Naveen PL Choudhary

Naveen PL Choudhary Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Naveen PL Choudhary, Brand, Jaipur.

Researcher | Banker | �Bankar | Researcher | Anchor | Writer
� Research paper present
" Performance Of Banks In India During Covid 19 Pandemic" Manipal Uni
�Published in "IJCRT", "Cambridge University UK", "Academia.edu"

19/11/2022

अपने पैसे का निवेश करने के लिए आज के समय में अधिकतर युवा शेयर मार्केट का ही चयन करते हैं। समझदारी व सही जानकारी के साथ किया गया निवेश अच्छा रिटर्न भी प्रदान करता है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि किसी दिन मार्केट के तेजी से ऊपर जाने पर कुछ शेयर्स की खरीद को रोक दिया जाता है। ये स्थिति तेजी से नीचे गये स्टॉक्स में भी होती है। हमने अक्सर शेयर मार्केट के एक्सपर्ट्स से सुना है कि आज इस शेयर ने सर्किट हिट किया है। क्या आप जानते हैं ये सर्किट क्या होते हैं और शेयर मार्केट में इसका क्या महत्व है। आज इस आर्टिकल में हम इसी पर बात करेंगे-
क्या होता है सर्किट
किसी शेयर की कीमतों में अचानक से आने वाले उतार-चढ़ाव से निवेशकों को बचाने के लिए एक्सचेंज पिछले दिन की शेयर की कीमतों के आधार पर एक शेयर की कीमत पर एक बैंड लगाते हैं। यह बैंड पिछले दिन की प्राइस का 5% या 2% हो सकता है। इससे शेयर की कीमत उस बैंड के बीच में ही रहती है। फिर चाहे मार्केट कितना भी ऊपर या नीचे क्यों न चला जाए। इस बैंड को ही सर्किट कहते हैं। यह सर्किट दो तरह के होते हैं- अपर सर्किट (Upper Circuit) और लोवर सर्किट (Lower Circuit)।

कैसे करें म्युचुअल फंड में निवेश?Mutual Fund में निवेश आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आप जिस स्कीम में निवेश करना चाहते है...
19/11/2022

कैसे करें म्युचुअल फंड में निवेश?

Mutual Fund में निवेश आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आप जिस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं उस स्कीम से जुड़े फंड हाउस में जाकर ऑफलाइन तरीके से निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले अपनी और स्कीम की पूरी जानकारियों के साथ फॉर्म भरना होगा और केवाईसी की शर्तें पूरी करनी होगी साथ ही चेक या डीडी के जरिए भुगतान करना होगा, अगर आप एसआईपी ले रहें हैं तो आपको कैंसिल चेक देने होंगे।

आप Mutual Fund ब्रोकर या फिर डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस पहुंच कर ऑफ लाइन तरीके से निवेश कर सकते हैं। इसमें भी आपको फार्म भर कर केवाईसी की शर्तों को पूरा करना होगा। आप म्यूचुअल फंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर घर बैठे स्कीम में निवेश कर सकते हैं. . यहां म्यूचुअल फंड में निवेश पर कोई कमीशन नहीं देना होता है। तो अब ज्यादा का सोचना फोन उठाएं और जुड़ जाएं।

कब करें म्युचुअल फंड में निवेश?MF scheme के रिटर्न पर नजर डालें तो निवेशकों को इसका असली फायदा लंबी अवधि में दिखता है.वह...
19/11/2022

कब करें म्युचुअल फंड में निवेश?

