14/05/2021
___अपील आप सबसे___
रात से लेकर अब तक आप सभी दोस्तों की 50 ऐसी पोस्ट पढ़ी है मैने फेसबुक पर, की मेरे इस दोस्त का, परिचित का, रिस्तेदार का देहांत हो गया करोना से।
मान लीजिए की... मैं करोना पॉजिटिव हूँ, मैं चारपाई पर पड़ा पड़ा फेसबुक, व्हाट्सएप चला रहा हूँ।
मैं इतनी सारी मौतों की खबर पढूंगा तो मेरे दिमाक पर क्या असर पड़ेगा?? यही ना कि करोना से सभी मर रहे है???फिर मैं भयभीत होऊंगा, ब्लडप्रेशर कम होगा, हार्ट बिट पर असर पड़ेगा और फिर मैं मर जाऊँगा, और फिर आप मेरी पोस्ट डालोगे की फलाना नहीं रहा, वो कोई और पढ़ेगा उसका भी यही होगा। ...यही होगा ना??
इस तरह से बहुत से मरीजों पर असर पड़ेगा साथियों।
अपनो के जाने की तकलीफ सभी को होती है। लेकिन फेसबुक व्हाट्सएप पर पोस्ट डाल देने से कोई दुःख कम नहीं होता
मैं मानता हूँ यह वक्त थोड़ा कठिन चल रहा है, लेकिन इतना कठिन भी नहीं है,
मैं अपना अनुभव बताऊं तो करोना कुछ भी नहीं है एक सर्दी जुखाम बुखार के अलावा। अगर हम सकारात्मक रहे और नियमों का पालन करें तो करोना क्या करोना की माँ की ऐसीतेसी यार।
बस मेरा यही मानना है विचारों के वातावरण से ही हम करोना महामारी से जीत सकेंगे
सकारात्मकता फैलाना हमारी न केवल नैतिक जिम्मेदारी है बल्कि सामाजिक दायित्व भी है
बस मेरा आपसे हाथ जोड़कर यही निवेदन है की इस बीमारी से बने निराशावादी माहौल से देश को उभारिये।
डेड स्याणे लोग मेरी बात से कभी सहमत नहीं होते मुझे उनसे कोई दिक्कत भी नहीं है
अगर आप मेरी बात से सहमत है तो इस पोस्ट को शेयर करें।
धन्यवाद