DS Jewellery

DS Jewellery In golden & silver Jewellery

9587956088
05/11/2018

9587956088

केंद्र सरकार ने सोना रखने की सीमा निर्धारित कर दी है।  वित्त मंत्रालय ने सोने पर टैक्‍स लगाने और इसकी सीमा तय करने को ले...
01/12/2016

केंद्र सरकार ने सोना रखने की सीमा निर्धारित कर दी है। वित्त मंत्रालय ने सोने पर टैक्‍स लगाने और इसकी सीमा तय करने को लेकर चल रही अफवाहों के बीच यह कदम उठाया है। मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि घर में रखे सोने को लेकर कोई नया टैक्‍स नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा पुश्‍तैनी सोना घर में रखा है उस पर भी कोई टैक्‍स नहीं लगेगा।

इसी के साथ मंत्रालय ने यह भी साफ़ किया है कि अगर आपने अपनी घोषित संपत्ति से सोना खरीदा है तो उस पर भी काई टैक्‍स नहीं देना होगा। इसी तरह से घर में सोना रखने पर भी सफाई दी गई है। इसके तहत विवाहित महिलाएं अपने पास 500 ग्राम सोना रख सकती हैं, वहीं अविवाहित महिलाएं 250 ग्राम सोना रखने के लिए मुक्‍त हैं। पुरुषों के लिए यह सीमा 100 ग्राम तक रहेगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से यह अफवाह चल रही थी कि नोटबंदी के बाद सरकार घर में रखे सोने को लेकर कठोर कानून लाने जा रही है जिसके तहत इसकी सीमा तय होगी और ज्‍यादा सोना निकलने पर सरकार कार्रवाई करेगी।

विदेशी बाजारों में पीली धातु में मंगलवार को तीन साल की सबसे गिरावट के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 730 र...
05/10/2016

विदेशी बाजारों में पीली धातु में मंगलवार को तीन साल की सबसे गिरावट के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 730 रुपए लुढ़ककर तीन महीने से अधिक के निचले स्तर 30,520 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 1,750 रुपए की बड़ी गिरावट के बाद करीब नौ सप्ताह के निचले स्तर पर 43,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर गत दिवस तीन फीसदी से ज्यादा को गोता लगाकर 1,270 डॉलर से नीचे इस साल 24 जून के बाद के निचले स्तर तक उतर गया। यह सितंबर 2013 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि, बुधवार को इसने थोड़ी वापसी की और 4.5 डॉलर बढ़कर 1,272.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिकी सोना वायदा भी मंगलवार को तीन प्रतिशत से ज्यादा लुढ़कने के बाद 4.4 डॉलर चढ़कर होकर 1,274.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में कारखानों की गतिविधियां तेज होने के बाद भी डॉलर में गिरावट देखी गई। प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर 0.1 फीसदी कमजोर हो गया। इसके अलावा चीन में राष्ट्रीय दिवस के जारी अवकाश के कारण बाजार बंद रहने से हाजिर मांग भी प्रभावित हुई। इससे इनकी कीमतों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।विश्लेषकों का कहना है कि यदि अमेरिका में इस सप्ताह गैर-कृषि क्षेत्र के रोजगार आंकड़े मजबूत आए तो कीमती धातुओं में आगे और गिरावट देखी जा सकती है। इस बीच, लंदन में चांदी 0.17 डॉलर ऊपर 17.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस इसमें जनवरी 2015 के बाद की सबसे बड़ी एक दिन गिरावट रही थी।

नई दिल्ली। ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व साफ संकेत नहीं दे रहा है। ऐसे में अटकलों का बाजार गर्म है और इन अटकलो...
24/09/2016

नई दिल्ली। ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व साफ संकेत नहीं दे रहा है। ऐसे में अटकलों का बाजार गर्म है और इन अटकलों के बीच गोल्ड इस साल 25 फीसदी महंगा हो चुका है।

