Amogh

Amogh Amogh Global Services is a rising brand in the field of Cyber, Medical, Security & Educational Field.

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dibd.bhashini*गूगल छोड़िए भाषिणी अपनाइए*गूगल हमेशा से ही सभी यूजर्स का...
03/02/2024

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dibd.bhashini

*गूगल छोड़िए भाषिणी अपनाइए*

गूगल हमेशा से ही सभी यूजर्स का हरेक डाटा कलेक्ट करता है, और गूगल से साइबर अपराधी वो डाटा आसानी से चुरा कर बेच देते हैं। विशेषकर गूगल ट्रांसलेशन सर्विस और गूगल कीबोर्ड ये कभी भी यूजर्स के लिए सुरक्षित नहीं रहे।

लेकिन अब भारत का अपना ट्रांसलेशन ऐप *भाषिणी* आ गया है।
इस ऐप की मदद से आप 24 भाषाओं (अंग्रेजी सहित) में किसी भी भारतीय भाषा में ना सिर्फ अनुवाद कर सकते हैं, बल्कि रियल टाइम में किसी से बातचीत भी कर सकते हैं।

*भाषिणी* की मदद से आप Text से आवाज और आवाज से Text में ट्रांसलेशन कर सकते हैं।

और भी बहुत से बहुत उपयोगी फीचर्स हैं।

और सुरक्षा की बात करें, तो ये ऐप भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा डेवलप किया गया है, और यूजर्स का कोई डाटा किसी के साथ शेयर नहीं किया जाता।
*भारतीय तकनीक अपनाएं सुरक्षित रहें*

साभार
*Amogh Global Services*
Cyber Security Team

जय हिंद 🇮🇳*आधार कार्ड फ्रॉड से बचें*आज आधार कार्ड हरेक भारतीय के लिए एक यूनिक पहचान बन चुका है, और करीब हरेक जरूरी काम क...
01/02/2024

जय हिंद 🇮🇳
*आधार कार्ड फ्रॉड से बचें*

आज आधार कार्ड हरेक भारतीय के लिए एक यूनिक पहचान बन चुका है, और करीब हरेक जरूरी काम के वक्त पहचान के रूप में सबको आधार कार्ड की जरूरत होती है।
लेकिन अब कृपया सावधान हो जाएं।
साइबर अपराधी आपके आधार कार्ड के डाटा का इस्तेमाल आपके ही खिलाफ कर सकते हैं, या फिर आपको आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं।
सरकार ने भी ये दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं कि हर जगह अपने आधार कार्ड की कॉपी देना जरूरी नहीं है, जैसे होटल, रेस्तरां, सिनेमा, इत्यादि।
आधार कार्ड में हमारी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां होती है, विशेषकर हमारे फिंगरप्रिंट।
इसलिए बाकी किसी भी जगह आप *Masked Aadhar* का ही उपयोग करें। क्योंकि इसमें आधार कार्ड के केवल अंतिम 4 नंबर ही दिखाई देते हैं।

*Masked Aadhar* को आप UIDAI की वेबसाइट पर My Aadhar सेक्शन से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें जो साधारण जानकारियां हैं वो साफ दिखाई देती हैं जैसे नाम, जन्मतिथि, फोटो और पता।
*आधार कार्ड आपका बहुत ही जरूरी और संवेदनशील पहचान पत्र है, कृपया इसको सुरक्षित रखें। Masked Aadhar इस्तेमाल करें*

सावधान रहें सुरक्षित रहें🙏🏼😊

साभार
*Amogh Global Services*
Bijauli, Jhansi

https://m.majorgeeks.com/files/details/destroy_windows_10_spying.htmlजय हिंद 🇮🇳*विंडोज 10 के जासूसी फीचर्स*दुनिया में सब...
30/01/2024

https://m.majorgeeks.com/files/details/destroy_windows_10_spying.html

जय हिंद 🇮🇳
*विंडोज 10 के जासूसी फीचर्स*
दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम। और साथ ही इस सिस्टम में मौजूद ऐसी अनेकों एप्लीकेशन जो यूजर की हरेक एक्टिविटी को ना सिर्फ रिकॉर्ड करती हैं, बल्कि यूजर का ज्यादा से ज्यादा निजी डाटा और संवेदनशील जानकारियां अपने अमेरिका स्थित सर्वर पर भेजती हैं।

भले ही कुछ यूजर इस विंडोज के बहुत से ऐसे जासूसी फीचर्स को बंद कर दे, लेकिन फिर भी बहुत से ऐसे फीचर्स और होते हैं, जिन्हें सिर्फ तकनीकी रूप से बहुत सक्षम लोग ही बंद करके अपना डाटा सुरक्षित रख पाते हैं।

