07/04/2015
सीपीटी में होगा बदलाव, 9 माह पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन
Bhaskar News Network | Apr 7, 2015, 03:00:18 AM IST
AAA
इमरोज खान देशभर में अगले वर्ष से सीए के लिए होेने वाली सीपीटी (कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट) का नाम बदल कर ‘फाउंडेशन’ हो जाएगा। सीए के पाठ्यक्रम की नई स्कीम के तहत फाउंडेशन एक्जाम को प्रस्तावित किया गया है। नई योजना में मौजूदा तीन स्तरीय ढांचे को ही रखने का प्रस्ताव है, लेकिन वह नए नामकरण के साथ होगा। नई व्यवस्था में फाउंडेशन एक्जामिनेशन आंशिक रूप से वर्णनात्मक होगा। आईसीएआई ग्वालियर ब्रांच के अध्यक्ष सीए दीपक कुमार वाजपेयी ने बताया कि आईसीएआई ने सीए कोर्स और ट्रेनिंग में बदलाव के लिए सुझाव मांगे थे। आईसीएआई द्वारा इसे अप्रूव करने के बाद सीपीटी में यह बदलाव लागू होगा। इसके बाद इसका नाम फाउंडेशन कोर्स हो जाएगा।
सेकंड लेवल पर होंगे आठ पेपर
सेकंड लेवल यानी इंटरमीडिएट कोर्स में सात की जगह आठ पेपर दो ग्रुप में होंगे। इनमें इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड स्ट्रेटजिक मैनेजमेंट ड्रॉप किया जाएगा।
इंटरमीडिएट कोर्स : नंबर ऑफ पेपर-8
ग्रुप-पहला: पेपर-1 अकाउंटिंग 100 नंबर, पेपर-2 कंपनी लॉ, अदर लॉ एंड इथिक्स 100 नंबर, पार्ट-1 कंपनी लॉ 60 नंबर, पार्ट-2 अदर लॉ 20 नंबर और पार्ट-3 इथिक्स 20 नंबर। पेपर-3 कॉस्ट अकाउंटिंग 100 नंबर, पेपर-4 डायरेक्ट टैक्सेस 100 नंबर।
ग्रुप-दूसरा: पेपर-5 एडवांस्ड अकाउंटिंग 100 नंबर, पेपर-6 ऑडिटिंग एंड एश्योरेंस 100 नंबर, पेपर-7 फाइनेंशियल मैनेजमेंट 100 नंबर और पेपर-8 इनडायरेक्ट टैक्सेस 100 नंबर।
फाइनल कोर्स: नंबर ऑफ पेपर-8
ग्रुप पहला: पेपर-1 फाइनेंशियल रिपोर्टिंग 100 नंबर, पेपर-2 स्ट्रेटेजिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट 100 नंबर, पेपर-3 एडवांस्ड ऑडिटिंग एंड प्रोफेशनल्स इथिक्स 100 नंबर, पेपर-4 कॉर्पोरेट लॉ एंड अदर इकोनॉमिक लॉ 100 नंबर।
ग्रुप दूसरा: पेपर-5 एडवांस्ड मैनेजमेंट अकाउंटिंग 100 नंबर, पेपर-6 फाइनेंशियल सर्विसेज एंड कैपिटल मार्केट्स 100 नंबर, पेपर-7 एडवांस्ड टैक्स मैनेजमेंट 60 एंड टैक्सेशन 40 नंबर, पेपर-8 इनडायरेक्ट टैक्स लॉ 100 नंबर का होगा।
फाइनल में दो पेपर ड्रॉप- फाइनल कोर्स में इन्फॉर्मेशन सिस्टम कंट्रोल एंड ऑडिट का पेपर ड्रॉप होगा। जबकि फाइनेंशियल सर्विसेज एंड कैपिटल मार्केट्स 100 नंबर और इंटरनेशनल टैक्सेशन 40 नंबर के बढ़ेंगे।
यह होंगे बदलाव
9 माह पहले रजिस्ट्रेशन: सीपीटी में अपीयर होने के लिए स्टूडेंट्स को दो माह पहले रजिस्ट्रेशन कराना होता था लेकिन फाउंडेशन कोर्स होने के बाद उन्हें 9 महीने पहले रजिस्टर्ड होना होगा। तभी वह एक्जाम दे सकेंगे। रजिस्ट्रेशन का समय इसलिए बढ़ाया जा रहा है ताकि वह बेहतर तरह से तैयारी कर सकें।
दो पार्ट में बढ़ेगा एक पेपर: फाउंडेशन कोर्स में फ़र्स्ट लेवल पर 50-50 नंबर के दो पार्ट में एक पेपर भी बढ़ेगा। इनमें पेपर-1 फंडामेंटल ऑफ अकाउंटिंग 100 नंबर, पेपर-2 क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 100, पेपर-3ए मर्केंटाइल लॉ 60, पेपर-3बी जनरल इकोनॉमिक्स 40 के अलावा पेपर-4ए में जनरल इंग्लिश 50 और पेपर-4बी में बिजनेस कम्युनिकेशन 50 नंबर का होगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) सीए कोर्स की एजुकेशन और ट्रेनिंग में बदलाव करने जा रही है।