IBC Balram yadav Bada business

IBC Balram yadav Bada business I am BALRAM YADAV Business Consultant (IBC) of Bada Business Pvt. Ltd.

Bada Business is a One Stop Solution for all your Business Problems in the field of HR, Marketing, Sales, Technology, etc.

14/09/2024

Thank you so much to my family and friends for showering me in love on my birthday

अपने बच्चों को यह जरूर दिखाए और पढ़ाए  #चाय की दुकान से   तक कल शाम 6 बजे चंद्रयान 3 का लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान)...
24/08/2023

अपने बच्चों को यह जरूर दिखाए और पढ़ाए
#चाय की दुकान से तक
कल शाम 6 बजे चंद्रयान 3 का लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) वाला एलएम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास सफलतापूर्वक उतर गया। चाँद में इस जगह उतरनेवाला भारत पहला देश है। यह भारतीय प्रतिभा का एक अनुपम उदाहरण है जो ISRO के माध्यम से साकार हो पाया है।

अब जरा धरती के एक कस्बे चरौदा (छत्तीसगढ़) पहुंचते हैं। यहां एक लड़का था के. भरत कुमार। भरत के पिता बैंक में सुरक्षा गार्ड हैं और बच्चों को बेहतर शिक्षा देना चाहते थे। इसके लिए आर्थिक समस्या आड़े आती थी सो भरत की माँ ने चरौदा में एक टपरी पर इडली चाय बेचने का काम शुरू किया। चरौदा में रेलवे का कोयला उतरता चढ़ता है। कोयले की इसी काली गर्द के बीच भरत मां के साथ यहां चाय देकर, प्लेट्स धोकर परिवार की जीविका और अपनी पढ़ाई के लिए मेहनत कर रहा था।

भरत की स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय चरौदा में होने लगी। जब भरत नौवीं में था, फीस की दिक्कत से टीसी कटवाने की नौबत आ गयी थी पर स्कूल ने फीस माफ की और शिक्षकों ने कॉपी किताब का खर्च उठाया। भरत ने 12 वीं मेरिट के साथ पास की और उसका IIT धनबाद के लिए चयन हुआ। फिर आर्थिक समस्या आड़े आई तो रायपुर के उद्यमी अरुण बाग और जिंदल ग्रुप ने भरत का सहयोग किया। यहाँ भी भरत ने अपनी प्रखर मेधा का परिचय दिया और 98% के साथ IIT धनबाद में गोल्ड मेडल हासिल किया।

जब भरत इंजीनियरिंग के 7 वें सेमेस्टर में था तब ISRO ने वहां अकेले भरत का प्लेसमेंट में चयन किया और आज भरत इस चंद्रयान 3 मिशन का हिस्सा है।

आज मात्र 23 साल का हमारा यह युवा चंद्रयान 3 की टीम के सदस्य के रूप में 'गुदड़ी के लाल' कहावत को सही साबित कर रहा है।

भरत को बहुत बधाई और शुभकामनाएं और ISRO को सलाम !

न्यायधीश का अनोखा दंड 🙏🙏अमेरिका में एक पंद्रह साल का लड़का था, स्टोर से चोरी करता हुआ पकड़ा गया। पकड़े जाने पर गार्ड की ...
31/05/2023

न्यायधीश का अनोखा दंड 🙏🙏

अमेरिका में एक पंद्रह साल का लड़का था, स्टोर से चोरी करता हुआ पकड़ा गया। पकड़े जाने पर गार्ड की गिरफ्त से भागने की कोशिश में स्टोर का एक शेल्फ भी टूट गया।

जज ने जुर्म सुना और लड़के से पूछा, "क्या तुमने सचमुच चुराया था ब्रैड और पनीर का पैकेट"?

लड़के ने नीचे नज़रें कर के जवाब दिया- जी हाँ।

जज :- क्यों ?

लड़का :- मुझे ज़रूरत थी।

जज :- खरीद लेते।

लड़का :- पैसे नहीं थे।

जज:- घर वालों से ले लेते।

लड़का:- घर में सिर्फ मां है। बीमार और बेरोज़गार है, ब्रैड और पनीर भी उसी के लिए चुराई थी।

जज:- तुम कुछ काम नहीं करते ?

लड़का:- करता था एक कार वाश में। मां की देखभाल के लिए एक दिन की छुट्टी की थी, तो मुझे निकाल दिया गया।

जज:- तुम किसी से मदद मांग लेते?

