Career care

Career care Career counselling centre.everyone experience matter here you can join us as mentor or Learner.

For quite some time there was a need for some initiative to overcome the problems facing India’s higher education. Careercare is an initiative which seeks solutions to all these problems through creation of knowledge networks. We aim to address three major issues faced by higher education sector – Lack of qualified faculty, lack of technical and professional skills and lack of employability. With

the expert team of Careercare constituting of eminent faculty, we work to take care of all the academic problems of students. This includes career counselling, which course and stream to choose, how to plan and advance your career. We conduct workshops and seminars to impart knowledge and through our portal we provide study materials answer queries and assist in all academic needs round the clock. The lack of practical application in technical education is also a major reason students are lacking. Through our summer training programs we expose them to corporate world and give them a chance to apply the theoretical knowledge in a real world scenario. We believe Knowledge + Good technical skills + Good professional skills = Good job. Our ultimate aim is to make them complete a smooth journey from classroom to corporate.

25/12/2025

2026 is the year of Career Care

08/09/2022
17/08/2022
21/07/2022

आठ दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं क्रियान्वयन विमर्श

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान राजस्थान
द्वारा
(राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू हुए दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में)
आठ दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं क्रियान्वयन विमर्श
का आयोजन किया जा रहा है।

दिनांक एवं समय : 22-29 जुलाई 2022 समय सायं 7:00 बजे

Registration Form Link : https://forms.gle/jogYBR8WiMAQi3Ed6

ऑनलाइन माध्यम से साक्षी बनने हेतु आप सादर आमंत्रित हैं।

विशेष :
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं MyNEP के फेसबुक पेज एवं युट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा।
&

निवेदक :
डॉ. संजय शर्मा (कार्यक्रम सूत्रधार)
संयोजक,विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान,राजस्थान
Contact Number : +919001699997

17/06/2022

देश के लिए जियें, स्वाभिमान से जिये
देश के बने और देश को बनाएं
युवा भारत के साथ ,पूरा भारत युवाओं के साथ

