Sarv Jyotish

Sarv Jyotish Managed by a team of professional astrologers, Sarv Jyotish is an effort to provide authentic astro consultancy to the people across the globe.

दुर्गानवमी(महानवमी) पर्व की शुभकामनाएँ“पृथिव्यां पुत्रास्ते जननि बहवस्सन्ति सरलाःपरं तेषां मध्ये विरलतरलोऽहं तव सुतः।मदी...
18/10/2018

दुर्गानवमी(महानवमी) पर्व की शुभकामनाएँ

“पृथिव्यां पुत्रास्ते जननि बहवस्सन्ति सरलाः
परं तेषां मध्ये विरलतरलोऽहं तव सुतः।
मदीयोऽयं त्यागः समुचितमिदं नो तव शिवे
कुपुत्रो जायेत क्वचिदपि कुमाता न भवति॥”

अर्थात्-

माँ! इस पृथ्वी पर तुम्हारे सीधे-सादे पुत्र तो बहुत हैं किंतु उन सब में मैं ही अत्यंत तरल (चपल) तुम्हारा बालक हूँ, मेरे जैसा चंचल कोई विरला ही होगा। हे शिवे! मेरा जो यह त्याग हुआ है, यह तुम्हारे लिये कदापि उचित नहीं है, क्योंकि संसार में कुपुत्र का होना सम्भव है किंतु कभी भी कुमाता होना सम्भव नहीं।
~ शंकराचार्य विद्यारण्यस्वामी जी

09/10/2018

॥ श्रीदुर्गायै नम: ॥

सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्रयंबके गौरि नारायणी नमोऽस्तु ते।।

शक्ति-लक्ष्मी और ज्ञान की अधिष्ठात्री महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती स्वरूपा माँ दुर्गा देवी की उपासना-आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र दिनांक १०.१०.२०१८ से प्रारम्भ होकर १८.१०.१८ तक मनाया जाएगा।

घट स्थापना का शुभ समय -
प्रातः सूर्योदय ०६.३८ से ०८.०५ तक लाभ वेला,
प्रातः ०८.०५ से ०९.३२ तक अमृत वेला तथा
प्रातः १०.५९ से १२.२६ तक शुभ वेला में स्थापना शुभ हैं।

शारदीय नवरात्रि की तिथियां -
१०.१०.१८: बुधवार, नवरात्रि का पहला दिन, कलश स्‍थापना, शैलपुत्री देवी पूजन.
११.१०.१८: गुरुवार, नवरात्रि का दूसरा दिन, ब्रह्मचारिणी देवी पूजन.
१२.१०.१८: शुक्रवार, नवरात्रि का तीसरा दिन,चंद्रघंटा देवी पूजन.
१३.१०.१८: शनिवार, नवरात्रि का चौथा दिन, कुष्‍मांडा देवी पूजन.
१४.१०.१८: रविवार, नवरात्रि का पांचवां दिन, स्‍कंदमाता देवी पूजन.
१५.१०.१८: सोमवार, नवरात्रि का छठा दिन, कात्यायनी देवी पूजन.
१६.१०.१८: मंगलवार, नवरात्रि का सातवां दिन, कालरात्रि देवी पूजन.
१७.१०.१८: बुधवार, नवरात्रि का आठवां दिन, महागौरी देवी पूजन तथा अष्टमी हवन, कन्‍या पूजन.
१८.१०.१८: गुरुवार, नवरात्रि का नौवां दिन, सिद्धीदात्री देवी पूजन, कन्‍या पूजन, नवमी हवन, नवरात्रि पारण,
विसर्जन समय - दिवा १२.२२ से १५.१२ पर्यन्त लाभ-अमृत वेला में तथा सायं १६.३९ से १८.०३ पर्यन्त शुभ वेला में शास्त्र मान्य रहेगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व की आप को और आपके सम्पूर्ण परिवार को सर्व ज्योतिष परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ श्रीकृष...
03/09/2018

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व की आप को और आपके सम्पूर्ण परिवार को सर्व ज्योतिष परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ श्रीकृष्ण आपके जीवन मे सुख-समृद्धि-यश-कीर्ति-धन-धान्य-ऐश्वर्य और लाभ की नित्य वृद्धि करे!
जय श्री कृष्ण!! 🙏

03/09/2018

भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी श्री कृष्ण जन्मोत्सव की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ... श्रीकृष्ण: शरणं मम

29/08/2018

आवास प्राणी मात्र की एक स्वाभाविक कामना हैं। इस कामना की पूर्ति के लिए प्राणी का नैसर्गिक भाव उसके गृह का निर्माण करवाता हैं। मनुष्य एक बुद्धि सम्पन्न प्राणी है इसलिए उसने अपनी बुद्धि के अनुरूप अपने निवास का विकास किया परन्तु विकास के साथ उसके विलासिता के भाव ने कई नई समस्याए उत्पन्न कर दी। आज मनुष्य जिस गृह में रहता है वह भौतिक सुविधा सम्पन्न तो है परन्तु वह वहाँ सुख का अनुभव नहीं कर रहा हैं। इसका क्या कारण हैं? इस जिज्ञासा ने ही लोगों का ध्यान वास्तुशास्त्र के प्रति आकर्षित किया हैं।