आज जो टूल यहां शेयर कर रहा हूं, उस की मदद से कोई साधारण यूजर भी विंडोज 10 के सभी जासूसी फीचर्स को बंद करके अपनी सभी जानकारियां और डाटा को चोरी होने से रोक सकते हैं।
*Distroy Windows 10 Spy*
इस छोटी सी लेकिन कारगर एप्लीकेशन को इंस्टॉल करके आप भी विंडोज 10 इस्तेमाल करते वक्त सुरक्षित रह सकते हैं।
*मेरे खुद के द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला टूल है ये*

सावधान रहें सुरक्षित रहें😊
साभार
*साइबर गुरुकुल*

Destroy Windows 10 Spying is a portable app that can block anonymous data being sent, remove apps and more. Video tutorial available.

जय हिंद 🇮🇳*Quishing स्कैम अलर्ट*फिशिंग, स्मिशिंग और विशिंग के बाद साइबर अपराधियों का नया हथकंडा है *क्विशिंग*।और किसी अन...
29/01/2024

जय हिंद 🇮🇳
*Quishing स्कैम अलर्ट*
फिशिंग, स्मिशिंग और विशिंग के बाद साइबर अपराधियों का नया हथकंडा है *क्विशिंग*।
और किसी अन्य साइबर हमलों और खतरों के मुकाबले ये बहुत तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है।

इसको QR code स्कैम भी कह सकते हैं, लेकिन अब हैकर्स और साइबर अपराधियों ने इसको बड़े पैमाने पर और भी ज्यादा लुभावने तरीके से लोगों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है।
*टारगेट कौन?*
यूं तो हैकर्स का टारगेट हर कोई है, लेकिन क्विशिंग स्कैम में उनका सबसे बड़ा टारगेट कॉलेज स्टूडेंट्स, महिलाएं, स्कूली छात्र और नौकरीपेशा लोग ज्यादा हैं।

*लुभावने ऑफर*
ऐसे QR code वाले स्टिकर, पोस्टर इत्यादि छोटे बड़े मॉल्स, भीड़भाड़ वाली मार्केट, स्कूल और कॉलेज जैसी जगहों पर ज्यादा लगाए जा रहे हैं।

इनमें बस कुछ ही लाइनों में बड़ी बड़ी छूट, गिफ्ट, गेम्स, नौकरी, करियर, या फ्री के ऐसे कोर्सेज के बारे में लिखा होता है, जिनकी शायद हर किसी को, या ज्यादा से ज्यादा लोगों को जरूरत होती है।
लोग ऐसे QR codes को स्कैन करते हैं, और हैकर्स के चंगुल में फंस जाते हैं।

कृपया सावधान रहें सुरक्षित रहें। ऐसे किसी भी QR code से बचें।

साभार
*Amogh Global Services*

जय हिन्द 🇮🇳 सुप्रभात🙏🏼😊
26/01/2024

जय हिन्द 🇮🇳 सुप्रभात🙏🏼😊

*सिक्योर फास्ट बेस्ट ब्राउजर**Brave Browser* एक बहुत ही अच्छा ब्राउजर है। आज के साइबर माहौल में रोज तरह तरह के ऑनलाइन सा...
23/01/2024

*सिक्योर फास्ट बेस्ट ब्राउजर*

*Brave Browser* एक बहुत ही अच्छा ब्राउजर है। आज के साइबर माहौल में रोज तरह तरह के ऑनलाइन साइबर हमलों से बचने का एक अच्छा उपाय।
*इसकी कुछ विशेषताएं:*
1. 3rd पार्टी कुकीज को स्टोर नहीं करता।
2. यूजर की सर्च डिटेल्स को किसी के साथ साझा नहीं करता।
3. फिशिंग और मैलवेयर वेबसाइटों से सुरक्षा प्रदान करता है।
4. हर तरह के Ads को ब्लॉक करता है।
5. पासवर्ड सुरक्षा प्रदान करता है।
6. किसी भी अन्य ब्राउजर की तुलना में अधिक फास्ट है।
7. डिजिटल फिंगरप्रिंट को रिकॉर्ड नहीं करता।
8. सभी ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध (विंडोज, mac, android, iOS)
9. VPN सुविधा उपलब्ध है।

हमारा सम्पूर्ण प्रयास आपको सभी प्रकार के साइबर अपराधियों और ऑनलाइन साइबर हमलों से सुरक्षित रखना है🙏😊
ताकि आपकी निजी जानकारियां और डाटा सुरक्षित रहे।

