01/12/2023
आईईओ में पेस झज्जर के 4 बच्चों ने पूरे भारत में किया टॉप
बुधवार को आए इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड के रिजल्ट में पेस आईआईटी और मेडिकल झज्जर के 23 बच्चों ने लेवल 1 क्वालिफाई किया। 2 नवंबर. को हुए इस एग्जाम में पेस आईआईटी और मेडिकल झज्जर के बच्चों ने पहले ही साल इतिहास रचा। क्लास 6वीं से युवराज और अश्मिता ने 60 में से 54 मार्क्स लिए, दोनों बच्चों ने पूरे भारत में 26वीं रैंक और इंटरनेशनल 47वीं रैंक हासिल की। क्लास 7वीं के दिशिता, मनुज, अनुज और निखिल ने पूरे भारत में रैंक 1 हासिल किया साथ में इंटरनेशनल रैंक भी 3 हासिल किया बच्चों ने 60 में 59 मार्क्स हासिल किए। हरियाणा से पहले बार किसी बच्चे ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में रैंक 1st हासिल किया। कक्षा 8वीं में रूपिका, आस्था, भानवी, तक्षय, सुहानी ने ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल किया, बच्चों का इंटरनेशनल रैंक 4 रहा। बच्चों ने 60 में से 58 अंक हासिल किये। कुणाल ने ऑल इंडिया रैंक 12 हासिल किया है। क्लास 9वीं में समीक्षा, अनिरुद्ध, माही, मनजीत ने ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल किया साथ ही इंटरनेशनल रैंक 9 रहा, बच्चों ने 60 में से 58 मार्क्स हासिल किए। क्लास 9TH की नैन्सी ने ऑल इंडिया रैंक 11, अमन ने 12, गर्वित ने 13, चित्रा ने 13 रैंक हासिल की। कक्षा 11वीं में पारुल और वंशिका ने ऑल इंडिया रैंक 3 और इंटरनेशनल रैंक 7 हासिल की। दोनों बच्चों ने 60 में से 58 मार्क्स हासिल किये। पेस आईआईटी एंड मेडिकल झज्जर के डायरेक्टर जय विकास सर ने बताया अब तक 9 बच्चों ने झज्जर शाखा से ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है, पहले झज्जर से 1 भी ऑल इंडिया रैंक 1st नहीं आया था। सर ने इस रिजल्ट का श्रेय अपने छात्रों और अंग्रेजी शिक्षकों मोनिका , ज्योति नेहरा, बदन कुमार और पवन फोगाट सर को दिया। अब ये 23 छात्र 11 फ़रवरी. को लेवल 2 की परीक्षा दिल्ली में देंगे, उसके बाद दूसरे देश में परीक्षा देने के लिए जाएंगे इस परीक्षा में कुल 10 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था, भारत के साथ-साथ 29 अंतरराष्ट्रीय देशों के बच्चे भी इस परीक्षा में शामिल थे।