इंटरनेशनल मार्केट के साथ घरेलू मार्केट में दिवाली तक गोल्ड में तेजी देखी जा रही है। एक्सपर्ट ने बताया कि अब फेड की अगली मीटिंग दिसंबर में है। दिवाली के मौके पर गोल्ड का दाम 31,500 से 32,000 रुपये के दायरे में रहने की संभावना है।

दिसंबर में गोल्ड में नरमी का दौर शुरू हो सकता है। एसएमसी कॉमट्रेड की वंदना भारती बताया कि ग्लोबल इकनॉमी में रिकवरी धीमी है। अमेरिका में इस साल अब तक ब्याज दरें नहीं बढ़ी हैं। अब सबकी नजरें दिसंबर को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग पर है।

ऐसे में ग्लोबल गोल्ड ईटीएफ में जोरदार निवेश देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कमजोर रुपये से गोल्ड की घरेलू कीमत को दोहरा सपोर्ट मिल रहा है। एंजेल ब्रोकिंग के अनुज गुप्ता का कहना है कि इस वक्त गोल्ड में शॉर्ट-टर्म इनवेस्टमेंट करना चाहिए। गोल्ड, इस वक्त 25 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

दिवाली में गोल्ड की खरीदारी होती है। बड़ी खरीददारी को दिसंबर में करेंगे तो बेहतर होगा। गोल्ड में दिवाली में पहले करेक्शन या तेज बिकवाली का दौर चल सकता है। ऐसे समय में खरीदारी की जा सकती है। सरकार ने पांचवें दौर के गोल्ड बॉन्ड को इश्यू करने की तारीख एक हफ्ता बढ़ा दी है। बॉन्ड अब 30 सितंबर को जारी होंगे। पहले बॉन्ड को 23 सितंबर को जारी करने की योजना थी। सरकार ने यह फैसला रिजर्व बैंक के साथ चर्चा के बाद लिया है।

06/03/2016

सभी स्वर्णकार और व्यापारी भाइयो से निवेदन है।अवश्य पड़े और शेयर करे

- यह बंद आप ही के भले के लिए है।
चाहे आप कितने भी छोटे दूकानदार हो यह एक्साइज की मार छोटे दुकानदारो और कारीगरों पर ही ज्यादा पड़ेगी। क्यों की बड़े दुकानदार तो फिर भी अपना स्टॉक मेंटेन कर के चार्टेड एकाउंटेंट ( C. A.) को अपॉइंट कर के रखते है और उन बड़े दूकानदारो को 1% टैक्स से फर्क भी नहीं पड़ेगा कई कारीगर और व्यापारी भाई इस बंद का सही कारण ही नहीं जान पाये है।💥
आइये आप को इस बंद का कारण बताते है।
💥
1. बजट 2016 में वित्त-मंत्री श्री अरुण जेटली जी ने खेरची और होलसेल जेव्लेरी के निर्माण पर 1% एक्साईज ड्यूटी लगाई है जो 1मार्च2016से लागु हो भी चुकी है।

2. यदि आप निम्न में शामिल है तो आप

होलसेलर
रिटेलर
गलाई -पकाई वाले
तार पट्टी वाले
डाई काटने वाले
मिना कारी वाले
पालिश वाले
छिलाई वाले
या
फिर (कारीगर )यानि ज्वेलरी के निर्माता है

तो आप इस 1%टेक्स को चुकाने के लिए मजबूर है।

3. हडताल खत्म होते ही एक्साईज विभाग की कार्यवाही शुरू हो जायेगी और दूकान दूकान पर अधिकारी पहुच कर आप को लाइसेंस बनवाने के लिए मजबूर करेंगे

4. आप सभी को सबसे पहले तो सालभर के काम काज का पक्का हिसाब रखना होगा और कम से कम पिछले 10 सालो का हिसाब रखना होगा ।

5. अधिकारी आप से कैसे भी बात करे पर आप को उन का पूरा सहयोग करना पड़ेगा और विनम्रता से बात करना पड़ेगी क्यों की वह सेंट्रल गवरमेंट के अधिकारी होंगे
(इनकम टैक्स वालो की तरह)