MF scheme के रिटर्न पर नजर डालें तो निवेशकों को इसका असली फायदा लंबी अवधि में दिखता है.वहीं लंबी अवधि का नजरिया लेकर चलने पर आप बेहद छोटी रकम को बढ़ता हुआ भी देखते हैं. अगर आप kotak securities के म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर की मदद लेंगे तो आपको पता चलेगा कि कैसे लंबी अवधि में छोटी रकम बड़ी संपत्ति में बदल जाती है. और इससे आपको बाजार में समय पर निवेश के फायदे साफ दिखते हैं। बाजार के सभी जानकार मानते हैं कि म्यूचुअल फंड्स में इंश्योरेंस की तरह ही जितनी जल्दी हो निवेश की शुरुआत कर देनी चाहिए. दरअसल युवावस्था में खर्च सीमित किए जा सकते हैं. हालांकि जिम्मेदारी बढ़ने के साथ ये संभव नहीं होता। ऐसे में अगर आपकी नई जॉब लगी हो तो बेहतर है पहली सैलरी से मिठाई खरीदने के साथ एक mutual fund scheme में पैसा लगाना आपके लिए काफी फायदे का सौदा होगा। हालांकि आपने समय बीतने के साथ भी निवेश नहीं किया है तो भी जितनी जल्दी शुरुआत करने का फायदा उतना ज्यादा होगा।

निवेश एक ऐसी प्रकिया है जिसकी योजना तो सभी बनाते हैं लेकिन इस पर समय से फैसला बेहद कम ही लोग ले पाते हैं. दरअसल निवेश को...
19/11/2022

निवेश एक ऐसी प्रकिया है जिसकी योजना तो सभी बनाते हैं लेकिन इस पर समय से फैसला बेहद कम ही लोग ले पाते हैं. दरअसल निवेश को लेकर लोगों के मन में इतने सवाल होते हैं कि इनका जवाब तलाशते तलाशते वक्त हाथ से निकल जाता है. अगर आप भी Mutual Fund में निवेश करने की योजना बना रहे हैं लेकिन अपने ही सवालों से परेशान हैं तो आज हम आपके सामने ऐसे 4 सबसे ज्यादा उठने वाले सवालों के जवाब लेकर आएं हैं. इन्हें पढ़ें और इससे पहले कि निवेश का सही वक्त निकल जाए आप फैसला लें और अपनी मेहनत की कमाई से अपना भविष्य बना लें.
क्यों करें म्यूचुअल फंड में निवेश?

ये सवाल सभी लोगों के दिमाग में सबसे पहले आता है। आप जानते ही हैं कि हर तरह के निवेश में कम या ज्यादा जोखिम रहता ही है, और निवेश पर रिटर्न इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितना जोखिम उठा रहे हैं. अक्सर ऊंचे रिटर्न के लालच में आम लोग अपनी बड़ी रकम गंवा देते हैं वहीं कुछ लोग रकम गंवाने के डर से बेहतर निवेश पाने की कोशिश ही नहीं करते और पारंपरिक निवेश विकल्पों में पैसा लगा देते हैं जो अक्सर बढ़ती महंगाई में नुकसान का सौदा बन जाते हैं। Mutual Fund आम निवेशकों के जोखिम को कम करता है और बेहतर रिटर्न देने की कोशिश करता है। म्यूचुअल फंड में आम लोग छोटी छोटी रकम से कम जोखिम के साथ निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और आपके इस छोटे निवेश पर भी बाजार के एक एक्सपर्ट की लगातार नजर रहती है, जो पूरी कोशिश करता है कि आपका रिटर्न बाकी लोगों से ऊंचा रहे। वहीं निवेश क्यों करें, इस सवाल का जवाब पाने के लिए आप kotak securities की भी मदद ले सकते हैं. Kotak securities के एप या वेबसाइट पर जाकर आप म्यूचुअल फंड्स के प्रदर्शन पर नजर डाल सकते हैं वहीं इन स्कीम के फायदों की भी जानकारी ले सकते हैं. जिससे आपको ये समझने में काफी आसानी होगी कि एमएफ में क्यों निवेश किया जाना चाहिए .

