है| द्वादशी तिथि मे जन्मे जातक चंचल,अस्थिर,परोपकारी ,ऐश्वर्यवान ,धर्म परायण ,गुणवान,होते है
उत्तरा भाद्रपद "ध्रुव -उर्ध्वमुख मुख" संज्ञक नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा |उत्तराभाद्रपद नक्षत्र मे स्थिर कार्य , वास्तु, शांति कर्म,विवाह इत्यादि मांगलिक कार्य विशेष रूप से सिद्ध होते है ।उत्तराभाद्रपद नक्षत्र मे जन्म लेने वाला जातक धनी ,साहसी,प्रसिद्ध ,सुन्दर , धनवान, बुद्धिमान होता है |
चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन मीन राशि में संचार करेगा |
व्रतोत्सव - शनि प्रदोष व्रत ,कालिदास जयंती , शनिवार
राहुकाल -प्रातः 9 बजे से 10.30 बजे तक
दिशाशूल - शनिवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है । यात्रा को सफल बनाने लिए घर से अदरक या उरद दाल खा कर निकले ।
आज के शुभ चौघड़िये - प्रातः 8.07 मिनट से प्रातः 9.28 मिनट तक शुभ ,दोपहर 12.10 मिनट से सायं 4.14 तक चर,लाभ,और अमृत का चौघड़िया
मेष राशि
आज शनि प्रदोष के दिन आप पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं। जल चढ़ाने के साथ ही एक मिट्टी के दिये में तेल और काले तिल डालकर बाती जलाइये। ऊँ शान्ताय नमः मन्त्र का जाप करे | ऐसा करने से आपकी संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होगी।
वृष राशि
आज के दिन कांसे की कटोरी में सरसों का तेल लेकर, उसमें एक चुटकी काले तिल डालकर शनिदेव का दान लेने वाले व्यक्ति, यानी डाकोत को दान कर दें। ऊँ तनुप्रकाशदेहाय नमः मन्त्र का जाप करे | ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
मिथुन राशि
आज के दिन आप एक काले कपड़े में काले उड़द के साथ ही एक पीला फूल रखकर मन्दिर में दान करें। साथ ही शनिदेव के मंत्र का 108 जाप करें। मंत्र इस प्रकार है -‘ ॐ शं शनैश्चराय नमः।‘आज के दिन ये उपाय करने से आपकी जो भी इच्छा है, वो जल्द ही पूरी होगी।
कर्क राशि
आज के दिन आप काली गाय को बूंदी के लड्डू खिलाएं। गाय के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर गाय माता की पूजा करे। ऊँ श्रेष्ठाय नमः मन्त्र का जाप करे | आज के दिन ऐसा करने से समाज में आपका गौरव बढ़ेगा।
सिंह राशि
आज के दिन सवा सौ ग्राम काली उड़द और काले तिल पर एक-एक रुपये का सिक्का रखकर किसी लौहार या मोची को प्रेम-पूर्वक भेंट करें। ऊँ भव्याय नमः मन्त्र का जाप करे | आज के दिन ऐसा करने से आपको कर्ज से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
कन्या राशि
आज के दिन काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाइये। साथ ही शनिदेव के मंत्र का 5 बार जाप कीजिये। मंत्र इस प्रकार है -‘ऊँ शं शं शन्यै नमः।’ आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान की शिक्षा में सफलता सुनिश्चित होगी
तुला राशि
आज के दिन आप एक पत्थर लेकर, उस पर काला रंग करके पीपल के पेड़ के नीचे रखकर आयें। फिर उस पर सरसों का तेल अर्पित करें और हाथ जोड़कर प्रणाम करके शनिदेव के 108 नामों का स्मरण करें। आज के दिन ये खास उपाय करने से संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता दूर होगी।
वृश्चिक राशि
आज के दिन आप पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और गुड़ का भोग लगाएं, पीपल के पेड़ पर नीले रंग का फूल चढ़ाएं और शनिदेव के मंत्र ॐ शं ऊँ शं नमः का जाप करे । आपको पैसों से जुड़ी समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
धनु राशि
आज के दिन आप पीपल के पत्ते पर चमेली के तेल की खुशबू लगाकर शिव मन्दिर में चढ़ाएं। वहीं जो लोग अपने किसी कोर्ट केस को लेकर परेशान हैं, वो आज के दिन शिव मन्दिर में चमेली के तेल की खुशबू वाला पीपल का पत्ता चढ़ाने के बाद शनिदेव के इस मंत्र ऊँ विधिरूपाय नमः का जाप करे। कोर्ट केस को लेकर आपकी परेशानी का हल जल्द ही निकलेगा
मकर राशि
आज के दिन आप बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें। काले तिल के साथ ही थोड़ा साबुत सफेद नमक भी जल में बहाये। शनिदेव के मंत्र जाप करें। मंत्र इस प्रकार है - शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः। आपके नौकरी,व्यवसाय से हर प्रकार की निगेटिविटी दूर रहेगी।
कुंभ राशि
आज के दिन आप बहते जल में काले उड़द की दाल प्रवाहित करें। आज के दिन काले उड़द की दाल को पीसकर, उसे आटे की तरह गूँथ लें और उसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर मछलियों को डालिये। ऊँ छायापुत्राय नमः मन्त्र का जाप करे | जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर और मजबूत बनेंगे।
मीन राशि
आज आप कीकर के पेड़ को प्रणाम करें। जो लोग अपने नौकरी ,ट्रांसफर , प्रमोशन को लेकर परेशान हैं, वो आज के दिन कीकर के पेड़ के नीचे तेल के दीपक में एक-दो केसर के रेशे डालकर बाती जलाएं। ऊँ नीलवर्णाय नम: मन्त्र का जाप करे | नौकरी ,ट्रांसफर ,प्रमोशन को लेकर आपकी परेशानी जल्द ही दूर होगी।.
सौजन्य - राज ज्योतिषी पंडित मुकेश शास्त्री ,राज ज्यो पंडित मदन लाल शास्त्री स्मृति ज्योतिष केंद्र,300 महारानी फार्म,दुर्गापुरा जयपुर।mobile no..09414824459