28/08/2018

गृहस्थस्य क्रियास्सर्वा न सिध्यंति गृहं विना।
अर्थात्- गृहस्थों के सभी काम गृह के बिना सिद्ध नहीं हो सकते हैं।
अतः गृहस्थों के लिए गृहनिर्माण बहुत ही महत्वपूर्ण कर्म माना गया हैं।

भाई - बहिन के अटूट प्रेम का परिचायक पर्व रक्षा बंधन 26 अगस्त को, जानिये भाई की कलाई पर राखी बांधने का मुहूर्त अपनी सांस्...
24/08/2018

भाई - बहिन के अटूट प्रेम का परिचायक पर्व रक्षा बंधन 26 अगस्त को, जानिये भाई की कलाई पर राखी बांधने का मुहूर्त
अपनी सांस्कृतिक विरासत के आधार पर सम्पूर्ण विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत देश में रक्षा बंधन अथवा राखी का त्यौहार प्राचीन काल से भाई - बहिन के प्रगाढ़ सम्बन्ध की अटूट परंपरा के रूप में मनाया जाता रहा है। श्रावण मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को मनाये जाने वाले इस त्यौहार में बहिनो द्वारा भाइयों की कलाई पर बाँधा जाने वाला रक्षा सूत्र दोनों के पारस्परिक सम्बन्ध की डोर को प्रति वर्ष मजबूत बनाता है। इस दिन ही शुक्ल - कृष्ण - यजुर्वेदी उपाकर्म दिवस भी होता है तथा संस्कृत दिवस भी इसी दिन हर्षोल्लास के साथ सम्पूर्ण देश में मनाया जाता है। इस वर्ष श्रावणी पूर्णिमा 26 अगस्त को सायं 05 बजकर 26 मिनट तक है अतः 26 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जायेगा।
कब बांधे राखी -
रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने के समय भद्रा का त्याग किया जाता है तथा इस वजह से कई बार समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है परन्तु इस वर्ष लम्बे अंतराल के बाद रक्षा बंधन के दिन भद्रा का अभाव होने से सम्पूर्ण दिवस शुभ रहेगा फिर भी राखी बांधने के शुभ काल सर्व ज्योतिष के द्वारा आप सबको इस प्रकार दिए जाते हैं -
प्रातः 07 : 42 से 09 : 18 तक - चर का चौघड़िया
प्रातः 09 : 18 से 12 : 29 तक - लाभ एवं अमृत का चौघड़िया
दोपहर 02 :04 से 03 :39 तक - शुभ का चौघड़िया
इसके अतिरिक्त अमृत के चौघड़िये के अंतर्गत ही प्रारम्भ होने वाले तथा दोपहर 12 :54 पर समाप्त होने वाले अभिजित मुहूर्त में भी राखी बाँधी जा सकती है।

15/08/2018

Wish you all a very happy Independence Day...आप सबको स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें......... माँ भारती के स्नेहांचल में हम सब बढ़ते रहें। तेरा वैभव अमर रहे माँ हम चार दिन रहे न रहे .......

शुक्र का कन्या राशि में गोचर.....जानिये विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव कला,प्रेम, संगीत, सौंदर्य, दाम्पत्य एवं भौतिक सुख...
01/08/2018

शुक्र का कन्या राशि में गोचर.....जानिये विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव
कला,प्रेम, संगीत, सौंदर्य, दाम्पत्य एवं भौतिक सुख सुविधाओं का कारक एवं वृष तथा तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र आज दिनांक 01 अगस्त 2018 को कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है तथा 01 सितम्बर 2018 तक इस राशि में ही रहेगा । इस राशि के स्वामी बुध शुक्र के मित्र हैं यद्यपि कन्या राशि में शुक्र नीचस्थ होता है। शुक्र के इस गोचर का विभिन्न राशियों पर शुभ - अशुभ प्रभाव पड़ेगा तथा जन्म कुंडली की स्थिति भी फल निर्धारण में महत्त्वपूर्ण रहेगी। गोचर के आधार पर चंद्र राशि के अनुसार विभिन्न राशियों पर शुक्र के कन्या राशि में गोचर का प्रभाव इस प्रकार रहेगा -
मेष - मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र छठे भाव में गोचर कर रहा है अतः आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को सावधानी रखने की आवश्यकता है तथा अपने व्यापारिक साथी अर्थात बिजनेस पार्टनर के साथ सम्बन्ध मधुर रखना जरुरी है। किसी शत्रु अथवा रोग के कारण परेशान रह सकते हैं। वाहन संभलकर चलायें।