19/11/2022

अगर आप अपने फाइनेंशियल जर्नी की शुरुआत करने जा रहे हैं तो आपके लिए सेविंग अकाउंट का होना काफी अहम है. सेविंग अकाउंट में न केवल आपका पैसा सुरक्षित रहता है बल्कि इसमें आपको कम ही सही पर रिटर्न भी मिलता है. इसका फायदा यह है कि आप अपने सेविंग अकाउंट में पैसा आसानी से डिपॉजिट कर सकते हैं या निकाल भी सकते हैं. किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में आप सेविंग अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं. यह एक इमरजेंसी फंड है जिसका इस्तेमाल आप पैसे की जरूरत होने पर कर सकते हैं. हालांकि, सेविंग अकाउंट एक इन्वेस्टमेंट नहीं है, इसलिए एक्सपर्ट्स इसमें केवल सरप्लस फंड रखने का सुझाव देते हैं.

आप अपनी शॉर्ट-टर्म जरूरतों के लिए अपने बचत खाते में पैसा जमा कर सकते हैं. इसमें चेक बुक, एटीएम निकासी, और नकद जमा जैसी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए व इसमें मिलने वाली सेवाओं के लिए जरूरी फीस की जांच कर लेनी चाहिए. सीनियर सिटीजन्स बैंक में जमा किए गए अपने पैसे और फिक्स्ड डिपॉजिट में अपना पैसा जमा करने पर हाई रिटर्न हासिल कर सकते हैं. हमने यहां बताया है कि सेविंग अकाउंट रखने के कौन-कौन से फायदे हैं.
सेविंग अकाउंट के फायदे
एक सेविंग बैंक अकाउंट सरप्लस फंड रखने के लिए सुरक्षित है.
आपको बचत खाते में रखी राशि पर ब्याज मिलता है.
ब्याज दरें 3% से 6.50% प्रति वर्ष तक हो सकती हैं.
आप पूरे भारत में अपने डेबिट कार्ड से एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं
इसमें इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी है.
लॉकर रेंटल फैसिलिटी में डिस्काउंट मिलता है.
कुछ बैंक पर्सनल एक्सीडेंट और डेथ कवर सहित बीमा कवर प्रदान करते हैं.

15/08/2022

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

11/08/2022

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

*Icici Prudential Mutual Fund* 💰 *Sip Return (%XIRR), as on 31st March, 2022*💰🔖 *ICICI Prudential Bluechip Fund*3yrs - 2...
11/05/2022

*Icici Prudential Mutual Fund*

💰 *Sip Return (%XIRR), as on 31st March, 2022*💰

🔖 *ICICI Prudential Bluechip Fund*

3yrs - 23.3%
5 yrs - 16.6%
10 yrs - 14.9%
12 yrs - 14.4%

🔖 *ICICI Prudential Focused Equity Fund*

3yrs - 25.9%
5 yrs - 17.8%
10 yrs - 14.2%
12 yrs - 14.3%

🔖 *ICICI Prudential Equity and Debt Fund*

3yrs - 28.9%
5 yrs - 19.7%
10 yrs - 16.7%
12 yrs - 16.3%

🔖 *ICICI Prudential Multi Asset Fund*

3yrs - 26.6%
5 yrs - 18.2%
10 yrs - 15.5%
12 yrs - 14.9%

🔖 *ICICI Prudential Value Discovery Fund*

3yrs - 31.0%
5 yrs - 20.3%
10 yrs - 17.3%
15 yrs - 17.7%

🔖 *ICICI Prudential Large and Midcap Fund*

3yrs - 28.3%
5 yrs - 18.4%
10 yrs - 14.9%
15 yrs - 15.0%

Invest now.