31/05/2022

इस साल के यूपीएससी नतीजे देश के सामने हैं। टॉप 3 में देश की तीन बेटियों का नाम गूँज रहा है। श्रुति शर्मा को इस परीक्षा में पहला स्थान, अंकिता अग्रवाल को दूसरा और गामिनी सिंगला को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। इन तीनों की कामयाबी सिर्फ़ इनकी कामयाबी नहीं है, बल्कि मुश्किलों के आगे हिम्मत ना हारने वाले हर इंसान की कामयाबी का सबक़ इनकी कहानियों में छुपा हुआ है। इस परीक्षा को टॉप करने वाली दिल्ली की श्रुति शर्मा को दूसरी कोशिश में कामयाबी मिली, लेकिन हम सबके लिए असली कहानी उनकी पहली कोशिश में है। श्रुति ने पिछले साल भी यह परीक्षा दी थी, तब ना कहीं ढोल नगाड़े थे और ना बधाई देने वालों का जमावड़ा। क्योंकि श्रुति पिछले साल की कोशिश में महज़ एक नंबर की कमी से यूपीएससी के इंटरव्यू में नहीं जा पाई थीं। असल में श्रुति यह एग्ज़ाम इंग्लिश में देना चाहती थीं, लेकिन फ़ॉर्म भरते हुए उन्होंने ग़लती से हिंदी के ऑप्शन को टिक कर दिया। नतीजतन उन्हें परीक्षा हिंदी में देनी पड़ी। लेकिन इस कोशिश से श्रुति ने यह सीखा कि जब मनचाही भाषा में ना लिखने पर भी वह महज़ एक नंबर से चूक गईं, तो अगली बार वह कामयाब ज़रूर होंगी और हुआ भी ऐसा ही। इस बार नतीजे निकले तो श्रुति ने इतिहास ही रच दिया। इस बार बधाई देने वालों की क़तार भी है और ढोल नगाड़े भी हैं। इन सबके बीच सबसे बड़ी सीख यह है कि नाकामयाबी में भी कामयाबी के बीज छुपे होते हैं, आपको पहचान होनी चाहिए।
इस कहानी से अलग दूसरे नाम पर आते हैं, अंकिता अग्रवाल। इन्हें इनके पहले ही प्रयास में कामयाबी मिल गई थी। कोलकाता की अंकिता अपनी पहली ही कोशिश में ना सिर्फ़ यूपीएससी पास करके आईआरएस अधिकारी बन गईं, बल्कि रैंक भी अच्छी लेकर आई थीं। लेकिन अंकिता अग्रवाल ने बचपन से देखा अपना आईएएस का सपना नहीं छोड़ा। लगातार कोशिशें कीं और आख़िरकार इस बार वह आईएएस भी हुईं और इस परीक्षा के इतिहास में उनका नाम भी दर्ज हो गया। अंकिता की कहानी लगातार चलते रहने की है। जो सपना देखा, उसके पूरे होने तक ना रुकने की है।
यूपीएससी के इस साल के नतीजे में तीसरे स्थान पर एक नाम जगमगा रहा है और वह है पंजाब की गामिनी सिंगला का। गामिनी ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) में B.Tech की पढ़ाई की है। उनका कहना है कि उन्होंने पढ़ाई भले ही इंजीनियरिंग की की है, लेकिन वह बचपन से ही IAS अधिकारी बनना चाहती थीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद ही वह यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं थीं। गामिनी के पिता डॉक्टर हैं। लेकिन उन्हें मालूम था कि बेटी का सपना है एक दिन आईएएस बनना। इसके लिए ज़रूरी होता है टाइम मैनेजमेंट और यह कैसे किया जाता है, इसकी एक मिसाल देखिए। गामिनी ने अपने पढ़ाई के घंटे विषयों के हिसाब से बाँट रखे थे, लेकिन हर दिन की खबरों से अपडेट रहना भी बेहद ज़रूरी था। गामिनी को किसी और विषय का टाइम अख़बार पढ़ने में ना देना पड़े इसलिए उनके पिता उन्हें अख़बार पढ़कर सुनाते थे। अख़बार की खबरें सुनते-सुनते गामिनी नोट्स बनाने जैसे काम कर लिया करती थीं। अब जब पिता और बेटी की बरसों की मेहनत रंग लाई, तो दोनों की ख़ुशियों का ठिकाना नहीं रहा। गामिनी की कहानी को कामयाब बनाने में एक शानदार पिता का अहम रोल रहा।
ये सारी कहानियाँ आज महज़ दो दिन पहले तक शायद ही किसी को मालूम रही होंगी। लेकिन आज इनकी कामयाबी की खबर से शायद ही कोई अनजान हो। इसलिए अपने सपनों की तरफ़ बढ़ने के लिए कोशिश करते रहिए। क्योंकि अक्सर जीत उन्हीं की होती है, जो हार मानने से इंकार कर देते हैं।