6. उस के बाद यदि आप अभी तक इनकम टेक्स नहीं भरते या कम भरते है तो इनकम टैक्स वाले भी बाहे फेलाकर आप का इंतजार कर रहे होंगे।
सही इनकम टैक्स भरने को तैयार हो जाइये।

7. आप का एक्साईज का लाइसेंस आप के कारखाने काम करने वालो की संख्या गैस की खपत,बिजली की खपत,और उपलब्ध संसाधनों जेसे तारपट्टी की मशीन का पॉवर
सोना गलाने की भट्टी का आकर के आधार पर बनेगा और आप उस आधार पर टैक्स देने के लिए मजबूर हो।

8. यदि आप रोज का 10ग्राम सोने का काम भी रोज़ करते है तो आप इस एक्साईज के पचड़े में आ चुके हो।
💥
9. आप 10 ग्राम सोने का काम रोज़ करते है तो
10g × 30(दिन) =300g (महीना)
× 12(महीने)=3600g
×30,000(सोने का भाव)
1,08,00,000 (एक करोड़ आठ लाख )का कुल काम किया जिस पर 1% एक्साईज ड्यूटी जो की लगभग
1,08,000 (एक लाख आठ हजार)
आप को टेक्स के भरना है।
अभी इनकमटैक्स अलग है।
व्यापारियो के लिए सेल टैक्स अलग ही है
💥
9. एक्साईज के अफसरों की इंस्पेक्टरी
चालू होगी कभी भी चेकिंग के नाम पर धमकाकर अवेध वसूली शुरू हो जायेगी।
जो कहलायेगा 💥इंस्पेकटर राज💥

10. अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं की एक ही आभूषण का टैक्स कितने लोग भरेंगे क्यों की एक आभूषण कई जगहा जा कर ही कम्प्लीट होता है।
और यदि एक ही आदमी ही टैक्स भरेगा तो उस आभूषण का रिकार्ड कितने लोगो को रखना पड़ेगा।

11. आप होलसेलर है या रिटेलर है तो ये मानिये की ये सब पैसा आप की जेब से ही जायेगा। ये सब आप को ही चुकाना है
सीधे सीधे 2 से 3 वेस्टेज आप को ही ज्यादा चुकानी पड़ेगी

12. और अगर आप छोटे दूकानदार है जो अपनी दूकान का माल खुद तैयार करवाते है तो सबसे पहले तो कच्चे बिल पर माल बिकना बंद हो जायेगा और अपने कारीगरों से लेकर छिलाई पॉलिस वालो के रिकार्ड भी आप की जिम्मेवारी रहेगी क्यों की वे आप के लिए कार्य करते है। ओर इन के रिकार्ड गड़बड़ मतलब आप फंसे

और भी न जाने कितने अभिशाप है इस 1%एक्साईज के पीछे
पहले ही सोने के भाव् के उतार चढ़ाव् ने व्यापर का सत्यानाश कर के रखा है
अब इस नयी मुसीबत से निपटने में आप सभी अवश्य साथ दे क्यों की यह आप की खुद की लड़ाई है।

Only Rs.72000
20/02/2016

Only Rs.72000

वैश्विक बाजारों में तेजी और आभूषण निर्माताओं की लिवाली के चलते जयपुर सर्राफा बाजार में सोने के भाव एक बार फिर 28,000 के ...
10/02/2016

वैश्विक बाजारों में तेजी और आभूषण निर्माताओं की लिवाली के चलते जयपुर सर्राफा बाजार में सोने के भाव एक बार फिर 28,000 के मनौवेज्ञानिक स्तर को लांघ गए।

सोने में मंगलवार को 700 रुपए का उछाल आया, जो कि इस साल किसी एक कारोबारी सत्र में सबसे बढ़ी तेजी है। डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। जेवराती सोने के भाव भी 600 रुपए की तेजी के साथ 27,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए।

औद्योगिक इकाइयों की मांग
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की लिवाली के चलते 37,000 रुपए स्तर को पार करते हुए 1100 रुपए की तेजी के साथ 37,300 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंचे।

