08/02/2023
रोहित इंडेन ग्रामीण वितरक हटिया टोला जरमुंडी जिला दुमका की ओर से एलपीजी सुरक्षा संवाद आयोजित किया गया जिसमें की रसोई गैस सिलेंडर के सही उपयोग और असावधानी से होने वाले खतरों की जानकारी देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया गया। प्लस टू के छात्राओं को वितरक के कार्यालय कर्मी शशिकांत मंडल और अभिमन्यु दास के द्वारा गैस चुल्हा को खोलने व बंद करने, गैस पाईप को समय-समय पर बदलने रेगुलेटर चेक करने एलपीजी सुरक्षा से संबंधित वृहत जानकारी छात्राओं को दिया गया। राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय जरमुंडी के प्रधानाध्यापक श्री प्रमोद कुमार मंडल जी एवं अध्यापक अमिताभ आनंद, शिक्षिका निमिषा रानी एवं शिक्षकगण मौजूद रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान कियें।