*ब्राउजर हमनें खुद इस्तेमाल किया और परखा है। और इसको सचमुच बहुत बेहतर पाया है*

साभार

*Amogh Global Services*

जय हिंद 🇮🇳🙏🏼*राम मंदिर VIP Entry स्कैम*गृह मंत्रालय की साइबर टीम ने ये स्पेशल अपडेट जारी किया है। 22 जनवरी पर राम मंदिर ...
20/01/2024

जय हिंद 🇮🇳🙏🏼
*राम मंदिर VIP Entry स्कैम*
गृह मंत्रालय की साइबर टीम ने ये स्पेशल अपडेट जारी किया है। 22 जनवरी पर राम मंदिर अयोध्या में वीआईपी एंट्री के नाम पर साइबर अपराधी लोगों को व्हाट्सएप, ईमेल और अन्य डिजिटल माध्यमों से अलग अलग मोबाइल एप्लीकेशन और लिंक भेज रहे हैं।
ऐसे लिंक या एप्लीकेशन पर बिल्कुल ध्यान ना दें। क्योंकि ये लोगों के फोन में *spyware* इंस्टॉल कर रहे हैं, जिस से लोगों के फोन हैक किए जा सकें।

इसके अलावा और भी अन्य लुभावने ऑफर भेजे जा रहे हैं, जिनमें राम मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण, फ्री प्रसाद और राम लला की मूर्ति या अन्य सामग्री इत्यादि।

कृपया श्री राम और अयोध्या मंदिर से संबंधित किसी भी प्रकार के लिंक या एप्लीकेशन को इंस्टॉल ना करें।
साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर लाखों तरह के लुभावने विज्ञापन भी पोस्ट कर रहे हैं।

कृपया सावधान रहें और साइबर अपराधों से सुरक्षित रहें।

साभार
*Amogh Global Services
Cyber Security Team

Wishes for a Very prosperous Healthy Happy Lucky and Blessed Happy New Year 🎉💐🙏😊
31/12/2023

Wishes for a Very prosperous Healthy Happy Lucky and Blessed Happy New Year 🎉💐🙏😊

*QR Code Scam!!! सावधान रहें*आजकल कोई भी छोटी छोटी पेमेंट करने के लिए हमें हर जगह QR Code मिल जाते हैं। और हम बिना सोचे ...
28/12/2023

*QR Code Scam!!! सावधान रहें*

आजकल कोई भी छोटी छोटी पेमेंट करने के लिए हमें हर जगह QR Code मिल जाते हैं। और हम बिना सोचे समझे या जाने तुरंत उसी को स्कैन करके पेमेंट कर देते हैं।

लेकिन अब सावधान होने की बहुत जरूरत है, क्योंकि पिछले कुछ समय से QR Code के स्कैम बहुत ज्यादा हो रहे हैं।
QR Code को आसानी से समझा नहीं जा सकता यानी जब तक हम स्कैन नहीं करते तब तक ये जान पाना आसान नहीं होता की वो QR code असल में पेमेंट करने के लिए उपयुक्त है या नहीं।
लेकिन ऐसे बहुत से केस आ चुके हैं, जिनमें ऐसे QR Code को स्कैन करते ही फोन में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है और सारा महत्वपूर्ण डाटा हैकर्स या किसी अन्य साइबर अपराधी के पास पहुंच जाता है।

बहुत से हैकर्स QR codes से ना सिर्फ डाटा चुराते हैं, बल्कि बहुत से तो स्कैन करने वाले के कैमरा और mic को एक्टिवेट करके कुछ सेकंड्स की वीडियो बना लेते हैं और आवाज का सैंपल भी ले लेते हैं।
फिर उसी डाटा को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करके अश्लील वीडियो तक बना देते हैं।
इसलिए कृपया किसी भी QR Code को स्कैन करने से पहले जिसको पेमेंट करनी है उस से अच्छे से पूछ लें।

*साइबर गुरुकुल*

Under Vidyanjali Project..Workshop on Modern Cybercrime and Security.Kendriya vidyalaya Masjid Moth Sadik Nagar New Delh...
11/12/2023

Under Vidyanjali Project..
Workshop on Modern Cybercrime and Security.
Kendriya vidyalaya Masjid Moth Sadik Nagar New Delhi.
😊🙏

Project: VidyanjaliSubject: Modern Social media crimes and securityConducted by: Amogh Global Services, Jhansi, Uttar Pr...
08/12/2023

Project: Vidyanjali
Subject: Modern Social media crimes and security

Conducted by: Amogh Global Services, Jhansi, Uttar Pradesh.

School: Khrist Raja Sec School, Gole Market, New Delhi.

Conducted successfully 😊🙏

Address

Jhansi
284135

Telephone

+917042962165

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amogh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Amogh:

Share