बाजार सूत्रों के अनुसार वैश्विक बाजारों में सोना लगातार आठ दिन की तेजी के साथ 1200 डॉलर प्रति औंस के स्तर को लांघ गया। जिसने घरेलू बाजारों के रूख को प्रभावित किया। सिंगापुर में सोने के भाव 0.5 प्रतिशत चढ़कर 1195.66 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए। सोमवार रात इसके भाव चढ़कर 1200.97 डॉलर प्रति औंस तक जा पहुंचे थे। जो 22 जून के बाद का उच्चस्तर है।

बंद भाव इस प्रकार रहे। चांदी रिफाइनरी 36,800, चांदी [999] [प्रति किलोग्राम] 37,300 रुपए। जेवराती सोना [प्रति दस ग्राम] 27,100 रुपए, 22/22 वापसी सानेे का भाव 26,500, सोना [995] [प्रति दस ग्राम] 28,550 रुपए।

आयात शुल्क मूल्य बढ़ा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गत एक सप्ताह के दौरान हुई तेज बढ़ोतरी के मद्देनजर मंगलवार को सरकार ने इन दानों कीमती धातुओं का आयात शुल्क मूल्य (टैरिफ वैल्यू) बढ़ा दिया। सोने का आयात शुल्क मूल्य 26 डॉलर प्रति दस ग्राम तथा चांदी का 44 डॉलर प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है।

अब सोने का टैरिफ वैल्यू 362 डॉलर प्रति दस ग्राम से बढ़कर 388 डॉलर प्रति दस ग्राम तथा चांदी का 443 डॉलर प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 487 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गया है। आयात शुल्क मूल्य वह मूल्य है जिसके आधार दोनों कीमती धातुओं के आयात पर शुल्क लगाया जाता है।

आभूषण कारोबारी आज हड़ताल पर
दो लाख रुपए से अधिक के आभूषणों की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में आभूषण कारोबारियों के 300 से अधिक संगठनों समेत करीब एक लाख दुकानदार बुधवार को हड़ताल करेंगे।

रत्न एवं आभूषण कारोबारियों के संगठन जीजेएफ के अध्यक्ष जी.वी.श्रीधर ने कहा कि पैन कार्ड की इस बाध्यता से रत्न एवं आभूषण उद्योग पर काफी बुरा असर पड़ा है और इससे लाखों हस्तशिल्पियों एवं कामगारों के सामने रोजगार का संकट उपस्थित हो गया है।

क्यों बढ़ें भाव
वैश्विक बाजार में तेजी
घरेलू स्तर पर सावों की मांग
रुपए के कमजोर होने से आयात महंगा
शेयर बाजार में गिरावट
निवेश मांग बढ़ी

आयात शुल्क मूल्य बढ़ा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गत एक सप्ताह के दौरान हुई तेज बढ़ोतरी के मद्देनजर मंगलवार को सरकार ने इन दानों कीमती धातुओं का आयात शुल्क मूल्य (टैरिफ वैल्यू) बढ़ा दिया। सोने का आयात शुल्क मूल्य 26 डॉलर प्रति दस ग्राम तथा चांदी का 44 डॉलर प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है। अब सोने का टैरिफ वैल्यू 362 डॉलर प्रति दस ग्राम से बढ़कर 388 डॉलर प्रति दस ग्राम तथा चांदी का 443 डॉलर प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 487 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गया है।

आभूषण कारोबारी आज हड़ताल पर
दो लाख रुपए से अधिक के आभूषणों की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में आभूषण कारोबारियों के 300 से अधिक संगठनों समेत करीब एक लाख दुकानदार बुधवार को हड़ताल करेंगे। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कलैश मित्तल ने कहा कि पैन कार्ड की इस बाध्यता से इस उद्योग पर काफी बुरा असर पड़ा है और इससे लाखों कामगारों के सामने संकट खड़ा हो गया है।

नई दिल्ली। ।विदेशी बाजारों की तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर ग्राहकी कमजोर पडऩे से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सो...
31/12/2015