लड़का:- सुबह से घर से निकला था, लगभग पचास लोगों के पास गया, बिल्कुल आख़िर में ये क़दम उठाया।

जिरह ख़त्म हुई, जज ने फैसला सुनाना शुरू किया, चोरी और विशेषतौर से ब्रैड की चोरी बहुत ही शर्मनाक अपराध है और इस अपराध के हम सब ज़िम्मेदार हैं।

"अदालत में मौजूद हर शख़्स.. मुझ सहित सभी अपराधी हैं, इसलिए यहाँ मौजूद प्रत्येक व्यक्ति पर दस-दस डालर का जुर्माना लगाया जाता है। दस डालर दिए बग़ैर कोई भी यहां से बाहर नहीं जा सकेगा।"

ये कह कर जज ने दस डालर अपनी जेब से बाहर निकाल कर रख दिए और फिर पेन उठाया लिखना शुरू किया:- इसके अलावा मैं स्टोर पर एक हज़ार डालर का जुर्माना करता हूं कि उसने एक भूखे बच्चे से इंसानियत न रख कर उसे पुलिस के हवाले किया।

अगर चौबीस घंटे में जुर्माना जमा नहीं किया तो कोर्ट स्टोर सील करने का हुक्म देगी।

जुर्माने की पूर्ण राशि इस लड़के को देकर कोर्ट उस लड़के से माफी चाहती है।

फैसला सुनने के बाद कोर्ट में मौजूद लोगों के आंखों से आंसू तो बरस ही रहे थे, उस लड़के की भी हिचकियां बंध गईं। वह लड़का बार बार जज को देख रहा था जो अपने आंसू छिपाते हुए बाहर निकल गये।

क्या हमारा समाज, सिस्टम और अदालत इस तरह के निर्णय के लिए तैयार हैं?

चाणक्य ने कहा था कि "यदि कोई भूखा व्यक्ति रोटी चोरी करता पकड़ा जाए तो उस देश के लोगों को शर्म आनी चाहिए।"
साभार- फेसबुक मित्र की वॉल से

भारतीय पुरुष हॉकी डिफेंडर नीलम संजीप सेस आगामी हॉकी विश्व कप 2023 में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जब देश...
16/01/2023

भारतीय पुरुष हॉकी डिफेंडर नीलम संजीप सेस आगामी हॉकी विश्व कप 2023 में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जब देश इस उभरते सितारे का जश्न मना रहा है, उनका परिवार आज भी कच्चे घर में रहता है। नीलम के पिता बिपिन सेस अपने बेटे के खेल से काफी खुश हैं। नीलम ने विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक लंबा सफर तय किया है। नीलम का परिवार ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के कदोबहल गांव में बिना गैस या पानी के कनेक्शन वाले कच्चे घर में रहता है। नीलम ने बचपन से ही अपने बड़े भाई और दोस्तों के साथ बांस की छड़ियों और फटे कपड़ों से बनी गेंदों का इस्तेमाल करके हॉकी का अभ्यास किया है। वह एक ऐसे गाँव में पले-बढ़े जहाँ बिजली की कमी थी, हॉकी ने नीलम के लिए एक व्याकुलता प्रदान की। इसके अलावा वे खेती में अपने माता-पिता की मदद करने में व्यस्त रहते थे। दिलचस्प बात यह है कि नीलम संजीप अपने होम ग्राउंड बिरसा मुंडा स्टेडियम में ही अपना वर्ल्ड कप डेब्यू करेंगे। उनकी यह कहानी किसी सपने से कम नहीं है। उनका परिवार आज भी सरकार से मदद की उम्मीद में है।

अंग्रेजी हुकूमत के आगे न झुकने की कसम खाने वाले चंद्रशेखर आजाद जी आज हर भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत है। भारत को आजादी द...
23/07/2022

अंग्रेजी हुकूमत के आगे न झुकने की कसम खाने वाले चंद्रशेखर आजाद जी आज हर भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत है। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने अपना नाम भी चंद्रशेखर तिवारी से बदलकर चंद्रशेखर आजाद रख लिया था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

29/04/2022

Bada Business exclusive Tieup with Swarrnim University for Entrepreneurship development in the state of Gujarat ✨

Happy Birthday to Vivek bindra sir
05/04/2022

Happy Birthday to Vivek bindra sir

Wear your failures as a badge of honor. - Sundar  Pichai
19/03/2022

Wear your failures as a badge of honor. - Sundar Pichai

Address

Jhajjar
124103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IBC Balram yadav Bada business posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to IBC Balram yadav Bada business:

Share