आदर्श कालाहांडी

आदर्श कालाहांडी .....

22/06/2024

Junagarh - kalampur road - lingraj inn hotel gali..... First barsha me ye hua hai
Abhi to baarish shuru hui hai
Pata nahi kab dhyan diya jayega




28/04/2024

माँ के स्वर्गवास के दो माह बाद अमेरिका में सैटल मामा-मामी घर आये तो चित्रकार भाँजे ने उन्हें माँ की पोर्ट्रेट दिखायी।
“बहुत बढ़िया! तुमने तो कमाल कर दिया, बेटा। तेरी माँ जवानी में इतनी ही खूबसूरत थीं,” मामाजी बोले।
“हू-ब-हू मिला दिया, वाह!” मामीजी के मुँह से निकला।
भाँजे की आँख भर आयी। वह बताने लगा—
“मैं बहुत परेशान था, मुझे अपनी माँ का पोर्ट्रेट बनाने में ही कामयाबी नहीं मिल रही थी। मैं कई दिन से इसमें मशगूल था, और मंज़िल दूर थी। पहले तो स्कैचिंग में ही दिक्कतें आयीं। कभी आँखें, कभी नाक, कभी होंठ कभी गाल, और कभी ठोढ़ी! जैसे तैसे करके स्कैच पूरा हुआ तो उसे पेंट करने में दिक्कत। कभी स्किन का कलर मैच नहीं हो रहा, कभी शेडिंग ज्यादा गहरी हो गयी, कभी लाइटिंग।“
“मैंने उस रात माँ की अधूरी पोर्ट्रेट के आगे प्रार्थना की और अपने जाने-अनजाने गुनाहों की क्षमा माँगी। कहा कि मैं उनसे बहुत प्रेम करता था, करता हूँ, और करता रहूँगा।“
“उस रात माँ मेरे सामने आयीं। वह बहुत सुंदर लग रही थीं, और मैं छोटा बच्चा था। माँ मेरे साथ खेलीं, हँसीं, मेरे लिए स्वादिष्ट खाना बनाया। मैं तृप्त हो गया। फिर मुझे बुखार हुआ, और माँ मुझे उठा कर डॉक्टर के पास भागीं। रिक्शा न मिला तो पैदल ही दो किलोमीटर दूर डॉक्टर के क्लिनिक पर चली गयीं। डॉक्टर गुस्सा हो गया, “रिक्शा कर लेतीं, पैदल क्यों आयीं?”
“इतने पैसे नहीं थे,” माँ बेबाकी से बोलीं।
“अचानक कुत्ते के भौंकने से मेरी नींद खुलीं तो पाया कि मैं सपना देख रहा था। माँ को याद करके मैं रोया और बेचैन हुआ। कई करवटें बदलने पर भी नींद न आयी, तो उठ बैठा और पोर्ट्रेट पूरी करने लगा। हर कलर सही जमा, हर स्ट्रोक सटीक बैठा, मेरी पोर्ट्रेट सही दिशा में बढ़ चली। बिना थके मैं लगा रहा और पोर्ट्रेट संतुष्टी की सीमा तक आगे बढ़ती रही,“ यह बता कर चित्रकार चुप हो गया।
“डॉक्टर वाली बात जो तुम्हें माँ ने सपने में बतायी, वह हक़ीक़त में हुई थी, जब तुम ढाई साल के थे,” मामाजी उस दिन को याद करके हैरानी से बोले, तो चित्रकार और मामीजी भी हैरान हो गये।
“माँ ऐसी ही होती है, पुत्तर जी! मरने के बाद भी माफ कर देती है,” उसकी पूरी बात समझ कर मामीजी बोलीं तो चित्रकार को लगा कि पोर्ट्रेट में माँ आ समायी हैं।
Love is life

प्रकृति संरक्षक को पद्मश्री*********************आदर्श कालाहांडी"लुंगी और गमछा में जिस व्यक्ति को आप दिख रहे हैं उनका नाम...
28/01/2023