Invest 10000 per month convert to 1.42 cr in 20 years. Invest now
05/05/2022

Invest 10000 per month convert to 1.42 cr in 20 years. Invest now

FORM 15H AND 15G: 15G और 15H फॉर्म भर व्यक्ति यह बताता है कि उसकी इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती है. इसके जरिए टीडीएस ...
01/05/2022

FORM 15H AND 15G: 15G और 15H फॉर्म भर व्यक्ति यह बताता है कि उसकी इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती है. इसके जरिए टीडीएस कटौती से बचा जा सकता है. भारत में अगर किसी व्यक्ति की इंटरेस्ट इनकम अगर 10,000 रुपए सालाना से ज्यादा है तो बैंकों को इस पर टीडीएस की कटौती करना होती है. Bankbazaar की मानें तो अगर किसी व्यक्ति की ये इनकम टैक्सेबल लिमिट से कम है तो उन्हें फॉर्म 15G और 15H भर कर बैंक में जमा कर टीडीएस कटौती न करने के लिए रिक्वेस्ट करना होता है. 15G और 15H फॉर्म्स में सामान्य अंतर यही है कि 15H फॉर्म 60 साल और उससे ऊपर की उम्र के लोगों को भरना होता है. जबकि फॉर्म 15G सभी अन्य लोग भर सकते हैं.

फॉर्म 15H क्या है (What is form 15H)
फॉर्म 15H इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के अंडर सेक्शन 197A के अंडर सब सेक्शन 1(C) के भीतर आने वाला डीक्लेरेशन फॉर्म है.

1. ये फॉर्म 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग भर सकते हैं.
2. पिछले साल का एस्टीमेट टैक्स जीरो होना चाहिए. व्यक्ति विशेष ने पिछले साल इनकम टैक्स रिटर्न न भरा हो क्योंकि उनकी इनकम टैक्सेबल अमाउंट से कम हो.
3. इस फॉर्म को व्यक्ति को उन सभी बैंक ब्रांच में सबमिट करना होगा जहां से वह ब्याज इक्कठा कर रहा है.
4. पहले ब्याज का भुगतान होने से पहले 15H फॉर्म सबमिट किया जाना चाहिए. यह अनिवार्य नहीं है लेकिन यह बैंक से टीडीएस कटौती को रोक सकता है.
5. अगर जमा के अलावा किसी अन्य सोर्स से इंटरेस्ट इनकम जैसे कि लोन, एडवांस, डिबेंचर, BONDS आदि पर इंटरेस्ट इनकम 5,000 रुपए से ज्यादा है तो फॉर्म 15H जमा करना होगा.

फॉर्म 15G क्या है (What is form 15G)
फॉर्म 15G इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के अंडर सेक्शन 197A के अंडर सब सेक्शन 1और 1(A) के भीतर आने वाला डीक्लेरेशन फॉर्म है. इसके लिए सबमिशन क्राइटेरिया कुछ प्रकार हैं.
1. हिन्दू अविभाजित परिवार, 60 साल से कम आयु का कोई भी व्यक्ति.
2. एफडी पर ब्याज के पहले पेमेंट से पहले 15G जमा किया जाना चाहिए.
3. उन सभी बैंक ब्रांच में इन्हें जमा करना होता है जहां से पैसा जमा किया जा रहा है.
4. यह फॉर्म सिर्फ उन्हीं के द्वारा जमा किया जाता है जिनकी टैक्सेबल इनकम शून्य है.
5. व्यक्ति को भारतीय नागरिक होना चाहिए.
6. वित्त साल के दौरान ब्याज से कुल आय 2.5 लाख से कम हो.

When a fraudster asks you for your banking details, just laugh it off! Do not share your OTP, UPI VPA / MPIN, Customer I...
01/05/2022

When a fraudster asks you for your banking details, just laugh it off!

Do not share your OTP, UPI VPA / MPIN, Customer ID & Login Password, Card No., ATM PIN, Expiry Date, CVV with anyone

To report unauthorized transactions on your account call us on 18002586161 and National CyberCrime helpline number 1930 and 155260 or visit cybercrime.gov.in.

To know more, visit:
https://m.rbi.org.in/Scripts/BS_PressReleaseDisplay.aspx?prid=53185

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Naveen PL Choudhary posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category