17/05/2022

कुछ साल पहले जब मैं एक टूर से आ रहा था और कोटा रेलवे स्टेशन पर उतर कर ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहा था। अचानक एक व्यक्ति ने मेरी ओर हाथ हिलाया। वह मेरे पास आया और बोला, "नीलेश सर, मैं आपको घर छोड़ दूंगा।" चूंकि उन्होंने मुझे मेरे नाम से संबोधित किया, इसलिए मैंने आगे नहीं पूछा, यह जानकर मुझे आश्चर्य हुआ कि वह मेरा नाम जानते हैं।
उन्होंने बताया की उनका बेटा मेरी कोचिंग रेजोनेंस में क्लास 9 में पढ़ रहा है और वो अपने बेटे की पढ़ाई के लिए कोटा शिफ्ट हो गए है, बच्चे की पढ़ाई के लिए अपनी कृषि भूमि का एक हिस्सा भी बेच दिया । उनके बड़े बेटे का नाम आकाश था और वह हमारी प्रवेश परीक्षा को मुश्किल से पास कर सका था. वह कोटा में ऑटो चला रहे हैं क्योंकि वह शिक्षित नहीं थे और उनका सपना था कि उनके दोनों बेटे जेईई में शामिल हों। उनका बड़ा बेटा नौवीं और छोटा सातवीं कक्षा में था। उन्होंने बड़े बेटे को हमारी कोचिंग में डाल दिया लेकिन अपने छोटे बेटे के लिए फंड नहीं जुटा पा रहे थे इसलिए उसे गांव से नहीं बुलाया। उनके बड़े बेटे को अपने गांव में टॉपर होने के बावजूद भाषा और कोटा कोचिंग की कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था. ये कहते कहते उनका गाला भर आया.
मैंने उन्हें अगले दिन ऑफिस में मुझसे मिलने के लिए कहा। व्यक्तिगत बुलावा पाकर कर वे बहुत प्रसन्न हुए। वह अपने बेटे के साथ मेरे कार्यालय में मिलने आये। मैंने अपने कर्मचारियों से कहा कि वे मुझे उसके सभी शैक्षणिक रिकार्ड दें। मैंने आकाश की ओर देखा, वह सफेद शर्ट और ग्रे ट्राउजर में था, उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं था। उलझन में लग रहा था, मैंने उससे बात करने की कोशिश की लेकिन उसकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उनके पिता ने उसकी ओर से बात की। उनके पिता को उसकी शैक्षणिक स्थिति के बारे में बहुत जानकारी थी। उन्होंने साझा किया कि आकाश को कुछ शिक्षकों के साथ समस्या है जो अंग्रेजी में बहुत तेज बोलते हैं ओर आकाश हिंदी माध्यम से होने के कारण समझ नहीं पा रहे थे।
मैंने उसके पिता को आश्वासन दिया कि जब तक वह कक्षा में स्वयं को एडजस्ट नही कर पायेगा तब तक मैं उसके लिए अलग से शिक्षक उपलब्ध कराऊंगा। जिससे वह ठीक से समझ पाए। इसके बाद वे मेरे कार्यालय में नियमित रूप से आए; हालाँकि वह मेरे कार्यालय में प्रवेश करने में बहुत झिझकते थे और घंटों-घंटों बाहर प्रतीक्षा करते थे। मैं संयोग से सड़क पर भी अगर मिल जाता था, तो हम आकाश की पढ़ाई के बारे में चर्चा करते थे।
उनके पास अक्सर उन अध्यायों की सूची होती थी जहां आकाश को कठिनाई हो रही थी और इसका एक संभावित समाधान भी था। वह जो भी मांगते थे, मैं उन्हें अतिरिक्त किताबें, अतिरिक्त नोट्स उपलब्ध करवा देता था। मैंने आकाश के प्रदर्शन की शायद ही कभी जाँच की हो मेरी प्रारंभिक धारणा के कारण - क्योंकि वह मुश्किल से ही हमारी चयन परीक्षा को पास कर पाया था।
लगभग छह महीने बाद, वह अपने बेटे के साथ मेरे कार्यालय में आए। मैंने आकाश को बेहतर स्थिति में पाया। उन्होंने मुझे अपने बेटे की प्रदर्शन रिपोर्ट दिखाई। मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि उनका बेटा टॉप बैच में आ गया है और कक्षा 9वीं के टॉप 10 पर्सेंटाइल में से एक था और बहुत अच्छा कर रहा था। यह हमारे लिए चमत्कार के करीब था कि एक छात्र जो हमारी प्रवेश परीक्षा को मुश्किल से पास कर सका, वह शीर्ष 10 पर्सेंटाइल में से एक था।
