Kanchan Tea Company

Kanchan Tea Company Tea leaf shop. Here you find real tea ☕ leaf

Ktc. Jhunjhunu Rajasthan new branding
01/02/2026

Ktc. Jhunjhunu Rajasthan new branding

एक बहुत पुरानी पर मेरी सबसे मनपसंद कहानी आपसे सांझा करना चाहता हूं। जब भी मेरे जीवन में कुछ उथल पुथल होती है और मैं अपनी...
25/01/2026

एक बहुत पुरानी पर मेरी सबसे मनपसंद कहानी आपसे सांझा करना चाहता हूं। जब भी मेरे जीवन में कुछ उथल पुथल होती है और मैं अपनी प्राथमिकताएं तय नही कर पाता हूँ। इस कहानी को जरूर पड़ता हूँ। मुझे पूरी उम्मीद है आप सभी को पसंद आएगी।

दर्शनशास्त्र के एक प्रोफ़ेसर कक्षा में आये और उन्होंने छात्रों से कहा कि वे आज जीवन का एक महत्वपूर्ण पाठ पढाने वाले हैं ...
उन्होंने अपने साथ लाई एक काँच की बडी़ बरनी ( जार ) टेबल पर रखा और उसमें टेबल टेनिस की गेंदें डालने लगे और तब तक डालते रहे जब तक कि उसमें एक भी गेंद समाने की जगह नहीं बची ...
उन्होंने छात्रों से पूछा - क्या बरनी पूरी भर गई ?
हाँ ... आवाज आई ...
फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने छोटे - छोटे कंकर उसमें भरने शुरु किये धीरे - धीरे बरनी को हिलाया तो काफ़ी सारे कंकर उसमें जहाँ जगह खाली थी , समा गये , फ़िर से प्रोफ़ेसर साहब ने पूछा , क्या अब बरनी भर गई है ?
छात्रों ने एक बार फ़िर हाँ ...
कहा अब प्रोफ़ेसर साहब ने रेत की थैली से हौले - हौले उस बरनी में रेत डालना शुरु किया , वह रेत भी उस जार में जहाँ संभव था बैठ गई , अब छात्र अपनी नादानी पर हँसे ...
फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने पूछा , क्यों अब तो यह बरनी पूरी भर गई ना ? हाँ.. अब तो पूरी भर गई है .. सभी ने एक स्वर में कहा ..
सर ने टेबल के नीचे से चाय के दो कप निकालकर उसमें की चाय जार में डाली , चाय भी रेत के बीच स्थित थोडी़ सी जगह में सोख ली गई ...
प्रोफ़ेसर साहब ने गंभीर आवाज में समझाना शुरु किया – इस काँच की बरनी को तुम लोग अपना जीवन समझो ....
टेबल टेनिस की गेंदें सबसे महत्वपूर्ण भाग अर्थात भगवान , परिवार , बच्चे , मित्र , स्वास्थ्य और शौक हैं , छोटे कंकर मतलब तुम्हारी नौकरी , कार , बडा़ मकान आदि हैं , और रेत का मतलब और भी छोटी - छोटी बेकार सी बातें , मनमुटाव , झगडे़ है ..
अब यदि तुमने काँच की बरनी में सबसे पहले रेत भरी होती तो टेबल टेनिस की गेंदों और कंकरों के लिये जगह ही नहीं बचती , या कंकर भर दिये होते तो गेंदें नहीं भर पाते , रेत जरूर आ सकती थी ... ठीक यही बात जीवन पर लागू होती है ...

यदि तुम छोटी - छोटी बातों के पीछे पडे़ रहोगे और अपनी ऊर्जा उसमें नष्ट करोगे तो तुम्हारे पास मुख्य बातों के लिये अधिक समय नहीं रहेगा ....

मन के सुख के लिये क्या जरूरी है ये तुम्हें तय करना है । अपने बच्चों के साथ खेलो , बगीचे में पानी डालो , सुबह पत्नी के साथ घूमने निकल जाओ , घर के बेकार सामान को बाहर निकाल फ़ेंको , मेडिकल चेक - अप करवाओ ...

टेबल टेनिस गेंदों की फ़िक्र पहले करो , वही महत्वपूर्ण है ...
पहले तय करो कि क्या जरूरी है ... बाकी सब तो रेत है ..
छात्र बडे़ ध्यान से सुन रहे थे ..

अचानक एक ने पूछा , सर लेकिन आपने यह नहीं बताया कि " चाय के दो कप " क्या हैं ?

प्रोफ़ेसर मुस्कुराये , बोले .. मैं सोच ही रहा था कि अभी तक ये सवाल किसी ने क्यों नहीं किया ...

इसका उत्तर यह है कि , जीवन हमें कितना ही परिपूर्ण और संतुष्ट लगे , लेकिन अपने खास मित्र के साथ दो कप चाय पीने की जगह हमेशा होनी चाहिये ।

TEA FRAGRANCE PERFUME
10/01/2026

TEA FRAGRANCE PERFUME

25/12/2025

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 'चाय' शब्द के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है. अब केवल वही पेय पदार्थ 'चाय' कहलाएंगे जो कैमेलिया सिनेंसिस पौधे से प्राप्त होते हैं. हर्बल टी, फ्लावर टी या रूइबोस टी जैसे उत्पादों के लिए 'टी' शब्द का उपयोग करना अब नियमों का उल्लंघन माना जाएगा. कंपनियों को चेतावनी दी गई है कि ऐसा करना मिसब्रैंडिंग की श्रेणी में आता है और इसके लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

30/10/2025
new packing  on amazon ,Flipkart
04/02/2025

new packing on amazon ,Flipkart

30/01/2025
16/01/2025

Address

Nehru Market Krishna Bazzar Sampat Nakul Purohit
Jhunjhunun
333001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kanchan Tea Company posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kanchan Tea Company:

Share