प्रकृति संरक्षक को पद्मश्री
*********************
आदर्श कालाहांडी
"लुंगी और गमछा में जिस व्यक्ति को आप दिख रहे हैं उनका नाम पतायत साहू है।। पतायत जी को इस बार पद्मश्री पुरस्कार मिला है। पतायत जी ओडिशा के कालाहांडी जिले के रहने वाले हैं। इनके गांव का नाम नान्दोल है। पतायत जी अपने घर के पीछे 1.5 एकर के ज़मीन में 3000 से भी ज्यादा medicinal प्लांट उगाए हैं। यह काम वो पिछले 40 साल से कर रहे हैं। पतायत जी आर्गेनिक खेती पर जोर देते हैं। अपने प्लांट में कभी भी केमिकल फ़र्टिलाइज़र का इस्तेमाल नहीं करते हैं।पतायत जी दिन में खेती करते हैं और रात को वैद्य बन जाते हैं। लोगों से पैसे की मांग नहीं करते हैं। पतायत जी के खेत में जो 3000 प्लांट है उस मे से 500 तो वो भारत के अलग अलग जगह से संग्रह किये हैं बाकी सब कालाहांडी के जंगल से संग्रह किये हैं।।उनके बगीचे में ऐसा कई सारे मेडिसिनल प्लांट हैं जो किस और जगह नहीं मिलती है। पतायत जी को बहुत सारे बधाई।
हम प्रकृति प्रेमियों के लिए तो आज वसंत पंचमी व गणतंत्र दिवस पर यह खबर गौरवान्वित करने वाली है।

Beautyfull junagarh 😍😍
23/10/2022

Beautyfull junagarh 😍😍

18/10/2022
Boycott online shopping 🙏
06/10/2022

Boycott online shopping 🙏

🙏🚩माँ डोकरीबूढ़ी 🚩🙏कालाहांडी के अंतिम छोर तालगुड गांव मे विराजीत माँ डोकरीबूढ़ी अद्भुत हैँ 🙏माँ डोकरीबूढ़ी भी माँ अम्बे जी ...
03/10/2022

🙏🚩माँ डोकरीबूढ़ी 🚩🙏

कालाहांडी के अंतिम छोर तालगुड गांव मे विराजीत माँ डोकरीबूढ़ी अद्भुत हैँ 🙏
माँ डोकरीबूढ़ी भी माँ अम्बे जी का एक स्वरुप हैँ..
जंगल मे माता का मंदिर हैँ.. फिर भी माता के भक्तो की कमी नहीं🙏🚩🚩
आस्था और विस्वास माता के चमत्कार को और पुख्ता करता है

जय माता दी 🙏🚩
जय डोकरीबुढी माँ 🙏🚩

दुनिया मे प्रसिद्द माँ मानिकेस्वरी देवी का छत्तर यात्रानवरात्र के अस्टमी तिथि मे मनाया जाता है 🙏आस्था और परंपरा का प्रति...
03/10/2022

दुनिया मे प्रसिद्द माँ मानिकेस्वरी देवी का छत्तर यात्रा
नवरात्र के अस्टमी तिथि मे मनाया जाता है 🙏
आस्था और परंपरा का प्रतिक यह यात्रा माँ दुर्गा के के एक स्वरुप माँ मानिकेस्वरी देवी को समर्पित है 🙏
लाखों भक्तो का जमावड़ा होता है... कालाहांडी वाशी भक्ति मन से अपने आराध्य देवी की पूजन करते हैँ
हम कालाहांडी वासी को फ़क्र है हम देवी माँ मानिकेस्वरी के भक्त हैँ🙏🚩🚩🚩🚩
माँ हम सबकी रक्षा करना...
भक्तो पे आशीर्वाद बनाये रखना माँ
सिर झुकायें दंडवत प्रणाम है माँ 🚩🚩

जूनागढ़ नगर की अधिस्टात्री देवी माँ लंकेश्वरी माँ का खंड़ावसा पर्व 🙏🙏सभी नगरवासी अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर माँ ल...
17/09/2022

जूनागढ़ नगर की अधिस्टात्री देवी माँ लंकेश्वरी माँ का खंड़ावसा पर्व 🙏🙏
सभी नगरवासी अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर माँ लंकेश्वरी जी का आशीर्वाद लेवें 🙏
Swachha junagarh🙏
Odisha
Kalahandi.info
PMO India : Report Card
Naveen Patnaik
SanatanDharm.net

जूनागढ़ नगर की अधिस्टात्री देवी माँ लंकेश्वरी माँ का खंड़ावसा पर्व आगामी सितम्बर 17 तारीख ( शनिवार ) को अनुष्ठित होगा।सभी ...
09/09/2022

जूनागढ़ नगर की अधिस्टात्री देवी माँ लंकेश्वरी माँ का खंड़ावसा पर्व आगामी सितम्बर 17 तारीख ( शनिवार ) को अनुष्ठित होगा।
सभी नगरवासी अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर माँ लंकेश्वरी जी का आशीर्वाद लेवें 🙏

Swachha junagarh 🙏

Address

Junagarh
766014

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आदर्श कालाहांडी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share