लेकिन आकाश के पिता के मन में कुछ खास था। उन्होंने मुझसे अपने बेटे आकाश के लिए आईआईटी जेईई की पुस्तकों का एक सेट मांगा। 9वीं कक्षा के छात्र के लिए यह एक बहुत ही असामान्य अनुरोध था। वह चाहते थे कि उनका बेटा IIT JEE की शीट हल करना शुरू करे। वह उन अध्यायों की एक सूची लेकर आए थे, जिनकी उन्हें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में आवश्यकता थी। मैं अनिच्छा से इसके लिए सहमत हो गया। मैंने उन्हें अपने छोटे बेटे को कोटा बुलाने के लिए भी कहा और यह आश्वासन दिया कि उन्हें अपने बेटे के लिए कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।
हम मिलते रहे, लेकिन समय का फासला बढ़ गया जब आकाश 11वीं कक्षा में आया, मुझे पता चला कि वह बंसल कोचिंग को ज्वाइन कर लिया है , मैं यह जानकर थोड़ा परेशान हुआ कि उन्होंने आकाश को हमारी कोचिंग ज्वाइन नहीं करवा कर बंसल क्लासेज ज्वाइन करवा दी.
सत्र के बीच में वह फिर से रेलवे स्टेशन पर मुझसे मिले, मेरा सूटकेस लिया और ऑटो में डाल दिया। चूँकि मैं थोड़ा दुखी था क्योंकि उनका बेटा अब किसी और कोचिंग में पढ़ रहा था। हमने काफी देर तक बात नहीं करी पर उन्होंने यह कहकर चुप्पी तोड़ी कि उनके बेटे को दो साल के लिए 100% छात्रवृत्ति मिली है , इसलिए उनके पास बंसल कोचिंग मैं रखने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। मैंने उससे पूछा कि अगर कोई समस्या थी तो वह मेरे पास क्यों नहीं आये । उसने हाथ जोड़कर कहा, "नीलेश सर हम तो पहले से ही आपके बहुत आभारी हैं। आपने पहले ही छोटे बेटे की फीस माफ कर दी है। आपने किताबें, शिक्षक उपलब्ध कराकर भी आकाश की कितनी बार मदद की है। मुझे और एहसान माँगने में झिझक महसूस हुई। मुझे आपके जैसा एक और फरिश्ता मिला जिसका बेटा बंसल क्लासेज में टॉपर है। जब मैंने उन्हें आकाश के बारे में बताया तो उन्होंने बंसल सर से बात की और मुझे फीस में शत-प्रतिशत छूट दिलवाई। बंसल सर ने भी व्यक्तिगत रूप से उनकी देखरेख की। वे किताबों और नोट्स के रूप में अतिरिक्त सामग्री उपलब्ध करा रहे है।“ उन्होंने अपनी आँखों में आँसू के साथ सारांशित किया। उनकी कहानी सुनकर मेरी सारी नकारात्मकता दूर हो गई।
हमने बाकी रास्ते में बात नहीं की। उन्होंने मुझे घर छोड़ दिया और मेरा सामान गेट के सामने रख दिया। मैंने अपना बटुआ में से 100 रुपये का नोट निकाला । लेकिन उन्होंने मेरे हाथ को रोककर दोनों हाथो से भर लिया, जैसे की वो किसी बात से शर्मिंदा थे , मैं उनकी मजबूरी समझ सकता था, और वो बिना कुछ कहे निकल गए। मैं 2 मिनट तक वहीं खड़ा रहा, समझ नहीं आ रहा था कि क्या कहूं।
दो साल बाद, मैं इस घटना को लगभग भूल गया। उन 2 सालों में उनसे कभी नहीं मिला। शाम को मैं अपने घर के बाहर टहल रहा था। मेरे घर के सामने एक ऑटो रुका, ऑटो वाला और आकाश को पहचान लिया, दोनों खुश दिख रहे थे। आकाश ने मेरे पैर छुए और उनके पिता ने हाथ जोड़कर मुझे बधाई दी। मिठाई का पैकेट ले कर आये थे।
आकाश को जेईई 2010 में लगभग 6000 रैंक के साथ चुना गया था और यह उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षण था। उसके पिता ने एक ही सांस में सब कुछ कह दिया।
उस दिन उनका चेहरा बहुत शांत था और उन्होंने अपने ऑटो की ओर इशारा किया और कहा “ कि जब तक मेरा छोटा बेटा जेईई में नहीं आ जाता, तब तक मैं इस ऑटो को लगभग 2 साल और चलाऊंगा। “ चूंकि मैंने कोटा में उनके संघर्ष को लगभग 4 वर्षों तक देखा था, इसलिए मेरे लिए उस संतुष्टि और उपलब्धि को समझना आसान था जो वह अंदर महसूस कर रहे होंगे।
यह माता-पिता द्वारा अपने बच्चों के लिए किए गए असाधारण पालन-पोषण और बलिदान की एक और कहानी थी।
मैंने अपने दोनों बच्चों से उनके पैर छूने और उनका आशीर्वाद लेने को कहा। मैं यह सोच रहा था कि आकाश अपने जीवन में आगे जाकर क्या करेगा किसी को पता नहीं, पर उसके आसपास के लोग उसके पिता के संघर्ष और बलिदान को कभी समझ पाएंगे कि नही।

19/03/2022

Address

Jhunjhunun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Career care posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Career care:

Share