19/01/2026
अरवल जिला के कलर प्रखंड अंतर्गत हमारे ग्राम हृदय चक्र में 2 फरवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन ग्राम वासियों के सहयोग से हो रहा है जिसमें श्री श्री 1008 स्वामी रामप्रपन्नाचार्य जी महाराज एवं श्री श्री 1008 स्वामी हरेरामाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से सुनने को मिलेगी। आप लोग को बताते चले की गांव में पुरानी देवी माता की मंदिर जीर्ण शीर्ण अवस्था में हो गई थी जिसको ग्रामीणों के सहयोग से उसे तोड़कर नए मंदिर का निर्माण कराया गया है उसी में माता भगवती की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में यह महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है अत सभी जिले वासियों से आग्रह है कि इस महायज्ञ में आकर स्वामी जी महाराज के मुखारविंद से कहे गए बातों का रसपान करें और अपने जीवन को धन्य बनाये। कार्यक्रम का आयोजन निम्न प्रकार से किया जाएगा
2/02/2026 - जलाहरण एवं कलश शोभायात्रा तथा शाम 7:00 बजे से कथा
6/02/2026 - माता भगवती की नगर भ्रमण एवं प्राण प्रतिष्ठा
8/02/2026 को पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारा।
नोट:- 2/02/2026 से 8/02/2026 तक निरंतर स्वामी रामप्रपन्नाचार्य जी महाराज एवं स्वामी हरेरामाचार्य जी महाराज के साथ निशा भारद्वाज जी के मुखारविंद से शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक कथा का श्रवण कराई जाएगी एवं 11:00 बजे से वृंदावन से आए हुए रासलीला का भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी। दुर दराज से आए हुए लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए हर व्यवस्था रहेगी एवं हर रोज भंडारे का आयोजन भी चलता रहेगा।
अतः सभी श्रद्धालु भक्तो से आग्रह है कि आप लोग भी आए और कथा का आनंद लें।
कार्यक्रम स्थल:- देवी स्थान
ग्राम हृदय चक
थाना कलेर
जिला अरवल
आयोजनकर्ता
समस्त ग्रामवासि एवं श्रद्धालुगण