नई दिल्ली। ।
विदेशी बाजारों की तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर ग्राहकी कमजोर पडऩे से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 260 रुपए लुढ़ककर दो सप्ताह के निचले स्तर 25390 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

औद्योगिक मांग टूटने से चांदी 250 रुपए गिरकर करीब 15 दिनो के न्यूनतम स्तर 33300 रुपए प्रति किलोग्राम रही। लंदन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त लेकर 1061.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

इसी तरह अमेरिकी सोना वायदा भी 0.21 फीसदी बढ़कर 1062.2 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक पीली धातु में मामूली तेजी देखी जा रही है। लेकिन, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में जारी तेजी से इस पर लगातार दबाव बना हुआ।

वैश्विक स्तर लगातार तीसरे वर्ष सोने में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2015 में इसकी कीमत 10 फीसदी तक टूटी है। उनके अनुसार, फेड रिजर्व के ब्याज दरों में आगे भी क्रमिक बढ़ोतरी के निर्णय से वर्ष 2016 में भी पीली धातु की कीमत में कुछ खास तेजी आने की उम्मीद नहीं है।

अगर नीतिगत दरों में पुन: बढ़ोतरी हुयी तो इसके भाव अगले साल भी गिर सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त लेकर 13.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
इस खबर पर अपनी राय दीजिये

नई दिल्ली। । अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमतों में गिरावट के बावजूद डॉलर के मुकाबले रुपये के टूटने से मंगलवार...
30/12/2015

नई दिल्ली। । अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमतों में गिरावट के बावजूद डॉलर के मुकाबले रुपये के टूटने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45 रुपये चढ़कर 25650 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया, जबकि औद्योगिक माँग उतरने से चाँदी 330 रुपये लुढ़ककर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 33650 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को 0.5 प्रतिशत चढऩे के बाद सोना हाजिर आज चार डॉलर उतरकर 1072.6 डॉलर प्रति औंस बोला गया। हालाँकि, फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 4.5 डॉलर की मजबूती के साथ 1072.8 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सोने पर दबाव पड़ा है। हालाँकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के टूटने से पीली धातु को समर्थन भी मिल रहा है। इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.33 डॉलर फिसलकर 13.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

स्थानीय बाजार में सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को सोना 45 रुपये मजबूत हो गया। सोना स्टैंडर्ड 25650 रुपये प्रति दस ग्राम तथा सोना बिटुर 25500 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी कल के 22200 रुपये के स्तर पर टिकी रही।

चाँदी की औद्योगिक माँग कमजोर रही। इस कारण यह लगातार तीसरे कारोबारी दिवस गिरावट में रही। चाँदी हाजिर 330 रुपये लुढ़ककर 18 दिसंबर के बाद के निचले स्तर 33650 रुपये प्रति किलोग्राम पर तथा चाँदी वायदा 300 रुपये टूटकर 33750 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। हालाँकि, सिक्कों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और सिक्का लिवाली तथा बिकवाली क्रमश: 48 हजार तथा 49 हजार रुपये प्रति सैकड़ा बोले गए।

कारोबारियों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरावट के बावजूद स्थानीय बाजार में सोना चढ़ा है जिसकी मुख्य वजह डॉलर के मुकाबले रुपये का टूटना है। वहीं, औद्योगिक माँग कमजोर पडऩे से चाँदी फिसली है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी पीली धातु के दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार और स्थानीय माँग पर निर्भर करेंगे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे।
सोना स्टैंडर्ड (प्रति दस ग्राम)----------25650
चाँदी हाजिर (प्रति किलोग्राम)---------33650
चाँदी वायदा (प्रति किलोग्राम)---------33750
सिक्का लिवाली (प्रति सैकड़ा)--------48000
सिक्का बिकवाली (प्रति सैकड़ा)-------49000
गिन्नी (प्रति आठ ग्राम)--------------22200

2015........25000
16/12/2015

2015........25000

Address

Kuloth Kalan
Jaipur
333033

Telephone

9587956088

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DS Jewellery posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share