वृष - शुक्र के स्वामित्व वाली वृष राशि के जातको के लिये यह समय उपयुक्त रहने वाला है क्योंकि शुक्र आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेगा। संतान प्राप्ति के योग हैं तथा प्रेम प्रसंग वाले जातकों के लिए भी यह समय विशेष फलदायी है। समाज में आपके मान - सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा धन प्राप्ति एवं भौतिक सुखों में वृद्धि के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन - मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र चतुर्थ भाव में गोचर करेगा तथा विभिन्न प्रकार के सुख एवं शुभ समाचार लेकर आएगा। जमीन जायदाद से सम्बंधित कामों में सफलता मिलेगी तथा लम्बे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। माता का स्नेह प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों के लिए भी रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। सम्बन्धियों से सहयोग की प्राप्ति तथा घर में सुख शान्ति रहेगी।

कर्क - कर्क राशि के जातको के लिए शुक्र तृतीय भाव में गोचर करेगा तथा पराक्रम में वृद्धि करेगा। छोटे भाई - बहिनों का सहयोग प्राप्त होगा एवं कार्य क्षेत्र में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रुओं में भय उत्पन्न होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि , राजकीय लाभ की प्राप्ति , मान सम्मान में बढ़ोतरी तथा धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव रहेगा। परिवार के सदस्यों में वृद्धि भी संभव है।

सिंह - इस राशि के जातकों के धन भाव में शुक्र गोचर करेगा फलस्वरूप आपको धन लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अत्यंत लाभदायक होगा तथा प्रतियोगी आदि परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। नवीन वस्तुओं तथा विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक सामान के क्रय के योग बनेंगे। नौकरी एवं व्यवसाय में वृद्धि तथा शुभ समाचार की प्राप्ति के योग बनेंगे।

कन्या - कन्या राशि के जातकों की राशि में शुक्र का गोचर होगा जो धन संपत्ति की वृद्धि का कारक बनेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के एवं नव विवाहितों के संतान के योग बनेंगे। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा तथा विद्यार्जन में रूचि बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ फल दायक रहेगा। स्त्री से लाभ के योग रहेंगे।

तुला - तुला राशि के जातकों को इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा के एवं भ्रमण के योग बन रहे हैं। मित्रों एवं सहयोगियों का अच्छा समर्थन प्राप्त होगा। भोग विलास में खर्च हो सकता है। भौतिक सुखों की अच्छी प्राप्ति होगी। भाग्य में वृद्धि तथा नवीन वस्त्रों एवं आभूषणों की प्राप्ति के योग रहेंगे।

वृश्चिक - वृश्चिक राशि के जातकों के आय भाव में शुक्र का गोचर होने से धन संपत्ति एवं आय में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी तथा मित्रो एवं सम्बन्धियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। लम्बे समय से अटका हुआ धन प्राप्त होने के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। प्रेम के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

धनु - धनु राशि के जातकों के लिए यह समय मिश्रित एवं चुनौतियों से पूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में अभी वरिष्ठ कर्मियों के साथ विवाद से बचें। स्त्री पक्ष से सावधान रहें। इस कालावधि में नकारात्मकता से भी बचकर रहें तथा पैसों के लेन देन में सतर्कता बरतें। विशेष रूप से बैंक कर्मी ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं शत्रुओं से सचेत रहें।

मकर - मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ फलदायी होगा। भाग्य में वृद्धि होगी तथा अपनी बंधु - बांधवों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन एवं व्यापार में वृद्धि के योग रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे तथा लम्बी दूरी की लाभदायक यात्रा भी होने की सम्भावना रहेगी। घर में किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन हो सकता है।

कुम्भ - कुम्भ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का कन्या राशि में गोचर शुभ फलदायक रहेगा। भोग विलास में वृद्धि होगी यद्यपि साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आपकी पद - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। वासनात्मक विचारो पर नियंत्रण के साथ संयम से रहें।

मीन - मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर मिश्रित फलदायक रहेगा। आपके खर्चे में वृद्धि हो सकती है तथा जीवनसाथी के साथ भी किसी विषय पर विवाद अथवा मनमुटाव संभव है। इस अवधि में कोई भी नया कार्य प्रारम्भ न करें एवं पैसों के लेन देन में सतर्क रहें। स्वास्थ्य पक्ष का ध्यान रखें तथा कार्य स्थल पर पूरे ध्यान के साथ कार्य करें। इस अवधि में कोई यात्रा भी संभव है।

विशेष - यह फलादेश शुक्र के कन्या राशि में गोचर पर आधारित है। जन्मकुंडली में ग्रहों के स्थिति एवं दशा के आधार पर ही अंतिम परिणाम एवं उसका शुभाशुभ फल निर्धारित किया जाना समीचीन है। इस हेतु आपके हमसे इनबॉक्स में संपर्क कर सकते हैं।

Address

50/272, Heera Path, Mansarover
Jaipur
302020

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+917985461607

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sarv Jyotish posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sarv Jyotish:

Share