15/05/2026
आज नई दिल्ली में लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधिमंडल आदरणीय श्री प्रकाश चन्द्र जी भाई साहब के सानिध्य में आदरणीय श्री पीयूष गोयल जी,माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल में श्री ओम प्रकाश गुप्ता, अखिल भारतीय महासचिव, श्री नरेश पारीक, अखिल भारतीय संयुक्त महासचिव एवं श्री विवेक अग्रवाल, राष्ट्रीय सह-संयोजक, पेपर एवं पैकेजिंग समूह , श्री कृष्णा राव अध्यक्ष व श्री पुनीत सोनी उपाध्यक्ष,फेडरेशन आफ़ क्वार्ट्ज़ सरफेस एसोसिएशन भी सम्मिलित थे।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ईरान युद्ध के कारण प्रभावित एमएसई निर्यातकों की समस्याओं तथा अमेरिका द्वारा *क्वार्ट्ज सरफेस स्लैब्स* के निर्यात पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
इसी प्रकार, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए NEIDS 2017 एवं उन्नति 2024 के अंतर्गत उपलब्ध जीएसटी लाभों पर हाल ही में हुए जीएसटी दर परिवर्तनों के प्रतिकूल प्रभाव, नई नीति रूपरेखा की आवश्यकता तथा *रीसाइक्लिंग इकाइयों* से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।